फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Panchayat Election Live: पंचायत चुनाव का पहला चरण पूरा; बूथों पर देर रात तक जुटी रही भीड़

Thu, 24 Jul 2025 10:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jul 2025 10:07 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Panchayat Chunav Voting 1st Phase Live Updates : Uttarakhand Panchayat Election 2025: पहले चरण में आज सदस्य ग्राम पंचायत के 2247, प्रधान के 9731, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4980 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशियों के लिए चुनाव हो रहा है। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा और मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट....

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election Voting Live Polling for First Phase 17829 Candidates Across 49 Blocks
पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

10:07 PM, 24-Jul-2025

49 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान देर रात तक चला

उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान देर रात तक चला। खबर लिखे जाने तक कई बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी थी। शाम चार बजे तक राज्य में 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
08:25 PM, 24-Jul-2025

वोट देने के दस मिनट बाद ही हो गया निधन

रुद्रप्रयाग की जखोली  ग्राम पंचायत जयंती निवासी ब्राह्मी दत्त थपलियाल का वोट देने के कुछ ही देर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।
विज्ञापन
07:58 PM, 24-Jul-2025

माणा में दिखा उत्साह

इसके विपरीत, देश के प्रथम गांव माणा के मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा गया। यहां के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर जुटने लगे जिससे दोपहर तक अधिकांश लोगों ने मतदान कर लिया था।
07:58 PM, 24-Jul-2025

ज्योतिर्मठ में बारिश ने धीमी की मतदान की रफ्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को विकासखंड ज्योतिर्मठ में दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश ने मतदान प्रतिशत पर असर डाला। सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो गई थी जो दिन भर रुक-रुक कर होती रही। जिसके चलते शाम बजे तक पूरे ब्लॉक में 49 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद 10 बजे तक केवल चार प्रतिशत ही वोट पड़ पाए। दोपहर में मौसम थोड़ा खुलने पर मतदान प्रतिशत में उछाल आया और 12 बजे तक 29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि, बारिश फिर से शुरू होने के कारण दोपहर दो बजे तक यह आंकड़ा 35 प्रतिशत और शाम 4 बजे तक 49 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया। कई मतदाता खासकर जिन्हें लंबी दूरी पैदल तय करनी थी बारिश के कारण अपने पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पाए।
05:01 PM, 24-Jul-2025

ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

  • 10 बजे तक मतदान 11.72%
  • 12 बजे तक मतदान 27 %
  • 2 बजे तक मतदान प्रतिशत 41.87%
  • 4 बजे तक मतदान प्रतिशत 55.00%
04:35 PM, 24-Jul-2025
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 
-10 बजे तक मतदान 11.72%
-12 बजे तक मतदान 27 %
-2 बजे तक मतदान प्रतिशत 41.87%
विज्ञापन
विज्ञापन
03:57 PM, 24-Jul-2025

चमोली में डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

चमोली में डीएम और एसएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली में डीएम संदीप तिवारी और एसपी सर्वेश पंवार ने बूथों का निरीक्षण किया। दोनों ज्योतिर्मठ के पाखी पोलिंग बूथ पहुंचे।
03:54 PM, 24-Jul-2025

बुजुर्गों में खासा उत्साह

गढ़वाल के छह जिलों में मतदान सुबह से शांतिपूर्ण चल रहा है। इस दौरान बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं, बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
02:10 PM, 24-Jul-2025

पहली बार मतदान की मुस्कुराहट

पहली बार मतदान की मुस्कुराहट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार में खुशबू (24) व आंचल (26) ने पहली बार मतदान किया। मतदान करने के बाद वे दोनों खुश नजर आईं।
01:10 PM, 24-Jul-2025

बुजुर्गों में दिख रहा उत्साह

कोटद्वार में 87 वर्षीय चैता देवी 76 वर्षीय केशी देवी ने कसाना वल्ला में किया मतदान। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed