फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election Result Live: सभी जगह से नतीजे जारी, आचार संहिता खत्म, भाजपा- कांग्रेस को मिली इतनी सीटें

Fri, 01 Aug 2025 08:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Aug 2025 08:36 PM IST
खास बातें

 Uttarakhand Gram Panchayat Election Result secresult.uk.gov.in: प्रधान के सभी पदों पर रिजल्ट जारी हो गया है, जिला पंचायत के पदों पर भी मतगणना आज शाम पूरी हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election Result 2025 Live: Second Day Panchayat Chunav Vote Counting Chunav Parinaam
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

लाइव अपडेट

08:34 PM, 01-Aug-2025

भाजपा कांग्रेस को इतनी मिली सीटें

जिला पंचायत की कुल सीटें : 358
भाजपा समर्थित : 121 जीते
कांग्रेस समर्थित : 92 जीते
निर्दलीय : 145 जीते
07:22 PM, 01-Aug-2025
प्रदेश में गढ़वाल और कुमाऊं सभी जगह से चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी 12 जिलों में आचार संहिता खत्म हो गई है।
विज्ञापन
04:44 PM, 01-Aug-2025

निर्दलीय निभाएंगे किंग मेकर की भूमि

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद अब चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिला पंचायत चमोली में आठ ऐसे प्रत्याशी जीते हैं जो सीधे तौर पर किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं। ऐसे में अध्यक्ष के चुनाव में वे किंग मेकर बनकर उभरेंगे।
02:12 PM, 01-Aug-2025

हरीश रावत का बीजेपी पर निशाना

पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरीश रावत ने कांग्रेस के प्रदर्शन की सराहना करे हुए बीजेपी पर निशाना साधा।
 
02:11 PM, 01-Aug-2025

चमोली में भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की

चमोली जनपद में चार जिला पंचायत सीटों का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें मालसी सीट से भाजपा की पूजा देवी को हराकर निर्दलीय कामेश्वरी देवी, कोठा में भाजपा के बलवीर रावत को निर्दलीय सुरेश कुमार, आंद्रपा से भाजपा के जगदीश सिंह ने जीत दर्ज की है। बूरा से भाजपा की सुलोचना देवी को हराकर भगवती देवी ने जीत दर्ज की है।
01:49 PM, 01-Aug-2025

टाई होने के बाद टॉस से हुआ दो ग्राम प्रधानों का चयन

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो ग्राम प्रधानों की जीत का निर्णय टॉस (पर्ची सिस्टम) से किया गया। दोनों ग्राम पंचायतों में बराबर-बराबर वोट पड़ने से मामला टाई हो गया था। जिसके बाद पर्ची सिस्टम से जीत-हार का निर्णय किया गया। राउंड की मतगणना में दशोली विकासखंड के बणद्वारा ग्राम पंचायत में 23 वर्षीय युवा नितिन नेगी और रविंद्र सिंह के बीच सुबह नौ बजे मामला बराबर में अटक गया। यहां पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। यहां कुल 383 वोट पड़े, जिसमें नितिन नेगी और रविंद्र को 138-138 वोट मिले। आरओ पंकज उप्रेती की मौजूदगी में पर्ची डाली गई जिसमें नितिन नेगी विजयी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 01-Aug-2025

कांदी और चौकी-बरसिल में पर्ची व लॉटरी से चुनी गईं प्रधान

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांदी में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम देवी व लक्ष्मी देवी को 178-178 मत मिले। ऐसे में जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची के माध्यम से ग्राम प्रधान का चयन किया गया जिसमें लक्ष्मी देवी निर्वाचित हुईं। इस मौके पर दोनों प्रत्याशियों के परिजन व समर्थक भी मौजूद थे। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत चौकी-बरसिल में ग्राम प्रधान प्रत्याशी विजय देवी और उर्मिला देवी को भी 102-102 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी व खंड शिक्षाधिकारी अतुल सेमवाल ने लॉटरी के जरिये प्रधान का चुनाव किया जिसमें उर्मिला देवी विजयी घोषित हुईं। 
12:13 PM, 01-Aug-2025

दो युवा महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज किया रिकॉर्ड कायम

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र जखोल वार्ड के जिला पंचायत सीट और सौड़ के प्रधान सीट पर दो युवा महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 24 वर्षीय रविना रावत ने जिला पंचायत सीट पर जीत दर्ज की। तो वहीं 25 वर्षीय अंजना रावत ने सौड़ से प्रधान पद पर जीत दर्ज कर युवाओं के दबदबे को कायम किया है। सौड़ गांव की अंजना रावत ने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को स्पष्ट बहुमत से पराजित करते हुए 258 वोट प्राप्त किए। वहीं अन्य प्रत्याशी केवल 89 -34 वोटों तक ही सिमट गए। ग्राम सौड़ में प्रधान पद की दौड़ में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। वहां दोनों विरोधी लगभग समान मतों के साथ एक स्तर पर टिके रहे। वहीं अंजना रावत ने दोगुने से अधिक वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सीट पर 24 वर्षीय रविना रावत ने 15 सौ से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसमें दोनों प्रत्याशियों के पूर्व से ही राजनीतिक पारिवारिका पृष्ठभूमि भी कारण रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद दोनों प्रत्याशियों को लोग ढोल-नगाड़ों के साथ बधाइयां दे रहे हैंं।

11:49 AM, 01-Aug-2025

रिकाउंटिग में दो वोट से जीते उर्वी दत्त

चमोली देवाल में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से हुई मतगणना बड़ी धीमी गति से चली। दूसरे राउंड की मतगणना 11 बजे बाद शुरू हुई। शाम पांच बजे तक पांचवें राउंड की गणना हो पाई। ब्लॉक सभागार में छह काउंटर में शुरू मतगणना के नौ राउंड होनी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नलधूरा पर रिकाउंटिंग हुई। यहां बीडीसी मेंबर नलधूरा में उर्वीदत्त व राहुल को वराबर 184 मत मिले। लेकिन रिकाउंटिग के बाद उर्वी दत्त दो वोट से जीत गए। बृहस्पतिवार को देर रात तक मतगणना होनी है।
10:52 AM, 01-Aug-2025

राजनीतिक दिग्गजों की साख थी दांव पर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर थी। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहीं भाजपा समर्थित करीब छह से सात सीटें तो आई हैं, लेकिन उनके दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा पाए। भटवाड़ी विकासखंड में पूर्व दो ब्लॉक प्रमुख सहित पुरोला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हार गए। पुरोला में जिला पंचायत सीट पर रामा वार्ड सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि यहां भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरिमोहन नेगी और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण मैदान में थे। इसमें दीपक बिजल्वाण ने सतेंद्र राणा से करीब 1200 मतों के अंतर से जीत   दर्ज की। वहीं भटवाड़ी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत मैदान में थीं। वह करीब डेढ़ सौ मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी से हार गईं। साथ ही पूर्व में भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख रहे और जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार इस बार तीसरे नंबर पर रहे। इस बार के चुनाव में अप्रत्याशित मतों के कारण कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। यह सभी हारने वाले प्रत्याशी भाजपा के दिग्गज हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed