IND vs AFG Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल रद्द, टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्यों पहुंची?
India Afghanistan Highlights, 2nd Quarter-Final, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बिना टॉस के रद्द हो गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही स्वर्ण जीत चुकी है। अब पुरुष टीम भी गोल्ड अपने नाम करना चाहेगी। सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे होगा, जानने के लिए खबर पढ़ें...
लाइव अपडेट
भारत सेमीफाइनल में
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से बिना टॉस हुए रद्द हो गया। लगातार खराब मौसम और मैदान की स्थिति के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
बारिश ने धोया भारत-अफगानिस्तान मुकाबला
यह क्वार्टर फाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। मैच से पहले ही लगातार बारिश के कारण मैदान पर कवर्स लगे हुए थे और हालात लगातार खराब बने रहे। इससे पहले भी इस वेन्यू पर पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बिना टॉस के रद्द हुआ था। मैदान की स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैच शुरू कराया जा सके। अधिकारियों के पास मुकाबले को छोटा करके कराने का भी कोई व्यावहारिक मौका नहीं बचा और आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।
बिना खेले भारत कैसे पहुंचा सेमीफाइनल?
दरअसल, एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबलों में नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश या किसी अन्य कारण से क्वार्टर फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग वाली टीम को विजेता माना जाता है। भारत इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। यही वजह रही कि मैच रद्द होने के बाद भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।
सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे होगा? जानने के लिए यहां क्लिक करें...
IND vs AFG Live: मौसम खराब
मैदान से आ रही लाइव तस्वीरें बिल्कुल भी उत्साह बढ़ाने वाली नहीं हैं। कवर्स अभी भी पूरी तरह मैदान पर हैं और ऊपर काले, घने बादल छाए हुए हैं। कुछ खिलाड़ी मैदान पर मौजूद हैं, लेकिन ग्राउंड स्टाफ या कवर्स को लेकर अभी कोई एक्टिविटी नजर नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा है कि हमें लंबी देरी का सामना करना पड़ सकता है।IND vs AFG Live: टॉस में देरी
खबर मिल रही है कि निशिन में आसमान में अभी भी काले बादल मंडरा रहे हैं। इससे भारत अफगानिस्तान मैच पर भी संकट के बादल हैं। इससे पहले पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश से धुल गया था। उसमें टॉस भी नहीं हो पाया था। पाकिस्तान की टीम बेहतर रैंक की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच गई। कवर्स पूरी तरह मैदान पर हैं और टॉस में देरी हो गई है।IND vs AFG Live: दोनों स्क्वॉड
अफगानिस्तान: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखेल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खारोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तनीवाल, इमरान मीर।भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।