Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India U19 vs Pakistan U19 Highlights: पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता मैच, हम्जा जहूर ने खेली शतकीय पारी

Sun, 08 Nov 2026 06:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 Nov 2026 06:16 PM IST
खास बातें

पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को तीन विकेट से हराया। अर्जुन राजपूप के शतक की बदौलत भारत ने 208 रन बनाए, जबकि हम्जा जहूर ने नाबाद 100 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

विज्ञापन
India U19 vs Pakistan U19 Highlights, ACC Men's U19 Asia Cup 2026 Live Cricket Score Commentary Latest Update
भारतीय टीम - फोटो : Sony Liv Twitter

लाइव अपडेट

06:15 PM, 08-Nov-2026

पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता मुकाबला

पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने रविवार को अल अमीरात में खेले गए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अर्जुन राजपूप की शतकीय पारी के दम पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने हम्जा जहूर की नाबाद 100 रनों की पारी की बदौलत 48.1 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

05:43 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 183 पर पाकिस्तान को सातवां झटका

पाकिस्तान को सातवां झटका मोहित ने दिया। उन्होंने मोहम्मद सय्याम को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब हम्जा जहूर का साथ देने निकाब शफीक आए हैं।
विज्ञापन
05:23 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 168 पर पाकिस्तान को छठा झटका

पाकिस्तान को छठा झटका मनल चौहान ने दिया। उन्होंने हसनैन को अर्जुन के हाथों कैच कराया। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। अब हम्जा जहूर का साथ देने मोहम्मद सय्याम आए हैं।
05:13 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 35 ओवर का खेल पूरा

35 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। हसनैन और हम्जा क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 208 रन बनाए हैं।
03:56 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: चौथा और पांचवां विकेट गिरा

पाकिस्तान को चौथा और पांचवां झटका मनल चौहान और काव्य परेश पटेल ने दिया। दोनों ने क्रमश: अहमद हुसैन और फरहान यूसुफ को शिकार बनाया। अब हसनैन अब्बास डार और हम्जा जहूर आए हैं।
03:47 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 55 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका मनल चौहान ने दिया। उन्होंने अब्दुल कादिर को बोल्ड किया। वह 27 गेंदों में 20 रन बना सके। अब अहमद हुसैन का साथ फरहान यूसुफ आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 57 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:16 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका 33 के स्कोर पर मोहित उल्वा ने दिया। उन्होंने अन्वय द्रविड़ के हाथों उस्मान खान को कैच कराया। वह 23 गेंदों में 16 रन बनाकर लौटे। अब अब्दुल कादिर का साथ देने अहमद हुसैन आए हैं।
03:02 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका ईशान सूद ने दिया। उन्होंने जहांगीर बिलाल को अन्वय द्रविड़ के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब उस्मान खान का साथ देने अब्दुल कादिर आए हैं।
02:51 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। उस्मान खान और जहांगीर बिलाल क्रीज पर मौजूद हैं। 
02:19 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारतीय पारी 208 रन पर सिमटी

भारतीय पारी 46.3 ओवर में 208 रन पर समाप्त हुई। इसमें से 107 रन अकेले अर्जुन राजपूत ने बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही थी। 22 रन पर ही टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, वीके विनीत आठ रन और यशवर्धन चौहान एक रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अर्जुन राजपूत?: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बने संकटमोचक, बनाए 107 रन; पिता बेचते हैं छोले-कुल्चे

इसके बाद आर्यवीर सहवाग भी 40 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।  इसके बाद अर्जुन राजपूत ने अकेले पारी संभाली। उन्होंने बाकी बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी निभाई। अर्जुन ने पहले अन्वय के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। अन्वय द्रविड़ भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बना पवेलियन लौट गए। इसके बाद अर्जुन ने मनल चौहान के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई। मनल 11 रन बनाकर रिजवानुल्लाह का शिकार बने।

इस बीच अर्जुन ने 80 गेंद में शतक जड़ा। वह 85 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। अर्जुन जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 170 रन था। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को 200 के पार पहुंचाया। यशवीर गौड़ चार रन, काव्य पटेल 23 रन और मोहित उल्वा सात रन बनाकर आउट हुए। ईशान सूद दो रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सैयाम को एक विकेट मिला।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed