फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Live: जंतर-मंतर पर किसान 'संसद' का पहला दिन खत्म, शुक्रवार को फिर आएंगे 200 अन्नदाता

Thu, 22 Jul 2021 06:58 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 22 Jul 2021 06:58 PM IST
खास बातें

संसद में मानसून सत्र के बीच केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर गुरुवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने इसे देखते हुए मध्य दिल्ली के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी। वाहनों की आवजाही पर कड़ी नजर रखी गई। दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकतम 200 किसानों को नौ अगस्त तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। बता दें कि संसद भवन इससे कुछ ही मीटर की दूरी पर है। पढ़ें किसान संसद से जुड़ी दिनभर की हर अपडेट-

विज्ञापन
Kisan Andolan Delhi Live: Farmers Protest at Jantar Mantar Delhi, Farmers to Hold Kisan Parliament with 200 Farmers
जंतर मंतर पर शुरू हुआ किसान संसद - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:58 PM, 22-Jul-2021

किसान संसद का पहला दिन खत्म, लौटे, सिंघु बॉर्डर

राष्ट्रगान के बाद गुरुवार शाम 5 बजे किसान संसद खत्म हो हुई। अब शुक्रवार की सुबह 11 बजे फिर 200 किसान जंतर-मंतर आएंगे। किसान बस में बैठ के वापस सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। 
04:22 PM, 22-Jul-2021

भाजपा सांसद ने किया प्रदर्शनकारी किसानों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि देश जानता है कि 26 जनवरी को क्या हुआ था। ये सारा प्रदर्शन राजनीतिक एजेंडे के तहत चल रहा है।
विज्ञापन
02:52 PM, 22-Jul-2021

किसान मूर्ख नहीं हैं: योगेंद्र यादव

प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान जंतर-मंतर पर सरकार को यह दिखाने के लिए आए हैं कि वे मूर्ख नहीं हैं, ब्रिटेन की संसद हमारे मुद्दों पर बहस कर रही है, लेकिन हमारी सरकार नहीं।
02:39 PM, 22-Jul-2021

किसानों की नारेबाजी जारी

जंतर-मंतर पर किसानों की नारेबाजी और सरकार से तीनों कानून रद्द करने की मांग जारी है। प्रदर्शन कर रहे किसान जंतर-मंतर के एक छोटे से हिस्से में मौजूद हैं और पुलिस ने दोनों ओर अवरोधक लगा रखे हैं।
02:32 PM, 22-Jul-2021

'संसद में हमारे मुद्दे नहीं उठाए जा रहे हैं'

जंतर मंतर पर किसान यूनियन के नेता हन्नान मुल्ला ने कहा कि हमने अपनी मांगों को उठाने के लिए सभी सांसदों को पत्र लिखा है, लेकिन संसद में हमारे मुद्दे नहीं उठाए जा रहे हैं।
 
02:07 PM, 22-Jul-2021

किसान संसद में हुआ लंच ब्रेक

करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद फिलहाल किसान संसद ने लंच ब्रेक की घोषणा की है। सभी किसान भोजन करने के बाद एक बार फिर एक साथ इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 22-Jul-2021

प्रदर्शन शुरू होने में हुई देरी

जंतर मंतर पर किसान अपनी पहचान उजागर करने वाले बैज पहने और हाथ में अपनी यूनियनों के झंडे लिए हुए नजर आ रहे हैं। प्रदर्शन दिन में 11 बजे शुरू होना था, लेकिन किसान यहां 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचे। किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बताया कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें तीन जगह रोका और उनके आधार कार्ड देखे।
01:44 PM, 22-Jul-2021

किसान खेती करना भी जानता है और संसद चलाना भी: टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने जंतर मंतर पर कहा कि आज आठ महीने बाद सरकार ने हमें किसान माना है। किसान खेती करना भी जानता है और संसद चलाना भी जानता है। संसद में किसानों की आवाज दबाई जा रही है। जो सांसद किसानों की आवाज नहीं उठाएगा हम उसका विरोध करेंगे। 
 
01:30 PM, 22-Jul-2021

किसानों नेताओं पर दायर मुकदमे वापस लेने की मांग

किसान संसद की शुरूआत में पहले तो आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई, उसके बाद किसानों नेताओं पर जो मुकदमे दायर किये गए हैं उन्हें वापस लेने की मांग उठी। फिलहाल इसी पर सभी किसान चर्चा कर रहे हैं।
01:08 PM, 22-Jul-2021

संसद भवन के आसपास सुरक्षाबल तैनात

किसान जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं। इनकी किसान संसद की घोषणा के मद्देनजर संसद भवन के आसपास सुरक्षाबल मुस्तैद हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed