फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tirhut-teacher-mlc-election-result-narendra-prasad-singh-defeats-bhushan-jha

बिहार एमएलसी चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर एनडीए की जीत, भाजपा के नरेंद्र सिंह ने भूषण झा को 594 वोटों से हराया

Tue, 27 Oct 2026 06:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 06:53 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर एनडीए के घटक दल भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूषण झा को 594 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन
tirhut-teacher-mlc-election-result-narendra-prasad-singh-defeats-bhushan-jha
एनडीए के घटक दल भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के घटक दल भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूषण झा को 594 मतों के अंतर से पराजित किया। इस मुकाबले में पूर्व एमएलसी और सीपीआई के प्रत्याशी संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि, मतों का अंतर स्पष्ट होने के साथ ही एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

मतगणना के दौरान मुकाबले को लेकर लगातार उत्सुकता बनी हुई थी। एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने मतगणना में बढ़त बनाए रखी और अंततः 594 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे भूषण झा ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सके।

विज्ञापन

नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत की खबर मिलते ही तिरहुत क्षेत्र में एनडीए समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, बधाई दी और मिठाइयां बांटीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल की बड़ी खबरें: राज्यसभा के लिए भाजपा भेजेगी नामों का पैनल, भाजपा का प्रदर्शन; परमाणु बिजलीघर का विरोध

नरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस जीत को एनडीए के कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की है। उन्होंने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर भरोसा जताया है। वह शिक्षकों से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक उनके और एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस जीत का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed