Uttarkashi Tunnel Rescue: कामयाबी बस छह मीटर दूर...सुरंग के बाहर सुरक्षा कड़ी, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर
{"_id":"655d753eba14a718a90a2457","slug":"uttarkashi-tunnel-rescue-live-silkyara-tunnel-collapse-rescue-operation-today-drilling-work-continue-2023-11-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Tunnel Rescue: कामयाबी बस छह मीटर दूर...सुरंग के बाहर सुरक्षा कड़ी, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 Nov 2023 07:33 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:33 AM IST
खास बातें
Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Rescue Updates in Hindi: दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज 11वां दिन है। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
उत्तरकाशी सुंरग में शुरू हुई ड्रिलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:20 AM, 23-Nov-2023
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 264 घंटे बीत चुके
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 264 घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है। 12 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे हादसा हुआ था। जब अचानक ऊपर से मलबा गिरने की वजह से 41 मजदूर टनल में फंस गए थे। उम्मीद है अब कुछ ही देर में मजदूर सुबह का सूरज देख पाएंगे।
07:06 AM, 23-Nov-2023
मौके पर पहुंचे डीएम रुहेला
उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रुहेला बचाव कार्यों का मुआयना करने के लिए मौके पर पहुंच गये हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज सभी मजदूर सकुशल बाहर निकल आएंगे।#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue | Uttarkashi DM Abhishek Ruhela arrives at the site where efforts are underway to rescue the 41 trapped workers pic.twitter.com/jKjIKCKWSM
— ANI (@ANI) November 23, 2023
विज्ञापन
05:50 AM, 23-Nov-2023
अब केवल छह मीटर की ड्रिलिंग बची
जानकारी मिली है कि अब मात्र छह मीटरकी ड्रिलिंग बची है जिसके कुछ ही घंटो में पूरा होने की उम्मीद है। आठ बजे चिनूक हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर लैन्ड करेगा। मजदूरों को एयरलिफ्ट करने की जरूरत पड़ने पर मदद करने के लिए तैयार रहेगा। सुरंग के बाहर एंबूलेंस भी मौजूद हैं और हर तरह की सेवा-सहायता का इंतजाम किया गया है।#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue | Rescue operation underway at the Silkyara tunnel to rescue the 41 trapped workers pic.twitter.com/kJMIu1fuuG
— ANI (@ANI) November 23, 2023
04:52 AM, 23-Nov-2023
मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर हटाया
रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्यों में से एक गिरीश सिंह रावत ने बताया कि 'रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग आखिरी चरण में है। उम्मीद है 1-2 घंटे में नतीजे आ जाएंगे। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर हटा दिया गया है। इससे मजदूरों के जल्द बाहर आने की उम्मीद बंधी है।12:37 AM, 23-Nov-2023
निराश नहीं हैं सुरंग में फंसे मजदूर, कही उत्साहजनक बात
कल दिन भर ड्रिलिंग के दौरान सुरंग के भीतर रहने वाले प्रोजेक्ट हेड हरपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने मजदूरों से कई बार बात की है। मजदूरों से बिल्कुल सामान्य बात की जा सकती है। सभी मजदूरों ने एकजुट होकर कहा है कि इस टनल को वही बनाएंगे। इस घटनाक्रम के बावजूद मजदूर हतोत्साहित नहीं हुए हैं।12:04 AM, 23-Nov-2023
मशीन के आगे आई आयरन रॉड
अभी 12 मीटर ड्रिलिंग बची हुई है। मशीन के आगे एक आयरन राड आई है जिसे काटा जा रहा है। उसके कटते ही दोबारा ड्रिलिंग शुरू कर दी जाएगी। सुबह आठ बजे तक रेस्क्यू पूरा होने की उम्मीद है।-हरपाल सिंह, प्रोजेक्ट हेड
बाधा जल्द दूर होने की उम्मीद
पाइप के अंदर एनडीआरएफ के जवानों ने जाकर देखा। उनका कहना है कि मशीन के आगे आई बाधा को दो घंटे में हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 PM, 22-Nov-2023
करीब 48 मीटर तक हुई ड्रिलिंग
अभी ड्रिलिंग का काम जारी है। अब आठवां पाइप सुरंग में पूरा अंदर जाने के बाद 48 मीटर से ऊपर ड्रिल हो जाएगी। जिसके बाद करीब 10 से12 मीटर तक ड्रिल ही बेचगी। इसके बाद जल्द ही पूरा पाइप सुरंग में आर-पार हो सकेगा।10:14 PM, 22-Nov-2023
लोहे का पार्ट सामने आया, ड्रिलिंग रुकी
आखिरी चरण की ड्रिलिंग में लोहे का कोई पार्ट सामने आया है, जिससे ऑगर मशीन रुक गई है। अब गैस कटर से ऑब्जेक्ट को काटने के बाद दोबारा ड्रिल शुरू हो पाएगी। फिलहाल अभियान पूरा होने में थोड़ा समय और लगेगा। आठवां पाइप देर रात किसी भी समय मजदूरों तक पहुंच सकता है।
08:29 PM, 22-Nov-2023
सीएम धामी मातली में रुके
मजदूरों के स्वागत और उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। वे यहां मातली में ही रात्रि प्रवास करेंगे। फिर जिस समय भी मजदूर बाहर आएंगे सीएम उनके वहीं मिलेंगे।
08:25 PM, 22-Nov-2023
एनएचएआई करेगी देश की सभी निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट
सुरंग हादसे के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार तैयारी में जुटी है। पीटीआई के अनुसार, एनएचएआई की टीम अब देश भर में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगी।