Delhi Election News Live: BJP नेता शहजाद पूनावाला बोले- 'एबीसीडी' पर उतर आई आप, CM योगी का दिल्ली दौरा रद्द
{"_id":"6799b9f4d575c78354085d78","slug":"delhi-election-2025-live-bjp-congress-aap-rally-delhi-vidhan-sabha-chunav-date-opinion-poll-news-in-hindi-2025-01-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Election News Live: BJP नेता शहजाद पूनावाला बोले- 'एबीसीडी' पर उतर आई आप, CM योगी का दिल्ली दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 29 Jan 2025 05:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 29 Jan 2025 05:49 PM IST
खास बातें
Delhi Legislative Assembly Election 2025 News Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के एलान के बाद सियासी सरगर्मी जोरों पर है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को मतगणना होनी है। आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के नेता मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:48 PM, 29-Jan-2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बवाना में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के बवाना इलाके में एक जनसभा को संबोधित की।LIVE: Public Meeting | Bawana, New Delhi https://t.co/QmdJWjaQg9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 29, 2025
05:11 PM, 29-Jan-2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी कल प्रयागराज जा सकते हैं।
विज्ञापन
04:39 PM, 29-Jan-2025
डबल इंजन की सरकार बनाएं, तेजी से विकास होगा- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'उत्तराखंड में जल जीवन मिशन योजना प्रभावी ढंग से काम कर रही है। कई अवसर पैदा हो रहे हैं। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है तो ये सारे काम हो रहे हैं, इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाएं और यहां भी तेज गति से विकास होगा।'
04:27 PM, 29-Jan-2025
'ऐसा राजनेता कभी नहीं देखा जो इस जन्मभूमि के बारे में गलत बोलता हो' - सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'प्रदूषित यमुना नदी के मुद्दे को भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने एक नई कहानी शुरू की और कहा कि हरियाणा दिल्ली को प्रदूषित पानी दे रहा है। वह अपनी जन्मभूमि के लिए ऐसा कैसे बोल सकते हैं। मैं मर जाऊंगा, लेकिन अपनी जन्मस्थली के बारे में कभी गलत नहीं बोलूंगा। अरविंद केजरीवाल का यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मैंने कई राजनेता देखे हैं, लेकिन ऐसा राजनेता कभी नहीं देखा जो इस जन्मभूमि के बारे में गलत बोलता हो।'
#WATCH | Delhi | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...To divert the issue of polluted Yamuna River, Arvind Kejriwal started a new story and said that Haryana is supplying polluted water to Delhi...How can he speak like this for his birthplace...I will die but never speak wrong… pic.twitter.com/0cAne54gnx
— ANI (@ANI) January 29, 2025
04:25 PM, 29-Jan-2025
'एबीसीडी' पर उतर आई आप- भाजपा नेता शहजाद पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा "अरविंद केजरीवाल और आप की 'हिट एंड रन' और 'शूट एंड स्कूट' की राजनीति बंद होने वाली है। वे खुद को हारते हुए देख सकते हैं।" दिल्ली चुनाव इसलिए 'शीश महल' और शराब घोटाले जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वे 'एबीसीडी' पर उतर आए हैं। ए से आरोप, बी से ब्लेम गेम, सी से कॉन्सपिरेसी थ्योरी, और डी से डायवर्जन। हरियाणा से कई लोग उस जगह भी गए, जहां से पानी दिल्ली में प्रवेश करता है और उसमें डुबकी लगाई और उस पानी को पिया। अरविंद केजरीवाल को हरियाणा की जनता के सामने झुकना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ऐसे झूठे आरोप लगाकर पूरे देश का अपमान किया है।'
#WATCH | Delhi | On AAP alleging high ammonia levels in the water of river Yamuna, BJP leader Shehzad Poonawalla says, "Arvind Kejriwal and AAP's politics of 'hit and run' and 'shoot and scoot' is about to be shut down. They can see themselves losing the Delhi elections. So, to… pic.twitter.com/4cijqt8gis
— ANI (@ANI) January 29, 2025
03:06 PM, 29-Jan-2025
यमुना को लेकर केजरीवाल के आरोप पर भड़के पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कहा, "इस तरह की गैर जिम्मेदाराना राजनीति इस देश ने पहले कभी नहीं देखी। इस तरह के आरोप लगा देना कि कोई पानी में जहर मिला रहा है, यह एक गैर जिम्मेदाराना नेता की जुबान से निकले हुए गैर जिम्मेदाराना शब्द है। इसपर या तो उन्हें सबूत देना चाहिए या फिर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 29-Jan-2025
यमुना को लेकर पीएम ने केजरीवाल को घेरा
पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'AAP-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं कि यमुना जी वोट नहीं देतीं। ये AAP-दा वालों की सरासर बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। अपने राजनीतिक स्वार्थ में AAP-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है और ये पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है। दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से AAP-दा वाले बौखला गए हैं। क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या हरियाणा वालों के बच्चे, परिवार और नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं। हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं।'
02:05 PM, 29-Jan-2025
हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'दिल्ली में किसी ने 14 साल राज किया, किसी ने 11 साल राज किया। फिर भी वही जाम, वही गंदगी, वही टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में बहता गंदा पानी, वही जलभराव, वही प्रदूषण है। पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, हा-हाकार हो रहा है, कुछ नहीं बदला। इन हालातों से दिल्ली को आपके वोट की ताकत बाहर निकाल सकती है। हमें 11 साल के पेंडिंग काम भी पूरे करने हैं और आने वाले 25-30 साल की तैयारियां भी करनी है। इसलिए मैं दिल्लीवासियों से आग्रहपूर्वक करना चाहता हूं - मोदी को दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए। हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं। हम योजनाओं को बल देने वाले लोगों में से हैं। आज घरों में नल से साफ पानी आता है। अगर हिंदुस्तान के दूर-दराज के गांवों में गरीब से गरीब के घर में नल से जल पहुंच सकता है, तो देश की राजधानी दिल्ली में न नल से जल आता है और जहां आता भी है वो पीने के लायक नहीं होता। अगर भाजपा दुर्गम गांवों में नल से जल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ जल भाजपा दे सकती है।'
01:59 PM, 29-Jan-2025
5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी: पीएम मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है। जो गरीबों के लिए घर बनाए। जो दिल्ली को आधुनिक बनाए। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। इसलिए पूरी दिल्ली आज कह रही है - 5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी।8 तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तो जो भी वादे आपसे किए गए हैं, वो सारे वादे समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है। ये 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है, फिर 11 साल AAP-दा सरकार को दिए। लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।'
01:29 PM, 29-Jan-2025
दिल्ली में पीएम मोदी की रैली
शास्त्री पार्क रोड स्थित यमुना खादर इलाके में पीएम मोदी की रैली है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की चुनाव सभा को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुःखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ पुण्यात्माओं को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोट भी आई है। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा, मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हुए हैं। कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावटें आई थी। लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रुप से श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।'