फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UK Lok Sabha Election: प्रदेश की पांचों सीटों पर शांतिपूर्ण रहा चुनाव, बूथों से लौटने लगीं पोलिंग पार्टियां

Fri, 19 Apr 2024 09:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Apr 2024 09:20 PM IST
खास बातें

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.56% फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। यहां पढ़ें मतदान को लेकर आज दिनभर के पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Uttarakhand Lok S abha Election Phase 1 Voting Live Polling on Five Seats Haridwar Tehri Almora News in Hindi
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:20 PM, 19-Apr-2024

रात नौ बजे तक 54.09% मतदान

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर रात नौ बजे तक 54.09% मतदान हुआ।
टिहरी - 51.74
गढ़वाल - 49.93
हरिद्वार - 59.12
अल्मोड़ा - 45.17
नैनीताल - 59.59
08:31 PM, 19-Apr-2024

प्रदेश में शांतिपूर्ण रहा चुनाव, कल से अर्द्धसैनिक बलों की वापसी

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। पूरे राज्य में किसी भी क्षेत्र से चुनाव के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली। इस बार चुनाव की सुरक्षा में करीब 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि पूरे दिन भ्रमणशील रहने वाला बल निगरानी में जुटा रहा। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम में भी पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार से अर्द्धसैनिक बल और बाहरी राज्यों से आई पुलिस फोर्स की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके लिए शुक्रवार शाम से ही प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा अगले चरण के लिए उत्तराखंड से भी पांच कंपनी पीएसी को बिहार भेजा जा रहा है। जल्द ही फोर्स यहां से रवाना हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
08:28 PM, 19-Apr-2024

उत्तरकाशी में शनिवार रात तक पहुंचेंगी सभी पोलिंग पार्टियां 

उत्तरकाशी जिले के सभी 544 बूथों पर मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को 466 पोलिंग पार्टियां वापसी कर रही हैं। इनमें से अधिकांश पार्टियों के देर रात तक जिला मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। जबकि पी-3 एवं पी-2 श्रेणी के दूरस्थ पोलिंग बूथों की कुल 78 पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्र पर ही रात्रि विश्राम कर सुबह जिला मुख्यालय के लिए रवाना होंगी। सभी पोलिंग पार्टियां कल शनिवार रात तक जिला मुख्यालय पहुंचेंगी।
07:37 PM, 19-Apr-2024

कई जगहों से लौटने लगीं पोलिंग पार्टियां

लौटी पोलिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कई जगहों पर अभी भ मतदान जारी है। जो लोग पांच बजे तक मतदान केंद्रों से पर्ची ले चुके थे वे अभी भी मतदान के लिए लाइनों में लगे हैं। वहीं, जहां मतदान पूरा हो चुका है वहां से पोलिंग पार्टियां लौटने लगी हैं। 
05:45 PM, 19-Apr-2024

चमोली में नई ईवीएम लगाई गई

चमोली जनपद के प्राथमिक विद्यालय गाड़ी बूथ पर अपराह्न 4 बजकर 25 मिनट पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। बूथ पर 5 बजकर 40 मिनट पर नई ईवीएम मशीन लगाई गई, जिसके बाद शेष बचे आठ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
05:18 PM, 19-Apr-2024

शाम पांच बजे तक 54.09 फीसदी मतदान

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 53.56% फीसदी मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। वहीं कुछ बूथों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा, लेकिन लोग नहीं पहुंचे।

टिहरी - 51.01%
गढ़वाल - 48.79
अल्मोड़ा - 44.53
नैनीताल - 59.36
हरिद्वार - 59.01
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 19-Apr-2024

रुद्रप्रयाग: अपराह्नन 3 बजे तक कुल 47.42 फीसदी हो चुका मतदान 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्तराखंड की पांच सीटों में शामिल गढ़वाल सीट के लिए रुद्रप्रयाग जनपद में अपराह्न 3 बजे तक कुल 47.42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस दौरान केदारनाथ विस में 49.11 और रुद्रप्रयाग विस में 45.97 फीसदी मतदान हुआ। जिले में कुल 1 लाख 95 हजार 623 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 97250 पुरुष और 98373 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में 5295 युवा मतदाता भी हैं, जो पहली बार वोट दे रहे हैं। जिले के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। साथ ही महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ राजकीय जूनियर हाईस्कूल खुरड़ में मतदान भी किया।
03:57 PM, 19-Apr-2024

मतदान कर्मी की बिगड़ी तबीयत

विकासनगर के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर स्थित मतदान स्थल में मतदान कर्मी कमल सिंह (46) के अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले जाया गया। जहां से प्रभारी  चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन डोगरा ने उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया।
03:37 PM, 19-Apr-2024

यहां सबसे कम मतदान

उत्तराखंड में तीन बजे तक 45.62% मतदान हुआ है। जबकि 2019 में तीन बजे तक 48.42% मतदान हुआ था। उत्तरकाशी के सेकू गांव में बने बूथ पर केवल 11 मत पड़े। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने अभी तक मतदान नहीं किया। वहीं कासला में 14 मतदान पड़े। वहीं  मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े।
03:26 PM, 19-Apr-2024

राज्य का तीन बजे तक 45.62 वोटिंग

नैनीताल   49.94
हरिद्वार    49.62
अल्मोड़ा   38.43
टिहरी     44.95
गढ़वाल     42.12



 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed