Bihar Board 10th Result Out Live: बिहार बोर्ड 10वीं में 82.11 फीसदी छात्र पास, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप
{"_id":"67e6f13237037fbb48046e34","slug":"bseb-bihar-board-class-10th-result-2025-live-updates-bihar-matric-10-result-kab-aayega-date-time-direct-link-2025-03-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 10th Result Out Live: बिहार बोर्ड 10वीं में 82.11 फीसदी छात्र पास, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 29 Mar 2025 07:35 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:35 PM IST
खास बातें
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates : बिहार बोर्ड ने आज, 29 मार्च को कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणामों के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की भी घोषित हुए है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आपको अपने रिजल्ट की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बीएसईबी पिछले कुछ वर्षों से कक्षा 10वीं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने के मामले में देश का अग्रणी बोर्ड बना हुआ है। बिहार बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करने के तीन दिन बाद नतीजे घोषित कर दिए हैं।
परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां साझा की जा रही है। इसलिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
07:34 PM, 29-Mar-2025
परीक्षार्थियों से उनके विषय के हिसाब से वेरिफिकेशन के दौरान पूछे गए ऐसे सवाल
⦁ 'उसने कहा था' के लेखक कौन हैं?⦁ 'पुत्र वियोग' की कवयित्री कौन है?
⦁ 'संधि' का संधि विच्छेद क्या होगा?
⦁ कारक के कितने प्रकार हैं?
⦁ कर्ता कारक और कर्म कारक की विभक्ति चिह्न क्या हैं?
⦁ सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता कौन-सी है?
⦁ महादेवी वर्मा के बारे में क्या जानते हैं?
⦁ निराला कौन थे? निराला के बारे में क्या जानते हैं ?
⦁ 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर निबंध लिखिए।
⦁ हिन्दी में कौन-सी किताब पढ़ी है? उसके बारे में बताइए।
⦁ हिंदी में तुम्हें किस लेखक की कौन-सी कहानी अच्छी लगी? उस कहानी के पात्र कौन-कौन हैं?
⦁ Write an essay on Education
⦁ Give your proper introduction.
⦁ Describe, use and misuse of mobile.
⦁ मोनोहाइब्रिड क्रॉस क्या है?
⦁ क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम क्या है ?
⦁ मेंडल ने किस पौधे पर प्रयोग किया था?
⦁ हेप्टेनोइक अम्ल का संरचना सूत्र क्या है?
⦁ अम्ल और भस्म के उदाहरण दें।
⦁ विद्युत् धनात्मक तत्व के उदाहरण दें।
⦁ आवर्त सारणी में सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व कौन-सा है?
⦁ फ्लेमिंग का वाम हस्त नियम क्या है?
⦁ गणित में इंटीग्रेशन के चार प्रश्नों का जवाब दें
⦁ ध्वनि प्रदूषण को किससे मापा जाता है?
⦁ ध्वनि प्रदूषण के स्रोत कौन-कौन से हैं?
⦁ राष्ट्रपति की क्या-क्या शक्तियां एवं अधिकार हैं?
⦁ संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में आप क्या जानते हैं?
⦁ भारत की विदेश नीति क्या है?
⦁ भारत के इतिहास को कितने भागों में बांटा गया है?
⦁ हड़प्पा और सिंधु घाटी सभ्यता में क्या अंतर है?
⦁ हड़प्पा सभ्यता के समकालीन कुछ सभ्यताओं के नाम बताएं?
⦁ हड़प्पा सभ्यता के किसी दो प्रमुख शहरों के नाम बताएं?
⦁ मध्यकालीन भारत में एक शासक को पागल की उपाधि दी गई। वह कौन था और उसे ऐसा क्यों कहा गया?
⦁ उर्दू में कौन-सी किताब पढ़ी है?
⦁ उर्दू में मिट्टी का तेल क्या है? यह किसकी रचना है?
⦁ अम्मू किस मर्ज का शिकार थी?
⦁ अम्मू के कितने बेटे थे?
⦁ अकाउंट्स में आय और व्यय ख़ाता क्या है?
⦁ आगम शोधन खाता से आप क्या समझते हैं?
⦁ त्याग अनुपात और लाभ प्राप्ति अनुपात क्या है?
⦁ वित्तीय प्रबंध से आप क्या समझते हैं ?
⦁ शोधनीय ऋण पत्र क्या है?
