Swati Maliwal News Live: सीएम केजरीवाल के आवास से निकलीं स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट
Swati Maliwal Assault Case Live News in Hindi: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता चुका है। भाजपा लगातार इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है। सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के पीए ने मारपीट और बदसलूकी की थी।
लाइव अपडेट
स्वाति मालीवाल दिल्ली पुलिस की एक टीम के साथ सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं। यहां दिल्ली पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया।
केजरीवाल के घर से निकली फोरेंसिक टीम
दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक साइंस की टीम मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास से अपनी जांच कर बाहर आ चुकी है।सीएम केजरीवाल के आवास पर फोरेंसिंक टीम पहुंची
स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई है।#WATCH | Delhi: Forensic team arrives at the residence of Delhi CM Arvind Kejriwal in connection with the AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal assault case. pic.twitter.com/gN4gc8jKkf
— ANI (@ANI) May 17, 2024
स्वाति मालीवाल विवाद में वीडियो वायरल
स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी और बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।
एफआईआर में स्वाति मालीवाल के आरोप
निर्मला सीतारमण ने केजरीवाल को घेरा
कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल
#WATCH | AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal arrives at Tis Hazari Court in Delhi.
— ANI (@ANI) May 17, 2024
An FIR was registered in connection with the assault on her yesterday after she filed a complaint with the Police. Delhi CM Arvind Kejriwal's aide Bibhav Kumar has been named in the FIR. pic.twitter.com/VX4KggAQEW
केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए: वीरेंद्र सचदेवा
#WATCH दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "धारा 354, 506 और 509 गंभीर धाराएं हैं और जिस तरह की घटना उस महिला(स्वाति मालीवाल) के साथ घटी है उसकी हम निंदा करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री जो उस समय अपने घर में मौजूद थे वह इस पूरे प्रकरण की केंद्र में हैं कि कैसे उनके रहते… pic.twitter.com/BJhZaA6v9d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2024
विभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया: NCW प्रमुख
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, 'जब हमने सोशल मीडिया पर यह देखा तो स्वत: संज्ञान लिया। मैं सब कुछ करीब से देख रही थी और मैंने स्वाति मालीवाल से पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया था। मुझे लगता है कि वह सदमे में थीं, क्योंकि कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता था कि उन्हें अपने नेता के आवास पर इस तरह से पीटा जाएगा। अब स्वाति मालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से हमने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी वह हमें कल मिल गई है, स्वाति मालीवाल ने कल पुलिस से बात की और पुलिस ने एएफआईआर दर्ज कर ली है। विभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'#WATCH दिल्ली: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, "...पुलिस से हमने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी वह हमें कल मिल गई है, स्वाति मालीवाल ने कल पुलिस से बात की और पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। विभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम… pic.twitter.com/S5HDZ1EpJL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2024
इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता: चिराग पासवान
#WATCH | Patna: On AAP MP Swati Maliwal's assault case, LJP (Ram Vilas) chief and candidate from Hajipur Lok Sabha seat Chirag Paswan, "Nothing can be more shameful than this incident taking place at the residence of the Chief Minister...Look at the attitude of the Chief… pic.twitter.com/WjY96vm4Ew
— ANI (@ANI) May 17, 2024