फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BSEB Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री ने की मैट्रिक टॉपर्स की घोषणा

Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
खास बातें

Bihar Board BSEB 10th Result Live Updates 2022: बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के रिजल्ट घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट 31 मार्च, 2022 गुरुवार को दोपहर तीन बजे जारी किया गया। ऐसे में छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट हम इस लाइव के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम और टॉपर के नाम की घोषणा कर रहे हैं। परिणाम के सभी अपडेट यहां पढ़ें -
बिहार बोर्ड रिजल्ट की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.AmarUjala.Com पर क्लिक करें।
 

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2022 Out Live: Check BSEB Matric Sarkari Result at Biharboardonline.Bihar.Gov.In 79.88% Passing Percentage
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:38 PM, 31-Mar-2022

Bihar Board 10th Result Live: टॉप तीन मेरिट में तीन लड़कियां

बिहार बोर्ड के परिणाम जारी हो चुके है। कक्षा 10वीं के रिजल्ट की मेरिट सूची में टॉन थ्री पाॅजिशन पर चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से तीन लड़कियां हैं। 
04:57 PM, 31-Mar-2022

Bihar Board Result: वेबसाइट क्रैश क्यों होती है?

जब इतनी बड़ी संख्या में जब छात्र एक साथ अपने-अपने परिणाम को देखने का प्रयास करेंगे तो वह क्रैश तो होगी ही। इसलिए छात्र धीरज से काम लें और अपना रिजल्ट थोड़ी देर के बाद देख लें। 
विज्ञापन
04:44 PM, 31-Mar-2022

BSEB Result 2022: Bihar Board 10th Result Live

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)  की ओर से आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी होते ही सभी छात्र जल्द से जल्द अपना परिणाम चेक करने की कोशिश में लगे होते हैं।
04:20 PM, 31-Mar-2022

BSEB Result : Bihar Board 10th Result Live

राज्य शिक्षा विभाग के एसीएस संजय कुमार ने भी अधिकारियों की प्रशंसा की और कहा कि बोर्ड ने परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखते हुए निष्पक्ष परीक्षा आयोजित की है। इतना ही नहीं, देश में अन्य राज्यों में परीक्षा शुरू होने से पहले ही बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने वाला देश का पहला बोर्ड बन गया है।
04:00 PM, 31-Mar-2022

Bihar Board Result Live: बीते छह सालों का पास प्रतिशत

वर्ष रिजल्ट प्रतिशत
2022 79.88%
2021 78.17%
2020 80.59%
2019 80.73%
2018 68.89%
2017 50.12%
03:55 PM, 31-Mar-2022

बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट लाइव: लगातार चौथे वर्ष परंपरा कायम

यह लगातार चौथा वर्ष है जब बिहार बोर्ड ने इतने कम समय में परिणाम जारी किया है। इस बार देश में सबसे पहले कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं। पिछले साल, परिणाम पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। इस उपलब्धि के लिए सूबे के शिक्षा मंत्री ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:44 PM, 31-Mar-2022

Bihar Board 10th Result Toppers List

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट के टॉप पांच टॉपर्स में आठ विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
 
रैंक टॉपर का नाम अंक
1 रामायणी रॉय 487
2 सानिया कुमारी 486
विवेक कुमार ठाकुर 486
3 प्रज्ञा कुमारी 485
4 निर्जला कुमारी 484
5 अनुराग कुमार 483
सुसान कुमार 483
निखिल कुमार 483
03:39 PM, 31-Mar-2022

Bihar Board 10th Sarkari Result Live: 4,24,597 छात्र प्रथम श्रेणी में पास

बीएसईबी ने रिजल्ट अधिसूचना में बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कुल 4,24,597 छात्र प्रथम श्रेणी में, 5,10,411 द्वितीय श्रेणी से, 3,47,637 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है, जबकि 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है।  
03:36 PM, 31-Mar-2022

BSEB 10th Result Live: 79.88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम में 79.88 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। टॉप 10 में 39 विद्यार्थी शामिल हैं। टॉप पांच में आठ छात्र हैं। 


 
03:30 PM, 31-Mar-2022

Bihar Board 10th Result: रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा बरकरार

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा बरकरार रहा है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed