फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: बचाव अभियान जारी, सुरंग से मजदूरों को निकालने के लिए मैन्युअल खोदाई शुरू

Mon, 27 Nov 2023 10:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Nov 2023 10:37 PM IST
खास बातें

Uttarkashi Tunnel Rescue Collapse News Live : दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आने से सफलता नहीं मिल रही। रेस्क्यू का आज 16वां दिन है।यहां पढ़ें हर पल का अपडेट...

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Live: Rescue Operation in Uttarkashi Today Day 16th, Silkyara Tunnel News In Hindi
सिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:37 PM, 27-Nov-2023

करीब एक मीटर से ज्यादा पाइप डाला

मैन्युअल ड्रिलिंग करते हुए पाइप को पुश किया जाना शुरू कर दिया गया है। यहां करीब 12 मीटर तक ड्रिलिंग की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अभी तक करीब एक मीटर से ज्यादा पाइप डाला जा चुका है। वहीं, 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग भी पूरी हो चुकी है।
08:28 PM, 27-Nov-2023

सुरंग में रैट माइनर्स ने शुरू की मैन्युअल खोदाई

16 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के चौतरफा अभियान में दुश्वारियां और उम्मीदें भी साथ-साथ चल रही हैं। 16वें दिन सुरंग के ऊपर तो काम चलता रहा, लेकिन भीतर ब्लेड निकलने के बावजूद मशीन का हेड फंसने से मैन्युअल खोदाई का काम लटका रहा। देर शाम हेड निकलते ही रैट माइनर्स सेना की मदद से मैन्युअल खोदाई में जुट गई।
विज्ञापन
06:56 PM, 27-Nov-2023

31 मीटर तक पूरी हुई वर्टिकल ड्रिलिंग

वर्टिकल ड्रिलिंग 36 मीटर तक हो गई है। अभी 50 मीटर तक वर्टिकल ड्रिलिंग की जानी है। मशीन का हेड फंसा होने से अभी मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू नहीं हो पाई है। मशीन का हेड निकलते ही यहां मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू होने की उम्मीद है।
05:32 PM, 27-Nov-2023

बड़कोट साइड से तैयार हुई 12 मीटर की माइक्रो टनल

बड़कोट साइड से छह ब्लास्ट से 12 मीटर की माइक्रो टनल तैयार हुई है। ब्लास्टिंग से कमजोर चट्टानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। यहां शॉटक्रिटिंग कर चट्टान को थामा जा रहा है। 
04:33 PM, 27-Nov-2023

तेजी से हो रहा काम- सईद अता हसनैन

एमडीए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सईद अता हसनैन ने कहा कि चीजें नियंत्रण में हैं। जरूरत के हिसाब से भोजन और दवाएं अंदर दी जा रही हैं। मनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी महत्व दिया गया है। इसके साथ ही बैकअप संचार स्थापित किया गया है।
04:07 PM, 27-Nov-2023

रैट माइनर्स की टीम सुरंग में ड्रिलिंग के लिए पहुंची

सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग 30 मीटर तक हुई है। पानी निकलने और पत्थर आने के चलते वर्टिकल ड्रिलिंग में कुछ दिक्कत हुई है। अभी मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू नहीं हो पाई है। वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ एक आठ इंच की ड्रिलिंग भी की जा रही है। यह ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। जिसकी 75 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:38 PM, 27-Nov-2023

सुरंग में फंसी ऑगर मशीन के पार्ट्स काट कर निकाले

सुरंग में फंसी ऑगर मशीन के पार्ट्स काट कर निकाल लिए गए हैं। इसके बाद मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू हो सकेगा। 
02:59 PM, 27-Nov-2023

मजदूरों की सलामती के हवन

पुजारी दिनेश प्रसाद ने कहा कि प्रार्थना है कि वे श्रमिक जल्द बाहर आएं। फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए प्रार्थना की जा रही है। आज हमने यहां हवन पूजा का आयोजन किया है। हम अपने 'इष्ट देवता' की पूजा करेंगे।
 
02:15 PM, 27-Nov-2023

प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने की श्रमिकों के परिजनों से बात

पीएम के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने सिल्कयारा सुरंग का दौरा किया और वहां फंसे श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने फंसे हुए श्रमिकों के परिवारों से भी बात की। साथ ही श्रमिकों को भेजी जा रही खाद्य सामग्री की भी रिपोर्ट ली।
02:02 PM, 27-Nov-2023

रोबोटिक सिस्टम जानेंगे मजदूरों की मानसिक स्थिति

सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों की मानसिक स्थिति जानने के लिए रेस्क्यू रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल होगा। सिलक्यारा पहुंचे रोबोटिक्स साइंटिस्ट मिलिंद राज ने इस बारे में जानकारी दी। राहत एवं बचाओ कार्य के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने उन्हें लखनऊ से बुलाया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed