Champawat By Election Live: सीएम धामी ने कहा- विकास के लिए किया है लोगों ने मतदान, ऐतिहासिक होंगे इस चुनाव के परिणाम
{"_id":"62957572a1cfec577b2c21ec","slug":"champawat-by-election-news-today-live-updates-voting-four-candidates-including-cm-pushkar-singh-dhami-congress-candidate-nirmala-gehtodi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Champawat By Election Live: सीएम धामी ने कहा- विकास के लिए किया है लोगों ने मतदान, ऐतिहासिक होंगे इस चुनाव के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 31 May 2022 06:48 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 31 May 2022 06:48 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Champawat Bypoll Latest News: उत्तराखंड के चंपावत में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर तीन बजे तक 51.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट उनके लिए खाली कर दी थी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत में दूसरी बार मतदान हो रहा है। पढ़िए आज दिनभर के पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:26 PM, 31-May-2022
तीन सगे भाइयों ने एक साथ डाला वोट
चंपावत राजकीय इंटर कॉलेज में बने बूथ पर तीन सगे भाइयों ने एक साथ वोट डाला। मतदान को लेकर उत्साहित तीनों भाई उत्साहित नजर आए। कनल गांव निवासी तीनों भाई अभय, अजय और अभिषेक ने दूसरी बार अपना वोट डाला। बताया कि फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाला था।
05:52 PM, 31-May-2022
मुख्यमंत्री की जीत के लिए मांगी दुआ
विधानसभा चंपावत में उपचुनाव में मुख्यमंत्री की जीत के लिए पूर्व राज्य मंत्री एवं वक्फ बोर्ड सदस्य शादाब शम्स ने कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में फूल और चादर पेश की। सोमवार को कलियर पहुंचे शादाब शम्स ने अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजहर प्रधान के साथ दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि साबिर पाक में मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।
विज्ञापन
05:17 PM, 31-May-2022
विकास के लिए मतदान कर रहे हैं लोग: सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव को लेकर कहा कि यह अब पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि विकास के बारे में है। लोग बड़ी संख्या में विकास के लिए मतदान कर रहे हैं। इस बार वोटिंग प्रतिशत बहुत ज्यादा होगा। शत-प्रतिशत मतदाता के साथ इस चुनाव के ऐतिहासिक परिणाम होंगे।04:47 PM, 31-May-2022
धरने पर बैठीं कांग्रेसी प्रत्याशी निर्मला गहतोडी
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत उपचुनाव में उनके एजेंटों को धमकाने का आरोप लगाया है। बाहरी विधायकों और बीजेपी नेताओं के चंपावत में चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते वह कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान में खलल पैदा किया जा रहा है।04:30 PM, 31-May-2022
पूर्व सीएम ने कहा- गहतोड़ी देंगी धामी को टक्कर
पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि संघर्षों से तपी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतार पार्टी ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उनका कहना है कि गहतोड़ी सीएम धामी को टक्कर देंगी। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए चंपावत के विकास और जनता के अधिकार अहम मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है।
04:03 PM, 31-May-2022
दोपहर तीन बजे तक 51.05 प्रतिशत मतदान
चंपावत विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 51.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 31-May-2022
चंपावत उपचुनाव नारी स्वाभिमान का मुद्दा : हरीश रावत
चंपावत उपचुनाव में प्रचार के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा था कि कांग्रेस के लिए चंपावत के विकास और जनता के अधिकार अहम मुद्दे हैं, लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा प्रलोभन और दबाव डालकर लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है। उन्होंने चंपावत से चार दशक पुराने रिश्ते को याद दिलाते हुए सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के लिए चंपावत उपचुनाव नारी स्वाभिमान का मुद्दा है।
03:28 PM, 31-May-2022
सीएम योगी पहुंचे थे चुनाव प्रचार को धार देने
चंपावत के गांधी मैदान में बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वर्ष 1997 में सृजित चंपावत जिले का 25 वर्ष बाद भी समुचित विकास नहीं हो सका है। यहां विकास, रोजगार, पर्यटन की अनंत संभावनाएं हैं और अब मां पूर्णागिरि के आशीर्वाद से ये सपना साकार होने वाला है। उन्होंने कहा था कि इसमें रत्तीभर भी संदेह नहीं कि सीएम धामी भारी बहुमत से जीतेंगे, लेकिन सफलता मिलने तक प्रयास अनवरत जारी रखना है। चंपावत को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाने और उत्तराखंड को प्रगति के शिखर पर पहुंचाने के लिए धामी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना चाहिए।
02:53 PM, 31-May-2022
चंपावत उपचुनाव के प्रचार में दिखे अनोखे तरीके
चंपावत उपचुनाव के प्रचार के दौरान सीएम ने चाय पर की चर्चा की। बाइक से घूमे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के समर्थन में प्रचार करने उतरे। इस दौरान उन्होंने जलेबियां तलीं और लोगों से बातचीत की थी।
02:03 PM, 31-May-2022
चंपावत सीट के अब तक निर्वाचित विधायक
वर्ष विजेता उप विजेता
2002 कांग्रेस, हेमेश खर्कवाल 8380 निर्दलीय मदन महराना 7985
2007 भाजपा, बीना महराना 22928 कांग्रेस हेमेश खर्कवाल 15870
2012 कांग्रेस, हेमेश खर्कवाल 20330 बसपा मदन सिंह महर 13377
2017 भाजपा, कैलाश गहतोड़ी 36601 कांग्रेस हेमेश खर्कवाल 19241
2022 भाजपा, कैलाश गहतोड़ी 32547 कांग्रेस हेमेश खर्कवाल 27243
2002 कांग्रेस, हेमेश खर्कवाल 8380 निर्दलीय मदन महराना 7985
2007 भाजपा, बीना महराना 22928 कांग्रेस हेमेश खर्कवाल 15870
2012 कांग्रेस, हेमेश खर्कवाल 20330 बसपा मदन सिंह महर 13377
2017 भाजपा, कैलाश गहतोड़ी 36601 कांग्रेस हेमेश खर्कवाल 19241
2022 भाजपा, कैलाश गहतोड़ी 32547 कांग्रेस हेमेश खर्कवाल 27243