Haldwani Violence Live: हल्द्वानी में बवाल के बाद रामनगर में धारा-144 लागू, इंटरनेट सेवा भी की बंद
{"_id":"65c5978c10e655e2bb083d37","slug":"haldwani-violence-uproar-over-encroachment-curfew-death-injured-shooting-order-internet-live-news-in-hindi-2024-02-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haldwani Violence Live: हल्द्वानी में बवाल के बाद रामनगर में धारा-144 लागू, इंटरनेट सेवा भी की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 09 Feb 2024 07:52 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:52 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Haldwani News Live Updates: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
हल्द्वानी में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:40 PM, 09-Feb-2024
रामनगर में भी आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, इंटरनेट बंद
हल्द्वानी में बवाल के बाद रामनगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। शुक्रवार को रामनगर में स्थिति पर प्रशासन की पल-पल की नजर रही। शनिवार को स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। इधर, शुक्रवार शाम इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं।
10:38 PM, 09-Feb-2024
हल्द्वानी में हिंसा के बाद नैनीताल में भी पुलिस चौकस
हल्द्वानी में हुई हिंसा का असर शुक्रवार को नैनीताल में भी देखने को मिला। जुम्मे की नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस शहर के हर क्षेत्र में नजर भी बनाए हुए है।
विज्ञापन
09:22 PM, 09-Feb-2024
गोली लगने से इन लोगों की हुई है मौत
- फईम (26) मो. नासिर निवासी गांधीनगर
- शहनवाज (22) पुत्र शफीक अहमद निवासी आजाद नगर
- अनस (19) पुत्र नाहिद निवासी गफूरबस्ती
- जाहिद (45) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गफूरबस्ती
- प्रकाश कुमार (24) पुत्र श्यामदेव निवासी शहना गांव बाजपुर
- शहनवाज (22) पुत्र शफीक अहमद निवासी आजाद नगर
- अनस (19) पुत्र नाहिद निवासी गफूरबस्ती
- जाहिद (45) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गफूरबस्ती
- प्रकाश कुमार (24) पुत्र श्यामदेव निवासी शहना गांव बाजपुर
09:18 PM, 09-Feb-2024
सीएम धामी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दिया अपडेट
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात हुई आगजनी और पथराव की घटना में घायल पुलिस, पत्रकारों व अन्य लोगों का हाल जानने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम खटीमा पहुंचे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बनभूलपुरा की घटना का अपडेट दिया।
07:52 PM, 09-Feb-2024
उपद्रवियों पर लगेगा एनएसए
डीजीपी अभिनव कुमार ने हल्द्वानी में हुई हिंसा की घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों पर एनएसए लगाया जाएगा।
07:10 PM, 09-Feb-2024
अवैध कब्जे राज्य की डेमोग्राफी बदलने की साजिश: भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी में हुई हिंसा पर सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे कर माहौल खराब करने की मंशा रखने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के कब्जे राज्य की डेमोग्राफी बदलने की साजिश का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:34 PM, 09-Feb-2024
करीब छह करोड़ के नुकसान की आशंका
हल्द्वानी हिंसा में नगर निगम को पांच करोड़ जबकि पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका है।
06:30 PM, 09-Feb-2024
पांच हजार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, पांच हिरासत में
बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, चार लोगों को हिरासत में लिया है।
06:29 PM, 09-Feb-2024
इंटरनेट के बाद टीवी का प्रसारण भी रोका
हल्द्वानी में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। वहीं, इसके साथ ही केबल टीवी का प्रसारण भी रोक दिया गया।
06:08 PM, 09-Feb-2024
वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस बनभूलपुरा में हुई हिंसा के उपद्रवियों और पत्थरबाजों की पहचान मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर हलद्वानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।