फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Assembly Session Live: विधानसभा में सीएम रेखा ने पेश की दूसरी CAG रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित

Fri, 28 Feb 2025 03:30 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Feb 2025 03:30 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Session: दिल्ली विधानसभा में आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस रिपोर्ट को पेश किया। इससे पहले शराब नीति पर रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसे लेकर सियासी हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Session Live Delhi Vidhan Sabha Session Hindi Updates delhi cag report news
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:25 PM, 28-Feb-2025
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश की। इससे पहले शराब नीति पर रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसे लेकर सियासी हंगामा हुआ था। 
02:44 PM, 28-Feb-2025

विधानसभा के बाहर AAP का प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष आतिशी और आप विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर से आतिशी को राष्ट्रपति भावन जाने से रोका गया। बता दें कि अमानतुल्लाह खान को छोड़कर विपक्षी नेता आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों को 25 फरवरी को सदन से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
12:50 PM, 28-Feb-2025

CAG की रिपोर्ट पर क्या बोलीं प्रियंका कक्कड़

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ CAG की रिपोर्ट पर कहा, "यह एक सामान्य प्रक्रिया है हालांकि भाजपा की आदत है कि वे हर बात का नैरेटिव सेट कर देती है। CAG रिपोर्ट को पेश होना ही था। हमारी पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया था और उन्होंने अध्यक्ष को CAG की रिपोर्ट सौंप दी थी।"
12:44 PM, 28-Feb-2025

भारतीय राजनीति में ऐसा पहली बार हो रहा: गोपाल राय

AAP विधायक गोपाल राय ने कहा, "भाजपा का रवैया काम करने का कम और AAP को गालियां देने का ज्यादा दिख रहा है। लोगों ने भाजपा को सरकार में इसलिए बैठाया है ताकि वे काम करें। वे CAG की सभी रिपोर्ट टेबल क्यों नहीं कर रहे हैं? विपक्ष को भी उस पर अपनी बात रखने का मौका दीजिए। भारतीय राजनीति में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सदन में विपक्ष के विधायकों को घुसने नहीं दिया जा रहा।"
12:11 PM, 28-Feb-2025

आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विपक्षी नेता आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान को छोड़कर विपक्षी नेता आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों को 25 फरवरी को सदन से निष्कासित कर दिया गया था। इसी मसले पर आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी है।
11:48 AM, 28-Feb-2025

'आज एक और CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी'

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आज अरविंद केजरीवाल के घोटालों की एक और CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने किस तरह अस्पताल में सेवाओं के नाम पर दिल्ली को लूटने का काम किया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 28-Feb-2025

'कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार ना हुआ हो'

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "जिस प्रकार की घोर अनियमितताएं शराब नीति में की गई, जनता की गाढ़ी कमाई को डुबा दिया गया। यह सभी विषय हैं जिस पर CAG की लंबी रिपोर्ट आई है। लोक लेखा समिति (PAC) में यह पूरा विषय जाएगा। अपने आप को पारदर्शी कहने वाली पार्टी (AAP) ने ही दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया और बड़ा भ्रष्टाचार किया। निश्चित रूप से दिल्ली के लोगों का एक-एक पैसा वापस लाने की हमारी पूरी तैयारी है।" 

उन्होंने आगे कहा, "इस(AAP की) सरकार की सबसे बड़ी बात यह थी कि सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं थी। कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार ना हुआ हो या गड़बड़ियां ना हुई हों। "
10:43 AM, 28-Feb-2025

‘आप नेता भ्रष्टाचारियों को भारत रत्न दिलाना चाह रहे थे’

भाजपा विधायक अभय वर्मा ने गुरुवार को कहा कि आप नेता इसी विधानसभा में कहते थे कि शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति लाने वाले मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को भारत रत्न देना चाहिए। सीएजी रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि आप नेता अपने भ्रष्टाचारियों को भारत रत्न दिलाना चाह रहे थे। अब वह दिन गया। भ्रष्टाचार की कलाई खुल गई है। 
10:19 AM, 28-Feb-2025

केजरीवाल जहां हाथ लगाते थे, वहीं भ्रष्टाचार होता था: कपिल मिश्रा

मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान कहा कि घोटालों की सूची इतनी बड़ी है कि इसे खोलते-खोलते कई दिन निकल जाएंगे, झाड़ूवाला ही दारूवाला है। केजरीवाल जहां हाथ लगाते थे, वहीं भ्रष्टाचार होता था। सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा पहले हो जानी चाहिए थी। वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि पहले ही सत्र में रिपोर्ट को पेश किया और सच सभी के सामने आ गया। अब एक-एक कर सारी रिपोर्ट आएंगी। आप विधायकों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि नियमों को मानना व पढ़ना चाहिए। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया वाला जमाना गया। कोई भी सदन में आएगा और तमाशा करेगा, यह नहीं होगा। सदन में दिल्ली के मुद्दों की चर्चा होगी।
10:17 AM, 28-Feb-2025

सीएजी रिपोर्ट की परतें खोलने में जुटे भाजपा विधायक

विधानसभा सत्र के दौरान सीएजी रिपोर्ट की परत दर परत खोलने में सत्ता पक्ष के नेता जुटे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आक्रामक तेवर अख्तियार किए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों ने विधानसभा में दावा किया कि 10 साल में सीएजी की कोई भी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में पेश नहीं की। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed