Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया से पूछताछ खत्म, लगभग नौ घंटों तक सीबीआई ने किए सवाल
CBI Interrogate to Manish Sisodia News in Hindi: राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पेशी के लिए सीबीआई के दफ्तर पहुंचे। जहां उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई।
लाइव अपडेट
सीबीआई दफ्तर से निकलने के बाद सिसोदिया बोले, 'सारे केस फर्जी'
पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले सिसोदिया
दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे मनीष सिसोदिया बाहर निकल आए हैं। उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई।महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय: आदेश गुप्ता
जब से CBI ने @msisodia को हजारो करोड़ के शराब घोटाले में समन किया है तभी से सत्ता के नशे में चूर CM @ArvindKejriwal अपने भ्रष्टाचारी DyCM की तुलना भगत सिंह जी से कर शहीद ए आजम का अपमान कर रहे हैं।
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 17, 2022
किसी महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय है! pic.twitter.com/gvSAcOlBdX
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा भड़के
#WATCH | "I am hurt that a person who does not know the A, B, C of freedom struggle has taken the name of Bhagat Singh... comparing him with a corrupt person like (Dy CM Delhi) Manish Sisodia is shameful," says Former Dy CM of Punjab & Congress leader Sukhjinder Singh Randhawa pic.twitter.com/jEONQDyNUK
— ANI (@ANI) October 17, 2022
सिसोदिया से पिछले सात घंटे से पूछताछ जारी
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पिछले सात घंटे से पूछताछ जारी है। सिसोदिया सुबह लगभग 11.15 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद उनसे करीब 11.30 बजे पूछताछ शुरू हुई थी।भाजपा सांसद प्रवेश साहिब ने केजरीवाल पर बोला हमला
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब ने ट्विटर पर लिखा, 'अन्ना ने केजरीवाल को जेल भरो आंदोलन करने को बोला था। आज पूरी कर्मठता और निष्ठा के साथ सभी नेता उसमें लग गए है। कोई हवाला करने में, कोई दिल्ली दंगा कराने में, कोई घर में अवैध हथियार रखने में तो कोई शराब घोटाले में, एक-एक करके जेल भर रहे हैं।'मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर गुजरात की जनता की हिम्मत नहीं तोड़ सकते: दिलीप पांडे
आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर गुजरात की जनता की हिम्मत नहीं तोड़ सकते, वह बदलाव के लिए तैयार हैं। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे तो जनता भाजपा का सफाया कर चुकी होगी। उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा का एक ही लक्ष्य है कि मनीष सोसिदिया किसी भी हाल में गुजरात का प्रचार करने ना जा पाएं। लेकिन भाजपा जान ले, कि मनीष सिसोदिया एक विचार के रूप में गुजरात के घर-घर में पहुंच चुके हैं। भाजपा की इस हरकत को पूरा गुजरात, दिल्ली और पूरा देश देख रहा है।केजरीवाल का दावा- मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार
गुजरात आकर मनीष सिसोदिया जी ने कहा था कि दिल्ली जैसे स्कूल गुजरात के गांव-गांव में बनायेंगे। आज इन्होंने मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार कर लिया।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 17, 2022
जब 8 दिसम्बर को नतीजे आएंगे-
तब जेल के ताले टूटेंगे
मनीष सिसोदिया छूटेंगे।
क्योंकि अब AAP के लिए गुजरात की सारी जनता प्रचार करेगी pic.twitter.com/DlYM0glQwK