Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में ड्रिलिंग कर रही ऑगर मशीन में आई तकनीकी खराबी, पाइप डालने का काम बंद
{"_id":"6556cb6db8ccf6141c0f00e8","slug":"uttarkashi-tunnel-collapse-latest-news-live-rescue-operation-sixth-day-to-save-40-labourers-trapped-inside-2023-11-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में ड्रिलिंग कर रही ऑगर मशीन में आई तकनीकी खराबी, पाइप डालने का काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 17 Nov 2023 11:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:51 PM IST
खास बातें
Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Accident Rescue Latest News Live: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन आज छठवें दिन भी जारी है। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:47 PM, 17-Nov-2023
इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगवाई गई मशीन के पार्ट्स पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट
इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगवाई गई नई ऑगर मशीन के पार्ट्स शुक्रवार देर रात को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। सुबह इन्हें उत्तरकाशी पहुंचाया जाएगा। एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशु मनीष खलखो ने कहा कि वर्तमान में जिस ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही है उसमें तकनीकी खराबी आई है। उसके बैकअप के लिए एक और ऑगर मशीन इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगाने का निर्णय लिया गया था।
10:20 PM, 17-Nov-2023
सुरंग में फंसे मजदूरों को हुआ कब्ज, दवाई भेजी गई
पिछले छह दिनों से सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों ने कब्ज की शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें दवा भेजी गई है। दरअसल मजदूरों को पाइपलाइन के माध्यम से खाने में सूखे मेवे ही दिए जा रहे हैं। जिसमें काजू, बादाम, पॉपकॉर्न, भूने चने व मुरमुरे आदि शामिल है। फाइबर की कमी के चलते मजदूरों के पेट में ड्राइनेस हो गई है।
विज्ञापन
06:04 PM, 17-Nov-2023
मशीन में खराबी आने के बाद पाइप डालने का काम बंद
ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद से सुरंग में पाइप डालने का काम बंद है। अब तक सुरंग में करीब 25 मीटर तक ही पाइप डाला गया है। जबकि सुरंग में मलबा करीब 70 मीटर तक है।
04:59 PM, 17-Nov-2023
तेजी से हो रहा काम- सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडियो से बातचीत में कहा कि इंजीनियर और वैज्ञानिक हर कोई काम कर रहा है। पाइप लगभग 25 मीटर पर डाला गया है। काम बहुत तेजी से चल रहा है। पीएम मोदी भी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel incident | Uttrakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, "The engineers & scientists everyone is working. The pipe has been put at around 25 meters. The work is going on at a great speed. PM Modi is reviewing the situation..." pic.twitter.com/fKSwtaXOOc
— ANI (@ANI) November 17, 2023
04:38 PM, 17-Nov-2023
अमेरिकी ऑगर मशीन में आई तकनीकी खराबी
ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है। बताया जा रहा है कि मशीन का बेयरिंग खराब हो रहा है, जिससे वह बार-बार ऊपर उठ रही है। अब एंकर लगाकर मशीन को प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा है।04:33 PM, 17-Nov-2023
परिजन लगातार कर रहे संवाद
सुरंग में फंसे 40 मजदूरों में से कई लोगों के परिजन साइट पर ही हैं। प्रशासन की टीमें और परिजन मजदूरों से लगातार संवाद कर रहे हैं। वहीं, मजदूर भी एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:07 PM, 17-Nov-2023
इंदौर से एक और ऑगर मशीन मंगवाई
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुक्रवार को छठे दिन भी जारी है। अमेरिकी ऑगर मशीन के द्वारा अब तक सुरंग के मलबे में 24 मीटर तक ड्रिलिंग कर चार पाइप डाल दिए गए हैं। अब पांचवे पाइप को डालने के लिए वेल्डिंग का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही बैकअप में इंदौर से एक और ऑगर मशीन मंगवाई गई है।
12:27 PM, 17-Nov-2023
बैकअप के लिए इंदौर से मंगवाई जा रही एक और मशीन
बैकअप के लिए एक और मशीन इंदौर से मंगवाई जा रही है। वर्तमान में काम कर रही मशीन में किसी भी तरह की खराबी आने पर बेकअप मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।11:58 AM, 17-Nov-2023
अभी तक 24 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी
अमेरिकी ऑगर मशीन से अभी तक 24 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है। शुक्रवार सुबह ड्रिलिंग के वक्त एक बोल्डर मशीन के आगे आया था। अमेरिकी ऑगर मशीन से 900 एमएम व्यास के करीब करीब 10 से 12 पाइप डाले जाने हैं।
11:05 AM, 17-Nov-2023
ऑपरेशन सिलक्यारा पर है पीएमओ की निगाह
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार नजर बनाए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभियान की प्रगति का लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बात कही। सुरंग निर्माण में बरती गई लापरवाही से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारी अभी सबसे पहली प्राथमिकता 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।