फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath By Election Live: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, कुल 57.64 फीसदी हुई वोटिंग

Wed, 20 Nov 2024 07:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग ( केदारनाथ)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग ( केदारनाथ) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2024 07:32 PM IST
खास बातें

Kedarnath By Election 2024 Voting Today: इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। आज केदारनाथ विधानसभा के 90 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...

विज्ञापन
Kedarnath By Election 2024 Voting Today Live Updates Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ विधानसभ उपचुनाव में मतदान के लिए जाती बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:31 PM, 20-Nov-2024

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, कुल 57.64 फीसदी हुई वोटिंग

केदारनाथ विधानसभा के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक 57.64 फीसदी वोटिंग हुई है।
06:50 PM, 20-Nov-2024

पहले खेतीबाड़ी व पशुपालन के कार्य, फिर मतदान को पहुंची महिलाएं 

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में महिलाओं ने पहले खेतीबाड़ी व पशुपालन से जुड़े कार्य निपटाए और बाद में मतदान के लिए पहुंची। अधिकांश पोलिंग बूथों पर दोपहर बाद महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन
05:40 PM, 20-Nov-2024

शाम पांच बजे तक हुआ 58.25 फीसदी मतदान 

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में शाम 5 बजे तक 58.25 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कई बूथों पर अभी भी मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
05:03 PM, 20-Nov-2024

महिला मतदाताओं की संख्या रही हमेशा अधिक

केदारनाथ विस में महिला मतदाता हमेशा से निर्णायक रहे हैं। वर्ष 2002 से 2022 तक हुए विस चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही है। 
04:01 PM, 20-Nov-2024

दोपहर तीन बजे तक हुआ 47 फीसदी मतदान

दोपहर तीन बजे तक 47 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, दोपहर बाद भी मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए लंबी लाइन लगी है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
03:43 PM, 20-Nov-2024

केदारनाथ तक ही सिमटकर रह गया केदारनाथ विस का उप चुनाव 

केदारनाथ विस उप चुनाव केदारनाथ मंदिर तक सीमित होकर गया। पूरे प्रचार में कांंग्रेस ने सरकार पर केंदारनाथ मंदिर को लेकर निशाना साधा। वहीं, सरकार भी ज्यादातर मौकों पर सफाई देती रही, जिसके चलते जनता से जुड़े सड़क, स्वास्थ्य, संचार, शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दे इस अहम चुनाव में गौंण होकर रह गए। अन्य प्रत्याशियों ने भी जनता की नब्ज नहीं पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:05 PM, 20-Nov-2024

दोनों दलों का मकसद शैलारानी के वोट बैंक को साधना

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल ने ऐश्वर्य के घर जाकर उनके साथ लंच किया तो अपने राजनीतिक शिष्य के चुनाव प्रचार में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पार्टी नेताओं की टोली लेकर ऐश्वर्य के घर पहुंच गए। दोनों दलों का मकसद कांग्रेस और भाजपा में रहीं शैलारानी के उस वोट बैंक को साधने की है, जो दलीय विचार से इतर उनके व्यक्तिगत संबंधों के कारण उनके पीछे चला।
02:19 PM, 20-Nov-2024

ऐश्वर्य की राय भी हुई अहम

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में अचानक पूर्व विधायक दिवंगत रावत शैलारानी की बेटी ऐश्वर्य की राय महत्वपूर्ण मानी गई। टिकट की मुराद पूरी न होने के बाद ऐश्वर्य की चुप्पी ने भाजपा और कांग्रेस को अपने-अपने ढंग से प्रभावित किया है। वह भाजपा और कांग्रेस की उम्मीदों की धुरी बन गई हैं
01:41 PM, 20-Nov-2024

दोपहर एक बजे तक 34.40% मतदान

केदारनाथ विधानसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 34.40% मतदान हुआ है। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

 
01:40 PM, 20-Nov-2024

अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस ने प्रचार में एकजुटता से किए वार

अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस उपचुनाव के प्रचार युद्ध में भाजपा पर पूरी एकजुटता संग वार-पलटवार करती नजर आई। अब उसे मनचाहे नतीजे का इंतजार है। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव में जीत का उत्साह केदारनाथ के प्रचार को प्रचंड बनाने में उसके खूब काम आया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed