Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Live: केजरीवाल बोले- आप जिसे चाहें वोट दें, लेकिन उसे वोट न दें जो 1100 रुपये में खरीदना चाहते

Sat, 18 Jan 2025 08:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 18 Jan 2025 08:13 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: यह डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' शीर्षक से है, जो आप नेताओं के जेल जाने को लेकर बनी है। 'आप' सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कहने पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Live Vidhan Sabha Chunav Opinion Poll Aap Bjp Congress Candidates List News in Hindi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:30 PM, 18-Jan-2025

'शीला दीक्षित अच्छी महिला थीं'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मुझसे पहले शीला दीक्षित चुनाव लड़ती थीं, वह एक अच्छी महिला थीं। सम्मान के साथ चुनाव लड़ती थीं। इस बार वे जो पैसा बांट रहे हैं, वह सही नहीं है। वे आपके वोट 1100 रुपये में खरीदना चाहते हैं... आप जिसे चाहें वोट दें, लेकिन उसे वोट न दें जो 1100 रुपये में वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है।'

04:43 PM, 18-Jan-2025

अनुमति की कोई जरूरत नहीं है

दिल्ली के पूर्व मंत्री और शकूर बस्ती विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सत्येन्द्र जैन ने कहा, "यह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम या वोट की अपील नहीं थी। यह सिर्फ पत्रकारों के लिए एक स्क्रीनिंग थी... इसके लिए अनुमति की कोई जरूरत नहीं है।"
 
विज्ञापन
03:11 PM, 18-Jan-2025

कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कही यह बात

AAP संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "किसी भी चीज को आप चुनाव में चलाते हैं, जिसकी 'प्रोपेगेंडा वैल्यू' होती है तो उसे पहले चुनाव आयोग से पारित करवाया जाना चाहिए। अगर पारित नहीं हुई है तो फिर आप उसे नहीं चला सकते। बहुत आसान बात है।'
03:09 PM, 18-Jan-2025

'प्रवेश वर्मा और भाजपा पूरी दिल्ली में पैसे, साड़ी और जूते बांट रहे'

आम आदमी पार्टी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'प्रवेश वर्मा और भाजपा पूरी दिल्ली में पैसे, साड़ी और जूते बांट रहे हैं। इसकी वीडियो हर जगह है। लेकिन चुनाव आयोग को दिख ही नहीं रहा है  भाजपा और केंद्र सरकार के ऐसे क्या राज हैं, जो इस डॉक्यूमेंट्री में उजागर हो रहे हैं। इसे रुकवाने के लिए सीआरपीएफ की बटालियन भेज दी गई।
02:50 PM, 18-Jan-2025

अब हम इस फिल्म को जनता को दिखाकर रहेंगे: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'किसी फिल्म को दिखाने में पुलिस का कोई रोल ही नहीं होता है तो पुलिस से इसकी इजाजत क्यों ली जाती? अब हम इस फिल्म को जनता को दिखाकर रहेंगे। इसे चाहे हम कमरे में बैठाकर मोबाइल में दिखायें या फिर व्हाट्सएप पर भेजें।'
02:01 PM, 18-Jan-2025

'AAP के साथ गठबंधन करने से दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ'

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, '2014 में इनको (AAP) समर्थन करने और 2024 में इनके (AAP) साथ गठबंधन करने से दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ है और इससे भाजपा को फायदा हुआ है। हम हरियाणा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन जैसे ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए, उन्होंने घोषणा की कि वे (हरियाणा की) सभी 90 सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। जहां तक दिल्ली चुनाव का सवाल है, उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद घोषणा की थी कि वे दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे। जब शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं, तब कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें जीती थीं। लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद, इसका उल्टा हो रहा है। भाजपा सभी 7 लोकसभा सीटें जीतती है। फिर भाजपा के साथ कौन है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:57 PM, 18-Jan-2025
कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, '2014 में इनको (AAP) समर्थन करने और 2024 में इनके (AAP) साथ गठबंधन करने से दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ है और इससे भाजपा को फायदा हुआ है।'
12:19 PM, 18-Jan-2025

किराएदारों के लिए केजरीवाल का बड़ा एलान

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में किराएदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी का लाभ नहीं मिल रहा है। आप सरकार दिल्ली में  किराएदारों को फ्री बिजली और पानी देगी।
12:09 PM, 18-Jan-2025

भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी पर एक फिल्म बनी है। आज जहां इस फिल्म को पत्रकारों को दिखाया जाना था, वहां देखिए, कितनी भारी संख्या में पुलिस लगाकर भाजपा ने इस फिल्म को दिखाने से रोक दिया।भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। आखिर क्यों? भाजपा इस फिल्म को क्यों रोकना चाहती है? इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है जिससे भाजपा डरी हुई है? ये  फिल्म पर्दे के पीछे के उन सब रहस्यों को उजागर करती है जब गलत तरीके से “आप” के नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। ये भाजपा  सरकार के गैर कानूनी और गैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है।
12:05 PM, 18-Jan-2025

हमने हर जगह अपनी सारी गारंटी पूरी की: शहजाद पूनावाला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भाजपा के घोषणापत्र को लेकर AAP संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, 'हमारे संकल्प पत्र में हमने जो भी गारंटियां दी हैं, वो मोदी जी की गारंटी है यानी 'गारंटी के पूरी होने की गारंटी'। हमने तो अपनी सारी गारंटी चाहें वो महाराष्ट्र हो, मध्य प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो या राजस्थान हो, हर जगह पूरी की है। हमारे संकल्प पत्र में पाठशाला की बात है जबकि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग कह रहे हैं कि हम पाठशाला नहीं मधुशाला के लिए काम करेंगे। दोनों में बहुत अंतर है।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed