02:50 PM, 27-Oct-2022
केजरीवाल बोले- भाजपा ने गली-गली में फैलाया कूड़ा
सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 साल से एमसीडी में भाजपा सरकार है, जिसमें राजधानी को कूड़े के तीन पहाड़ मिले हैं। उनसे उठने वाली बदबू कई किलोमीटर तक महसूस की जा सकती है। सड़कों पर कूड़ा है। गली-गली में कूड़ा फैलाया है।
02:01 PM, 27-Oct-2022
केजरीवाल ने गृहमंत्री पर बोला हमला
अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह आए उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, मैं गृह मंत्री से पूछना चाहता हूं कि आपने दिल्ली में एमसीडी को कितना फंड दिया है? कहा वो दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश कहकर अपनी जिम्मेदारी से दूर भागते हैं।
12:57 PM, 27-Oct-2022
कूड़े पर केजरीवाल की राजनीति पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर का पलटवार
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले सात वर्षों में कितनी बार गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया? उन्होंने कहा कि मैंने पिछले तीन वर्षों में लैंडफिल साइट आठ बार देखी है। आज जब लैंडफिल की ऊंचाई कम हो रही है, केजरीवाल एमडीसी चुनाव से पहले राजनीति करने जा रहे हैं।
12:49 PM, 27-Oct-2022
आप एमसीडी प्रभारी ने भाजपा पर अपने ही कार्यकर्ताओं को धमकाने के लगाए थे आरोप
आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा था कि हार के डर से भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने एमसीडी चुनाव के दौरान कूड़े का नाम लिया तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।
12:30 PM, 27-Oct-2022
वीडियो में देखें भाजपा और आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
12:15 PM, 27-Oct-2022
केजरीवाल की भाजपा समर्थकों से अपील पार्टी भूल देश के लिए वोट दो
गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी भाजपा के समर्थकों से अपील है- 'थोड़ा सोचो। बीजेपी ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिये वोट दो'
12:04 PM, 27-Oct-2022
एमसीडी में बैठी भाजपा ने पूरी दिल्ली में फैला रखा कूड़ा: केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम में बैठी भाजपा ने पूरी दिल्ली में हर जगह कूड़ा फैला रखा है, आज इनका गाजीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने आया हूं।
11:55 AM, 27-Oct-2022
ट्वीट कर केजरीवाल ने भाजपा पर कसा था तंज
केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि भाजपा के एक नेता से उन्होंने पूछा, 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया? तो उस नेता ने शर्माते हुए काम बताए। एक काम उन्होंने बताया कि तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ बनाने का किया, जबकि दूसरा काम पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया।
11:50 AM, 27-Oct-2022
केजरीवाल ने लोगों को गाजीपुर आने का दिया था न्योता
सीएम केजरीवाल ने राजधानी निवासियों को भी गाजीपुर पहुंचने का न्योता दिया था। वहीं गुरुवार सुबह से ही साइट पर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
11:43 AM, 27-Oct-2022
भाजपा और आप कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
गुरुवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट देखने का एलान किया था। उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाने के संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी।
11:32 AM, 27-Oct-2022
Ghazipur Landfill Live: केजरीवाल की BJP समर्थकों से अपील, 'पार्टी भूल देश के लिए वोट दो'
इससे पहले दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता और आप कार्यकर्ता गुरुवार को गाजीपुर में आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि एमसीडी चुनाव के मद्देनजर राजधानी में तीन कूड़े के पहाड़ बनने के मामले में आप नेताओं की ओर से भाजपा पर निशाना साधने के बीच आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े है। उन्होंने भाजपा को कठघरे में खड़ा करने के लिए गुरुवार को मैदान में उतरने का ऐलान किया था।