फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghazipur Landfill Live: केजरीवाल की BJP समर्थकों से अपील, 'पार्टी भूल देश के लिए वोट दो'

Thu, 27 Oct 2022 03:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Oct 2022 03:05 PM IST
खास बातें

CM Kejriwal Ghazipur Landfill Site Visit News in Hindi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा को कूड़े के मुद्दे पर घेरने के लिए गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। इससे पहले दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता और आप कार्यकर्ता गुरुवार को गाजीपुर में आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। पढ़ें- मामले से जुड़ा पल-पल का अपडेट

विज्ञापन
Ghazipur Landfill Site Live Updates Bjp and Aap Politics CM Kejariwal Visit Before Mcd Election News in Hindi
लैंडफिल साइट पहुंचे केजरीवाल - फोटो : Twitter/@ArvindKejriwal

लाइव अपडेट

02:50 PM, 27-Oct-2022

केजरीवाल बोले- भाजपा ने गली-गली में फैलाया कूड़ा

सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 साल से एमसीडी में भाजपा सरकार है, जिसमें राजधानी को कूड़े के तीन पहाड़ मिले हैं। उनसे उठने वाली बदबू कई किलोमीटर तक महसूस की जा सकती है। सड़कों पर कूड़ा है। गली-गली में कूड़ा फैलाया है।
 
02:01 PM, 27-Oct-2022

केजरीवाल ने गृहमंत्री पर बोला हमला

अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह आए उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, मैं गृह मंत्री से पूछना चाहता हूं कि आपने दिल्ली में एमसीडी को कितना फंड दिया है? कहा वो दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश कहकर अपनी जिम्मेदारी से दूर भागते हैं।
विज्ञापन
12:57 PM, 27-Oct-2022

कूड़े पर केजरीवाल की राजनीति पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर का पलटवार

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले सात वर्षों में कितनी बार गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया? उन्होंने कहा कि मैंने पिछले तीन वर्षों में लैंडफिल साइट आठ बार देखी है। आज जब लैंडफिल की ऊंचाई कम हो रही है, केजरीवाल एमडीसी चुनाव से पहले राजनीति करने जा रहे हैं।
12:49 PM, 27-Oct-2022

आप एमसीडी प्रभारी ने भाजपा पर अपने ही कार्यकर्ताओं को धमकाने के लगाए थे आरोप

आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा था कि हार के डर से भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने एमसीडी चुनाव के दौरान कूड़े का नाम लिया तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।
12:30 PM, 27-Oct-2022

वीडियो में देखें भाजपा और आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

12:15 PM, 27-Oct-2022

केजरीवाल की भाजपा समर्थकों से अपील पार्टी भूल देश के लिए वोट दो

गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी भाजपा के समर्थकों से अपील है- 'थोड़ा सोचो। बीजेपी ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिये वोट दो'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 27-Oct-2022

एमसीडी में बैठी भाजपा ने पूरी दिल्ली में फैला रखा कूड़ा: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम में बैठी भाजपा ने पूरी दिल्ली में हर जगह कूड़ा फैला रखा है, आज इनका गाजीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने आया हूं।
11:55 AM, 27-Oct-2022

ट्वीट कर केजरीवाल ने भाजपा पर कसा था तंज

केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि भाजपा के एक नेता से उन्होंने पूछा, 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया? तो उस नेता ने शर्माते हुए काम बताए। एक काम उन्होंने बताया कि तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ बनाने का किया, जबकि दूसरा काम पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया।
 
11:50 AM, 27-Oct-2022

केजरीवाल ने लोगों को गाजीपुर आने का दिया था न्योता

सीएम केजरीवाल ने राजधानी निवासियों को भी गाजीपुर पहुंचने का न्योता दिया था। वहीं गुरुवार सुबह से ही साइट पर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
11:43 AM, 27-Oct-2022

भाजपा और आप कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

गुरुवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट देखने का एलान किया था। उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाने के संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed