फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDW vs BANW Highlight: भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, 22 सितंबर को श्रीलंका से स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला

Sun, 20 Sep 2026 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Sep 2026 01:33 PM IST
खास बातें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाड 2026 के सेमीफाइनल में 114 रन से रौंद दिया। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। भारत के 196 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 81 रन पर सिमट गई।
 

विज्ञापन
INDW vs BANW Highlights, Asian Games 2026: India Women Cricket team vs Bangladesh Semifinal, Toss Live Updates
भारतीय टीम - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

01:24 PM, 20-Sep-2026

भारतीय टीम फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। भारत ने कम से कम रजत तो पक्का कर लिया है। अब 22 सितंबर को भारत का मुकाबला फाइनल में श्रीलंका से होगा। वहीं, बांग्लादेश की टीम 22 को ही पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेगी। भारत ने 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। टीम इंडिया इस बार भी स्वर्ण जीतना चाहेगी। श्रीलंका ने आज सुबह दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था। भारत और श्रीलंका की टीमें हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं। उसमें टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की थी।

सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने शेफाली के शतक की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे। शेफाली ने 49 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 40 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 19 गेंद में 37 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। दिलारा अख्तर ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। वहीं, शर्मिन अख्तर ने 10 रन और सुल्ताना खातून ने 12 रन बनाए। इनके अलावा बांग्लादेश की कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। भारत की ओर से नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, श्री चरणी को दो विकेट मिला। क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल को एक-एक विकेट मिला।
01:02 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश ने गंवाए सात विकेट

बांग्लादेश को 11वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर नाहिदा अख्तर का कैच अपनी गेंद पर लिया। नाहिदा ने चार रन बनाए। इसके बाद अगली गेंद पर राबेया खान को बोल्ड किया। राबेया खाता नहीं खोल सकीं। फिलहाल शर्मिन अख्तर और सुल्ताना खातून क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 58 रन है।
विज्ञापन
12:51 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को पांचवां झटका

बांग्लादेश को 10वें ओवर में 49 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने दिलारा अख्तर को श्रेयांका के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल शर्मिन अख्तर और नाहिद अख्तर क्रीज पर हैं।
12:41 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को चौथा झटका

बांग्लादेश को 38 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रीचरणी ने निगार सुल्ताना को क्रांति के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सकीं। वहीं, 43 के स्कोर पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा। श्रेयांका पाटिल ने शोर्ना अख्तर को हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सकीं। सात ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 43 रन है। फिलहाल दिलारा अख्तर और शर्मिन अख्तर क्रीज पर हैं।
12:39 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को तीसरा झटका

बांग्लादेश को 38 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रीचरणी ने निगार सुल्ताना को क्रांति के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सकीं।
12:23 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को दो झटके

बांग्लादेश ने तीन ओवर के बाद दो विकेट पर नौ रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान निगार सुल्ताना और दिलारा अख्तर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को पहला झटका चार के स्कोर पर लगा। पारी के दूसरे ओवर में नंदिनी शर्मा ने जुएरिया फिरदौस को कमालिनी के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद क्रांति गौड़ ने पारी के तीसरे ओवर में शोभना मिस्त्री को फुलमाली के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:10 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस क्रीज पर हैं।
11:58 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: शेफाली वर्मा ने जड़ा शानदार शतक

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुकाबले की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर शेफाली ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। अपनी तूफानी पारी के दौरान शेफाली ने तीन चौके और नौ छक्के लगाए। यह शेफाली का व्हाइट-बॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। 

भारत की ओर से स्मृति मंधाना 19 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। वहीं, कमालिनी तीन रन बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में छह चौके की मदद से 40 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष दो रन बना सकीं। भारती फुलमाली नौ रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर को एक-एक विकेट मिला।
11:54 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट

भारत को चौथा झटका लगा है। ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट हो गईं। मरुफा अख्तर ने धीमी गेंद पर उन्हें फंसाया। ऋचा ने गेंद को हवा में खेल दिया और लॉन्ग ऑन पर शोर्ना अख्तर ने आसान कैच पकड़ लिया। ऋचा ने चार गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारती फुलमाली क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा 98 रन बनाकर खेल रही हैं और अपने शतक से सिर्फ दो रन दूर हैं। भारत को अब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।
11:49 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: भारत को तीसरा झटका

भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच मुकाबले में भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें राबेया खान ने स्टंप आउट कराया और निगार सुल्ताना ने विकेट के पीछे कैच पूरा किया। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 33 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे।

हरमनप्रीत के आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई हैं। वहीं, शेफाली वर्मा 95 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और अपने शतक से महज पांच रन दूर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed