फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Election 2022: चुनाव के मद्देनजर कल बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, केंद्रीय मंत्री ने 'आप' पर साधा निशाना

Fri, 02 Dec 2022 11:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Dec 2022 11:55 PM IST
खास बातें

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर हो रहे प्रचार का शोर शुक्रवार शाम थम गया, लेकिन उम्मीदवार बिना किसी तामझाम के मतदाताओं से संपर्क साध सकते हैं। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए कम समय बचा है। चार दिसंबर को मतदान होगा। उम्मीदवार आज शाम तक जनसभाएं कर सकेंगे। 

विज्ञापन
MCD Election 2022 Live Polling Counting Results Date AAP BJP Congress Ward Wise Candidates Exit Poll Updates
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:00 PM, 02-Dec-2022

पांच दिसंबर को बंद रहेंगे एमसीडी स्कूल

एमसीडी चुनाव के बाद पांच दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, उपलब्ध शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन मोड में क्लास संचालित की जा सकती हैं।
09:40 PM, 02-Dec-2022

शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर स्कूलों को दिया आदेश

दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले MCD चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन दिसंबर को सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर स्कूलों को आदेश दिया है।
विज्ञापन
09:27 PM, 02-Dec-2022

राजनीति से फल-फूल रही केजरीवाल सरकार: हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार का एक मानक स्थापित किया है। यह पहले के कांग्रेस शासन की तुलना में कई गुना अधिक है। यह अराजकता और मुफ्तखोरी की राजनीति पर फल-फूल रहा है। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) चार दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनावों में हार जाएगी, क्योंकि यह झुग्गीवासियों की आवासीय जरूरतों और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है।
05:34 PM, 02-Dec-2022

चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान

आनंद कुमार मिश्रा, डीसीपी ऑपरेशन/इलेक्शन ने जानकारी दी है की दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 में दिल्ली पुलिस के लगभग 40,000 जवान, यूपी और हरियाणा के लगभग 20,000 होमगार्ड और सीएपीएफ (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल) व अन्य बल की 108 यूनिट तैनात रहेंगी।
04:55 PM, 02-Dec-2022

भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की दर्ज कराई शिकायत

दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली भाजपा की चुनाव अभियान समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
04:13 PM, 02-Dec-2022

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के व्यापारियों से की वार्ता

एमसीडी के लिए मतदान से पहले शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने साल में कभी नहीं हुआ कि दिल्ली सरकार और MCD में एक ही पार्टी हो। इस बार एक ही पार्टी की सरकार बनाकर देखते हैं। मुझे भी सहूलियत होगी, विधायक और पार्षद दोनों को बुलाकर पूछूंगा कि काम क्यों नहीं हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन
03:32 PM, 02-Dec-2022

भाजपाइयों ने जनसंघ व जनता पार्टी के जमाने में भी जीत हासिल की थी

नगर निगम के वर्ष 1983 से 2007 के बीच हुए चुनाव में भाजपा का कांग्रेस के साथ मुकाबला हुआ, जबकि वर्ष 1977 में कांग्रेस व जनता पार्टी के बीच चुनावी भिड़ंत हुई थी। उस समय भाजपा नहीं बनी थी और जनसंघ का जनता पार्टी में विलय कर दिया गया था। वर्ष 1980 में जनता पार्टी से निकलकर जनसंघ के नेताओं ने भाजपा का गठन किया था। वहीं, वर्ष 1958 से 1972 तक कांग्रेस व जनसंघ (अब भाजपा) के बीच चुनावी दंगल हुआ था।
02:35 PM, 02-Dec-2022

चार तारीख को दिल्ली में एमसीडी चुनाव: सागर प्रीत हुड्डा

दिल्ली के स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि चार तारीख को दिल्ली में एमसीडी चुनाव होगा, उसके लिए साउथ और वेस्ट क्षेत्र के 7 जिलों में पुलिस ने पूरी तैयारी की हुई है। सभी बूथ का विश्लेषण किया गया है, सभी परिसरों में पुलिस तैनात रहेगी। 7 जिलों में 30,000 पुलिस को तैनात किया गया है।
 
 
02:02 PM, 02-Dec-2022

ये तो चोरी और सिनाजोरी वाली बात है: लेखी

MCD चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जो लोग अपने आप को ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते हैं और दूसरों को बेईमान बताते हैं वो कितने बेईमान हैं ये जनता को पता होना चाहिए। ये तो चोरी और सिनाजोरी वाली बात है, चोरी करके जेल में बैठे हैं और आराम फरमा रहे हैं।
 
01:31 PM, 02-Dec-2022

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोग 4 तारीख का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो BJP को वोट दे सकें, क्योंकि BJP ने MCD में अच्छा काम किया है तो वहीं केजरीवाल जी ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है, उनके मंत्री जेलों में बंद हैं,वहीं केजरीवाल जी भी चिंतित हैं कि कहीं इसमें उनका भी नाम न आ जाए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed