Delhi MCD Election 2022 Live: साढ़े पांच बजे तक करीब 50 फीसदी मतदान, EVM में कैद 1349 उम्मीदवारों की किस्मत
{"_id":"638bed9e3e58297af618f7bc","slug":"delhi-mcd-election-2022-live-voting-timing-booth-wise-polling-percentage-evm-machine-glitch-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi MCD Election 2022 Live: साढ़े पांच बजे तक करीब 50 फीसदी मतदान, EVM में कैद 1349 उम्मीदवारों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 04 Dec 2022 07:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:43 PM IST
खास बातें
Nagar Nigam Chunav Voting Hours, CEO Delhi News Live: दिल्ली में नगर नगम के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। चुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:34 PM, 04-Dec-2022
दिल्ली में शांतिपूर्ण रहा मतदान, बीते 17 घंटे में पुलिस के पास आईं 230 कॉल
दिल्ली में शांतिपूर्ण मतदान रहा। दिल्ली पुलिस को कल रात 12 बजे से लेकर आज शाम 5:00 बजे तक पीसीआर की कुल 230 कॉल मिली हैं। ज्यादातर कॉल आईडी नहीं ले जाने पर वोट नहीं देने, टेबल आगे लगाने, शराब बांटने, पैसे बांटने जैसी कॉल थी। सभी कॉल फर्जी पाई गईं।
07:21 PM, 04-Dec-2022
शाम साढ़े पांच बजे तक सभी 250 वार्डों में करीब 50 फीसदी हुआ मतदान
शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्डों में करीब 50 फीसदी मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर 5:30 बजे से पहले पहुंचे मतदाताओं का मतदान अभी जारी है।
विज्ञापन
06:29 PM, 04-Dec-2022
वोटर लिस्ट में नाम न होने से मतदान नहीं कर सके दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी दल्लूपुरा स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने से वो मतदान नहीं कर सके। वहीं उनकी पत्नी ने मतदान किया। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को मतदाता सूची से उनका नाम हटाने के संबंध में पत्र लिखा है।
05:25 PM, 04-Dec-2022
ईवीएम में कैद हुई 1349 उम्मीदवारों की किस्मत
दिल्ली में नगर नगम की 250 सीटों के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ। 13,638 पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब उम्मीदवारों को सात दिसंबर का बेसब्री से इंतजार रहेगा, क्योंकि सात तारीख को चुनाव के नतीजे आने हैं।
04:35 PM, 04-Dec-2022
शाम चार बजे तक 45 फीसदी मतदान
दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शाम चार बजे तक करीब 45 फीसदी मतदान हो चुका है। दोपहर की तुलना में फिलहाल पूरी दिल्ली में तेज गति से मतदान जारी है। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।03:57 PM, 04-Dec-2022
166 वार्ड के आप प्रत्याशी ने वोटरों को रुपये बांटने की शिकायत की
एमसीडी के वार्ड नंबर 166 (पुष्प विहार वार्ड) से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरुण नवरिया ने भाजपा पर बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है, दोपहर करीब 1:21 बजे भाजपा के कार्यकर्ता ने बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को पैसे बांटे। मामले की सूचना मिलने पर एसएचओ अंबेडकर नगर मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई बीजेपी कार्यकर्ता नहीं मिला। एक व्यक्ति प्रदीप निवासी मदनगीर (25) वहां मिला लेकिन वह किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता नहीं है और गुरुग्राम में एक फर्नीचर वर्कशॉप में मजदूरी का काम करता है। पूछताछ पर बताया कि उसने किसी को पार्क में पैसे बांटते हुए नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:41 PM, 04-Dec-2022
MCD और गुजरात-हिमाचल के विधानसभा चुनाव में खिल रहा कमल: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले MCD चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीनों जगह कमल खिलेगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और MCD में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
03:34 PM, 04-Dec-2022
कटेवड़ा गांव के ग्रामीण बोले जब तक सुनवाई नहीं तब तक वोट नहीं
दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के कटेवड़ा गांव के लोगों ने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क, नालियां जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्होंने चुनाव का बहिष्कार किया है। जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे, हम वोट नहीं देंगे।
03:11 PM, 04-Dec-2022
रघुबीर नगर मतदान केंद्र पर लाइन में लगे मतदाता
रानी खेड़ा वार्ड के नव दृष्टि आश्रम में दृष्टिहीन मतदाता ने मतदान किया। इसके अलावा, राजा गार्डन के शिवाजी एनक्लेव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। रघुबीर नगर मतदान केंद्र पर लाइन में मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे।03:06 PM, 04-Dec-2022