CJP Protest Live: वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की सोनम से बात
Delhi CJP Protest live Updates in Hindi: नीट पेपर लीक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है। गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वांगचुक से नड्डा और जितेंद्र सिंह की मुलाकात के बाद सोनम ने अनशन तोड़ दिया। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सीजेपी-सरकार वार्ता आज 12.30 बजे
CJP का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा।The CJP delegation will meet with the Union ministers today at 12.30 PM. More details awaited: Sources
— ANI (@ANI) July 24, 2026
निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेने का दावा झूठा
DCP साउथ ईस्ट दिल्ली ने ट्वीट किया- जंतर-मंतर पर खाना ले जा रहे लड़कों को निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेने का दावा झूठा और गुमराह करने वाला है। पुलिसकर्मी नियमों के तहत रुटीन चेकिंग और वेरिफिकेशन की ड्यूटी कर रहे थे।DCP South East Delhi tweets, "The claim of boys being detained at Nizammudin Police station for carrying food to Jantar Mantar is false and misleading. Police personnel were performing routine checking and verification duty as mandated..." pic.twitter.com/WIMt35vaVQ
— ANI (@ANI) July 23, 2026
आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी सरकार-सीजेपी वार्ता
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि शुक्रवार को एक चर्चा बुलाई गई है। हमें बहुत खुशी है कि सरकार हमारी इस मांग पर सहमत हो गई है कि यह चर्चा किसी न्यूट्रल जगह पर हो। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "... Tomorrow, a discussion has been called for, we are very happy that the government has agreed to our request that it be at a neutral venue. The Constitution Club of India has been chosen..." pic.twitter.com/OOBnq8bqb7
— ANI (@ANI) July 23, 2026
वांगचुक के अनशन तोड़ने पर दीपके ने जताय आभार
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। अनशन तोड़ने की खबर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने ट्वीट किया- हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है... जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, tweets, "We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days... The Cockroach Janta Party’s peaceful protest at Jantar Mantar will continue until Dharmendra Pradhan resigns." pic.twitter.com/JbSXehri3G
— ANI (@ANI) July 23, 2026
क्या बोले वांगचुक
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया- अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।Activist Sonam Wangchuk tweets, "Just now in the presence of Union Ministers JP Nadda & Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 in members of parliament from different political parties had visited or… pic.twitter.com/tm8SorZB51
— ANI (@ANI) July 23, 2026
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत के बाद वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया। वांगचुक पिछले कई दिनों से अनशन पर थे। बुधवार को विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल भी वागचुक से मिलने के लिए पहुंचा था। विपक्षी सांसदों ने भी सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की थी।नड्डा-जितेंद्र सिंह की वांगचुक से मुलाकात
पेपर लीक में सरकार सख्त, पीएम ने कहा-आज कैबिनेट में चर्चा
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
दिल्ली में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन
NEET UG Paper leak case | A Fast Track Court is set up at Rouse Avenue Court to try offences under the Public Examinations (Prevention of unfair means ) Act, 2024 and other related offences at Rouse Avenue.
— ANI (@ANI) July 23, 2026
The judge in charge of the Mediation Centre, Tis Hazari Court, Anu…
480 पाकिस्तान-बेस्ड सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक
480 Pakistan-based social media handles involved in coordinated misinformation campaigns were identified and blocked.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
Delhi Police appeals to students and youth to be wary of such foreign accounts spreading rumours to mislead the situation.@LtGovDelhi #DPUpdates pic.twitter.com/SXzwXosDGr