Uttarakhand Bus Accident: तीर्थयात्रियों के शवों को लेकर वायुसेना का विमान मध्य प्रदेश रवाना
{"_id":"629d36d0daf4087af533022d","slug":"uttarakhand-bus-accident-live-and-updates-mp-cm-ss-chouhan-reaches-dehradun-and-taken-complete-information-from-the-spot","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Bus Accident: तीर्थयात्रियों के शवों को लेकर वायुसेना का विमान मध्य प्रदेश रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 06 Jun 2022 06:42 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 06 Jun 2022 06:42 PM IST
खास बातें
हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
शवों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:15 PM, 06-Jun-2022
शवों को लेकर विमान रवाना
उत्तरकाशी हादसे में मारे गए तीर्थयात्रियों के शव लेकर वायु सेना का विशेष विमान खजुराहो के लिए रवाना हो गया है। सुबह मृतकों के शव जौलीग्रांट अस्पताल लाए गए थे। यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद बीडी शर्मा आदि मौजूद थे। शाम 5:00 बजे वायुसेना के विमान से शवों को खजुराहो मध्य प्रदेश भेजा गया।05:44 PM, 06-Jun-2022
विधायक ने की सड़क चौड़ीकरण की मांग
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री से यमुनोत्री सड़क मार्ग विकासनगर-बड़कोट- पुरोला के चौड़ीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने का अनुरोध किया। साथ ही पूर्व में बनाई गई सड़क मार्ग की डीपीआर शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की डीपीआर एक माह के भीतर शासन से केंद्र सरकार को भेजने एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से वार्ता कर सड़क मार्ग की स्वीकृति दिलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। ताकि सड़क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा सकें। तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए।
विज्ञापन
05:21 PM, 06-Jun-2022
पिछले महीने की 20 तारीख को निकले थे यात्री घर से
बस हादसे में मध्य प्रदेश के जिन 26 यात्रियों की मौत हुई है, वह पिछले महीने की 20 तारीख को घर से निकले थे और 17 दिनों का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। बीस मई को घर से निकलने के बाद सभी लोग महिघर, चित्रकूट, इलाहाबाद, बनारस, मिर्जापुर, बिहार के सीता मढ़ी और नेपाल की जनकपुरी तथा काठमांडू आदि तीर्थ स्थानों की सकुशल यात्रा कर चुके थे। सभी यात्री दो जून को हरिद्वार पहुंचे और चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया। जिसमें दो दिन का समय लग गया। पांच जून को सभी यात्री बस में सवार हो कर खुशी-खुशी यमुनोत्री के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि यमुनोत्री पहुंचने से पहले ही उनकी जीवन यात्रा समाप्त हो जाएगी। टूर मैनेजर बेद विहारी अवस्थी ने बताया कि 69 लोगों का दल एक साथ चल रहा था। हरिद्वार से दो बसें हायर की गई थी, जिसमें हादसे वाली बस में 28 और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे।
04:52 PM, 06-Jun-2022
प्रशासन को सीख लेने की जरूरत
यमुनोत्री हाइवे पर डामटा के समीप हुए बस हादसे से प्रशासन और राजमार्ग निर्माण खंड को सीख लेने की जरूरत है, जिस जगह हादसा हुआ वह स्थान प्रशासन की डायरी में डेंजर जोन में शामिल होने के बावजूद वहां पर पैरापिट नहीं लगाया गया है। इसलिए सवाल उठता है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले घटनास्थल पर सुरक्षात्मक उपाय क्यों नही किए गए।
03:37 PM, 06-Jun-2022
केवल सर्वे तक सीमित है डेंजर जोन
हर साल डेंजर जोन, ब्लैक स्पॉट आदि की संज्ञा देकर स्थानों को चिह्नित किया जाता है। पुलिस, परिवहन और पीडब्ल्यूडी आदि विभागों द्वारा सिर्फ डेंजर जोन के संकेतक लगाकर इतिश्री कर दी जाती है। समय-समय पर इन स्थानों को दुरुस्त करने को कागजी कार्रवाई भी होती है। विभागों में समन्वय की कमी से यह धरातल पर नहीं उतर पाता है। जहां डेंजर जोन की बात है, तो उत्तरकाशी जिले में 25 से अधिक डेंजर जोन हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में 59 डेंजर जोन हैं।
03:04 PM, 06-Jun-2022
मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा हिमालयन अस्पताल में कुछ देर रुकने के बाद मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है। मैं उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:28 PM, 06-Jun-2022
एयर फोर्स के विमान से पहुंचाए जाएंगे सभी शव
एयरफोर्स का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुर्घटना में जो तीर्थयात्री हमारे बीच नहीं रहे उनके पार्थिव देह को अस्पताल को सौंपा है। सभी प्रक्रियाएं दो घंटे में पूरी कर ली जाएंगी। उसके पश्चात एयर फोर्स के विमान सभी शवों को लेकर खजुराहो जाएंगे।
02:15 PM, 06-Jun-2022
चंपावत में हुए हादसे में 14 लोगों की हुई थी मौत
21 फरवरी को चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में वाहन खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति घायल हुआ। तोताघाटी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। युवती की कुछ दिन बाद शादी होनी थी। उत्तराखंड खासकर पहाड़ी मार्गों में अब तक हुए सड़क हादसों में देखने में आया कि ज्यादा दुर्घटनाएं वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्गों पर या फिर डेंजर जोन में हुई। वाहनों में ओवरलोडिंग और अनफिट होना भी वजह है।
01:52 PM, 06-Jun-2022
2016 में 1,603 हादसों में 942 की हुई मौत
2016 में 1,603 हादसों में 942 की मौत, 2019 में 1,352 हादसों में 867 की मौत और 2021 में 1,405 हादसों में 820 लोगों की जान जा चुकी है। इस साल 18 मार्च को पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र के चुठानी बैंड पर मैक्स वाहन खाई में गिरने चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 घायल हुए।
01:32 PM, 06-Jun-2022
सड़क हादसों में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा
पिछले पांच साल में सड़क हादसों में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। जनवरी 2017 से जून 2022 तक उत्तराखंड में सड़क हादसों में 4,600 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पिछले 10 साल में वर्ष 2018 में सर्वाधिक 1,464 सड़क हादसे हुए। इनमें 1047 लोगों की मौत हुई।