Bharat Jodo Yatra Live: लाल किला से केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर
{"_id":"63a658cf2591bf41e14bc521","slug":"bharat-jodo-yatra-live-update-bharat-jodo-yatra-entered-in-delhi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra Live: लाल किला से केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 24 Dec 2022 05:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:54 PM IST
खास बातें
Congress Bharat Jodo Yatra Delhi Route Map, Traffic Advisory: तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरा। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यहां पढ़ें यात्रा से जुड़ा पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
जनसभा को संंबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:50 PM, 24-Dec-2022
'मेरी छवि को खराब करने के लिए करोड़ों खर्च किए'
राहुल गांधी ने कहा कि चीन नें हमारी जमीन पर कब्जा किया। चीन ने दो हजार वर्ग किमी हमारी जमीन हड़पी। उधर प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारी जमीन पर कोई नहीं आया। राहुल ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए इस सरकार ने करोड़ो रुपए खर्च कर दिए।
05:44 PM, 24-Dec-2022
प्रधानमंत्री पर लगी है लगाम: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लाल किला से भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर लगाम लगी हुई है। ये किसानों और युवाओं में डर फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में कुत्ता, गाय सब आए लेकिन कहीं कोई हिंसा की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
05:43 PM, 24-Dec-2022
'24 घंटे डर फैलाने में लगी है सरकार'
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर को मारो, मैंने गीता उपनिषद पढ़े कहीं ऐसा नही लिखा है। भाजपा की सरकार में डर फैलाया गया है। यह सरकार 24 घंटे डर फैलाने में लगी है।
05:34 PM, 24-Dec-2022
लाल किला से भाजपा सरकार पर बरसे राहुल
लाल किला पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नफरत से भारत को मिटाने की जरूरत है। यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ने का है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी की नहीं बल्कि अडानी-अंबानी की सरकार है। इस सरकार में देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर हैं।
05:23 PM, 24-Dec-2022
कमल हासन ने लाल किला से जनता को किया संबोधित
कमल हासन ने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक भारतीय के तौर पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की लेकिन जब देश की बात आती है, तो सभी राजनीतिक दलों की लाइनें धुंधली हो जाती हैं। मैंने उस लाइन को पार कर दिया और यहां आ गया।


04:41 PM, 24-Dec-2022
लाल किला पहुंचे राहुल
राहुल गांधी लाल किला पहुंच गए हैं। यहां उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 24-Dec-2022
भारत जोड़ो यात्रा में कमल हासन
राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी पहुंचे हैं। दिल्ली में वो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते नजर आए।
03:50 PM, 24-Dec-2022
राहुल गांधी के इस दृढ़ संकल्प में दिल्ली वाले उनके साथ: अनिल चौधरी
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया है कि राहुल गांधी के इस दृढ़ संकल्प में वे सभी उनके साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के विषय केवल राहुल गांधी के नहीं बल्कि आम जनता के हैं जिन्हें लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।03:39 PM, 24-Dec-2022
इंडिया गेट पर समर्थकों की भीड़
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंडिया गेट पर हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ दिखने को मिली। लोग हाथों में तिरंगा, गुब्बारों और गांधी की तस्वीर वाले बैनरों लेकर खड़े थे। दरियागंज और लालकिले के बीच शाम 4 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
03:31 PM, 24-Dec-2022
कलाकारों ने नृत्य कर किया यात्रा का स्वागत
आईटीओ चौक पर नृत्य कर भारत जोड़ो यात्रा का कलाकारों द्वारा स्वागत किया गया।