⦁ उद्यामिता में उद्यमी किसे कहते हैं? उसके गुण के बारे में बताइए।
⦁ व्यवसायिक अध्ययन में नियोजन किसे कहते हैं?
03:37 PM, 29-Mar-2025
Bihar Board 10th Result 2025: पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
| साल | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|
| 2025 | 82.91% |
| 2024 | 82.91% |
| 2023 | 81.04% |
| 2022 | 79.88% |
| 2021 | 78.17% |
विज्ञापन
02:40 PM, 29-Mar-2025
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से निकले 10 टॉपर
| नाम | अंक | प्रतिशत | रैंक |
|---|---|---|---|
| रोहित कुमार | 487 | 97.40% | 3 |
| नेहा कुमार | 483 | 96.60% | 7 |
| तन्य भार्गव | 483 | 96.60% | 7 |
| नव ज्योति | 482 | 96.40% | 8 |
| अनिशा भारती | 482 | 96.40% | 8 |
| अनुपम कुमार | 481 | 96.20% | 9 |
| शिवांजली कुमारी | 481 | 96.20% | 9 |
| शिवांगी राज | 481 | 96.20% | 9 |
| रानी कुमारी | 481 | 96.20% | 9 |
| अमरेश कुमार | 481 | 96.20% | 9 |
02:02 PM, 29-Mar-2025
4 से 12 अप्रैल तक करें स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल के लिए आवेदन
अगर आप अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल और स्क्रुटनी की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अगर कोई परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच स्क्रुटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आवेदन करना होगा।
01:27 PM, 29-Mar-2025
Bihar Board 10th Topper 2025: यहां देखें टॉपर रंजन वर्मा की मार्कशीट
01:26 PM, 29-Mar-2025
Bihar Board 10th Topper 2025: यहां देखें टॉपर साक्षी कुमारी की मार्कशीट
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 29-Mar-2025
Bihar Board 10th Topper 2025: यहां देखें टॉपर अंशु कुमारी की मार्कशीट
01:05 PM, 29-Mar-2025
Bihar Board 10th Result: 4.70 लाख बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 15,58,077 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इसमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 2,78,783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां शामिल हैं। यानी कुल 4,70,845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया।
12:56 PM, 29-Mar-2025
BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों को क्या इनाम मिलेगा
इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। इस बार टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पहले यह इनाम 1 लाख रुपये था। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75 हजार रुपये था। तीसरे स्थान के छात्र को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि पहले यह इनाम 50 हजार रुपये था। वहीं, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक के अव्वल छात्रों को 20 हजार रुपये मिलेंगे, जो पहले केवल 10 हजार रुपये तक था।और भी पढ़ें:- दो लाख रुपये, लैपटॉप, प्रमाण पत्र... बिहार बोर्ड ऐसे करेगा टॉपर्स को सम्मानित
12:45 PM, 29-Mar-2025
Bihar Board 10th Result 2025: टॉप 3 में 11 छात्र-छात्राएं शामिल
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पहले स्थान पर तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी, और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों को 489 (97.80 प्रतिशत) अंक मिले हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर भी तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें भोजपुर के पुनीत कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीनों को 488 (97.60) अंक मिले हैं। इधर, तीसरे स्थान पर पांच बच्चे शामिल हैं। इनमें बांका के मोहित कुमार, सुरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार शामिल हैं। इन पांचों को 487 (97.40 प्रतिशत) अंक मिले हैं।
| रैंक | नाम | जिला | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | साक्षी कुमारी | समस्तीपुर | 489 | 97.80 |
| 1 | अंशू कुमारी | पश्विम चंपारण | 489 | 97.80 |
| 1 | रंजन वर्मा | भोजपुर | 489 | 97.80 |
| 2 | पुनित कुमार सिंह | भोजपुर | 488 | 97.60 |
| 2 | सचिन कुमार राम | जमुई | 488 | 97.60 |
| 2 | प्रियांशु राज | मुंगेर | 488 | 97.60 |
| 3 | मोहित कुमार | बांका | 487 | 97.40 |
| 3 | सूरज कुमार पांडे | बांका | 487 | 97.40 |
| 3 | खुशी कुमारी | रोहतास | 487 | 97.40 |
| 3 | प्रियांशु रंजन | आजमनगर | 487 | 97.40 |
| 3 | रोहित कुमार | जमुई | 487 | 97.40 |
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X