Uttarakhand Budget 2025: वित्तमंत्री ने पेश किया बजट, सदन पटल पर रखे गए भू कानून समेत पांच विधेयक
{"_id":"67b6abf9b2570aed1e0711d8","slug":"uttarakhand-budget-2025-live-updates-cm-pushkar-dhami-big-announcement-ucc-news-in-hindi-2025-02-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget 2025: वित्तमंत्री ने पेश किया बजट, सदन पटल पर रखे गए भू कानून समेत पांच विधेयक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 20 Feb 2025 08:51 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:51 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Government Budget: धामी सरकार ने आज अपना आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 के सदन पटल पर बजट पेश कर बजट की खासियत बताई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की यह बजट 'ज्ञान' 'GYAN'पर आधारित है।यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:51 PM, 20-Feb-2025
ये विधेयक हुए पेश
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 (संशोधन) विधेयक, 2025, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि वियेयक-2025 को पुर:स्थापित, उत्तराखंड(उत्तर प्रदेश लोक सेवा) शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण अधिनियम-1993 संशोधन विधेयक को रखा गया। इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा(कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण) संशोधन, उत्तराखंड निजी विवि संशोधन विधेयक, उत्तराखंड माल और सेवाकर संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा गया।
08:49 PM, 20-Feb-2025
सदन पटल पर रखे गए भू कानून समेत पांच विधेयक
बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 (संशोधन) विधेयक, 2025 को सदन में रखा दिया। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी मिली थी। इसके अलावा चार अन्य विधेयक भी सदन में पेश हुए।
विज्ञापन
04:34 PM, 20-Feb-2025
पांच विधेयक आएंगे
उत्तराखंड का बजट विधानसभा सत्र के दौरान सदन पटल पर पेश कर दिया गा है। अब सदन पटल पर भू कानून समेत पांच विधेयक रखे जाएंगे।02:27 PM, 20-Feb-2025
बजट पर बोले मुख्यमंत्री धामी
राज्य के बजट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट हमारे संकल्पों को पूरा करने का पूरा विजन प्रस्तुत करता है और यह अर्थव्यवस्था, वित्त और भविष्य की योजनाओं के बारे में हमारी सरकार का रोडमैप भी प्रस्तुत करता है। इस बजट में हमने वेंचर फंड की स्थापना की है, जिसमें रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए रिवॉल्विंग फंड की स्थापना जैसी कई नई पहल शामिल हैं। गरीब, युवा, किसान और महिला इन चार क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
02:10 PM, 20-Feb-2025
बजट 'ज्ञान' 'GYAN'पर आधारित
- गरीब
- युवा
- अन्नदाता
- नारी
01:35 PM, 20-Feb-2025
यूसीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विधानसभा कूच
यूसीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल समीप लगे बैरिकेडिंग पर चढ़कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 20-Feb-2025
टिहरी विस्थापित भूमिधारी संघर्ष समिति का प्रदर्शन
टिहरी विस्थापित भूमिधारी संघर्ष समिति के सदस्यों ने टिहरी विस्थापितों की मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल समीप पर लगे बैरिकेडिंग के समीप प्रदर्शन किया।
01:32 PM, 20-Feb-2025
विभिन्न संगठनों का विधानसभा कूच
एक तरह जहां सदन में बजट पेश किया जा रहा वहीं दूसरी तरफ तमाम संगठन अपनी-अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच करने पहुंचे हैं।01:08 PM, 20-Feb-2025
बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं
बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है।12:56 PM, 20-Feb-2025
नई सड़कें बनेंगी
-220 किमी नई सड़कें बनेंगी।-1000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण,
-1550 किमी मार्ग नवीनीकरण,
-1200 किमी सड़क सुरक्षा कार्य
-37 पुल बनाने का लक्ष्य