Live: कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा, 'जय श्रीराम' और 'बाबूजी अमर रहे' के नारों से गूंजा स्टेडियम
{"_id":"6121c1f68ebc3e799b0887b1","slug":"up-former-cm-kalyan-singh-dies-at-age-of-89-in-lucknow-sgpgi-live-updates-cremation-ceremony","type":"live","status":"publish","title_hn":"Live: कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा, 'जय श्रीराम' और 'बाबूजी अमर रहे' के नारों से गूंजा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 22 Aug 2021 08:19 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:19 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में उनके आवास, विधान भवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया। पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:18 PM, 22-Aug-2021
सीएम योगी करेंगे मीडिया को संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में 8.30 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।06:57 PM, 22-Aug-2021
नरौरा में हो रहा शव दाह स्थल का निर्माण
पूर्व सीएम कल्याण सिंह का सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में अंतिम संस्कार होगा। शव दाह स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। कमीश्नर, डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया है।
विज्ञापन
06:40 PM, 22-Aug-2021
आचार्यों में ये होंगे शामिल
वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। आचार्यों में रणधीर शास्त्री, दीपक शास्त्री, आचार्य अविनाश शास्त्री, महेंद्र देव हिमांशु, मवासी सिंह शास्त्री, नरपत सिंह, सुभाष कुमार आर्य, मनोज कुमार शास्त्री, जनेश कुमार, सत्यप्रकाश शामिल रहेंगे।06:26 PM, 22-Aug-2021
11 आचार्य वैदिक रीति रिवाज के साथ कराएंगे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार
बुलंदशहर के नरौरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा।06:02 PM, 22-Aug-2021
जय श्री राम और बाबूजी अमर रहे के नारों से गूंजा स्टेडियम
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच गया है। यहां स्टेडियम आम लोगों के लिए पार्थिव शरीर रखा गया है। जैसे ही कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर वहां पहुंचा तो स्टेडियम जय श्री राम और बाबूजी अमर रहे के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी ने पुष्प अर्पित किए।05:55 PM, 22-Aug-2021
उमा भारती और सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं के आने की खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंच गए हैं कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर भी अलीगढ़ आ गया है। रात में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कुछ अन्य बड़े नेताओं के आने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:31 PM, 22-Aug-2021
पार्थिव देह के साथ मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी
एयर एबुंलेंस आते ही भाजपा नेताओं ने अपने चहेते नेता के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उसके बाद एक सुसज्जित वाहन में शव को रखवाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भी पार्थिव देह के साथ हैलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे हैं।05:12 PM, 22-Aug-2021
कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर पहुंचा
पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से शाम पांच बजे के करीब धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर पहुंचा। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू और उनकी पत्नी पूर्व विधायक अतरौली प्रेमवती वर्मा शव के साथ ही आए। इससे एक घंटे पहले राज्यमंत्री संदीप सिंह अपनी बड़ी बहन पूर्णिमा सिंह, छोटी बहन श्वेता सिंह, कल्याण सिंह की पत्नी रामवती और छोटे भाई सौरभ सिंह के साथ हेलीकॉप्टर से आए थे। संदीप सिंह एयरपोर्ट पर उतर पर यहां इंतजार कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह को साथ लेकर अन्य परिजनों के साथ मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंचे।04:38 PM, 22-Aug-2021
कुछ देर में धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर कुछ देर में धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। परिवार के लोग एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की शव यात्रा लगभग 5:30 बजे तक स्टेडियम में पहुंचेगी। धनीपुर हवाई पट्टी पर कल्याण सिंह के नाती मंत्री संदीप सिंह व प्रभारी मंत्री सुरेश राणा समेत कई नेता पहुंच गए हैं।04:23 PM, 22-Aug-2021