फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Train departed 25 minutes late due to signal failure.

Udham Singh Nagar News: सिग्नल फेल होने से 25 मिनट देरी से रवाना हुई ट्रेन

Mon, 31 Aug 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Train departed 25 minutes late due to signal failure.
काशीपुर। मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सिग्नल फेल होने के कारण देरी से रवाना हुई। मरम्मत कार्य पूरा होने और सिग्नल मिलने तक 25 मिनट गुजर गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दो बजे ट्रेन संख्या 65306 रामनगर से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई थी। काशीपुर पहुंचने से पहले रामनगर रोड स्थित फाटक पार करने के बाद ट्रेन को सिग्नल नहीं मिल सका। लोको पायलट ने ट्रेन को चीमा चौराहा स्थित फाटक से पहले ही ऑउटर पर रोक दिया। काफी देर तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। काफी समय तक ट्रेन के पहिये थमे रहने से काशीपुर के यात्री ऑउटर पर उतर गए। करीब 2:58 बजे मरम्मत कार्य होने पर सिंग्नल मिलने के बाद ट्रेन काशीपुर स्टेशन पहुंची। स्टेशन प्रबंधक तेजपाल सिंह ने बताया कि रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन काशीपुर स्टेशन पर 2:30 बजे पहुंचती हैं और 2:35 बजे छूटती है। रविवार को अचानक सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेन तीन बजे मुरादाबाद के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed