फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Liquor Scam: आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, CM बोले- भाजपा के इशारे पर भेजा गया नोटिस

Thu, 02 Nov 2023 03:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Nov 2023 03:02 PM IST
खास बातें

CM Arvind Kejriwal, Delhi Liquor Policy Case News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ करने के लिए बुलाया था। ईडी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया था। 

विज्ञापन
Delhi Liquor Scam Live Updates CM Arvind Kejriwal ED Enquiry Today News in Hindi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:02 PM, 02-Nov-2023

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अभी तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं?

दिल्ली शराब नीति अनियमितता मामले की जांच कर रही दोनों एजेंसियां सीबीआई और ईडी अब तक 15 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसमें संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, विजय नायर, समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्रन, राजेश जोशी, गोरन्तला बुचिबाबू, अमित अरोड़ा, बेनॉय बाबू (फ्रांसीसी शराब कंपनी पर्नोड रिकार्ड के महाप्रबंधक), पी. सरथ चंद्र रेड्डी, अरबिंदो फार्मा के पूर्णकालिक निदेशक और प्रमोटर, व्यवसायी अमनदीप धाल और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली शामिल हैं।
02:41 PM, 02-Nov-2023

गोपाल राय ने भाजपा पर बोला हमला

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "ईडी के नोटिस का जवाब अरविंद केजरीवाल ने भेजा और नोटिस में अनुत्तरित प्रश्नों के बारे में पूछा। नोटिस में स्प्ष्ट नहीं था कि ईडी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर बुलाना चाहती है या आप संयोजक के रूप में बुलाना चाहती है या नागरिक के रूप में बुलाना चाहती है। ये भी स्प्ष्ट नहीं था कि उन्हें गवाह के रूप में बुलाया गया है या आरोपी के रूप में। ईडी का जवाब नहीं आया, जवाब देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आएं। आज ये अंतर करना मुश्किल है कि ईडी ही भाजपा है या भाजपा ही ईडी है, सीबीआई ही भाजपा है या भाजपा ही सीबीआई है। एजेंसियों पर सवाल उठता है तो जवाब देने के लिए भाजपा के नेता सामने क्यों खड़े हो जाते हैं?"
विज्ञापन
01:49 PM, 02-Nov-2023

भाजपा पर बरसे संजय राउत

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि कभी राहुल गांधी, सोनिया गांधी को भी बुलाया गया था। मुझे भी जेल भेजा गया था। महाराष्ट्र के कई नेताओं को जेल भेजा गया था। दो पश्चिम बंगाल मंत्रियों को ईडी ने पकड़ लिया है। तमिलनाडु के दो मंत्री जेल में हैं। भाजपा की यहीं मंशा है कि पूरे विपक्ष को जेल में डाल दें और वे चुनाव लड़ें। 
12:57 PM, 02-Nov-2023

संबित पात्रा ने केजरीवाल पर बोला हमला

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी ने आपको भ्रष्टाचार का सागर और भ्रष्टाचार का स्रोत कहा है, जहां से दिल्ली में भ्रष्टाचार निकलता है। जब सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि शराब घोटाले में 338 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल की बात सामने आई है तो जनता को बताना होगा कि क्या अरविंद केजरीवाल की जांच होनी चाहिए? इस घोटाले में 338 करोड़ रुपये का पैसा केवल शुरुआत का एक हिस्सा है।
12:54 PM, 02-Nov-2023

3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में रहेंगे केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इसके अलावा 5 नवंबर को हरियाणा में सीएम का कार्यक्रम है।
12:12 PM, 02-Nov-2023

केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया देख रही है कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है और वह इतनी अहंकारी है कि हर छोटी राजनीतिक पार्टी को कुचल देना चाहती है। आम आदमी पार्टी एक उभरती हुई राष्ट्रीय पार्टी है और भाजपा सरकार उसे कुचलने के लिए हर कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 02-Nov-2023

सिंगरौली के लिए निकले केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए निकल गए हैं। केजरीवाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पार्टी के चुनाव अभियान के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोड शो करेंगे।
11:31 AM, 02-Nov-2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ लगातार काम कर रही है। सरकार ने कभी भी इससे समझौता नहीं किया है।
11:07 AM, 02-Nov-2023

केजरीवाल ने दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा कि समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आप का राष्ट्रीय संयोजक और एक स्टार प्रचारक होने के नाते, मुझे चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी पड़ती है और आप के अपने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना पड़ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं शासन और आधिकारिक प्रतिबद्धताएं हैं जिनके लिए मेरी उपस्थिति आवश्यक है।
10:52 AM, 02-Nov-2023

जांच कैसी शुरू हुई?

सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की। बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के संबंध में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच शुरू कर दी। ईडी और सीबीआई दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में कथित घोटाले की अलग-अलग जांच कर रही हैं। ईडी नीति को बनाने और लागू करने में धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, सीबीआई की जांच नीति बनाते समय हुई कथित अनियमितताओं पर केंद्रित है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed