फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India U-19 Champion: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया, छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप का खिताब

Fri, 06 Feb 2026 08:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 08:21 PM IST
खास बातें

IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 :  भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। भारत ने 411 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड को 311 रन पर समेट दिया। यह टीम इंडिया का छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब है।

विज्ञापन
IND U19 vs ENG U19 Live Score: ICC U-19 ODI World Cup 2026 India vs England Final Match Scorecard
भारत अंडर19 विश्व कप चैंपियन - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

08:19 PM, 06-Feb-2026

भारत अंडर 19 विश्व कप चैंपियन

भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।

08:17 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: कैलब का शतक

40 ओवर के बाद इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को 60 गेंद में 105 रन की जरूरत है। कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा है।
विज्ञापन
08:10 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: भारत एक विकेट दूर

भारत छठे खिताब से एक विकेट दूर है। अंबरीश ने लम्सडेन को कैच आउट कराया। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 287 रन बना लिए हैं।
08:02 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को 36वें ओवर में 269 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। अंबरीश ने जेम्स मिंटो को कैच आउट कराया। वह 28 रन बना सके। फिलहाल कैलेब फाल्कनर और मेनी लम्सडेन क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को 84 गेंद में 141 रन की जरूरत है। 36 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 271 रन है।
07:51 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: 34 ओवर का खेल हुआ

इंग्लैंड को 96 गेंद में 147 और रन की जरूरत है। उसने 34 ओवर में सात विकेट गंवाकर 265 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिंटो और फाल्कनर क्रीज पर हैं। भारत जीत से तीन विकेट दूर है।
07:33 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: फेलकूनर का पचासा

कैलब फेलकूनर ने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:10 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: इग्लैंड के सात विकेट गिरे

इंग्लैंड को 22वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने दो-दो झटके दिए। उन्होंने पहले चौथी गेंद फरहान अहमद को कैच आउट कराया। फरहान एक रन बना सके। इसके बाद आखिरी गेंद पर सेबास्टियन मॉर्गन को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल सके।
06:59 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: 21वें ओवर में इंग्लैंड को दो झटके

इंग्लैंड को 21वें ओवर में 174 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेन डॉकिंस को खिलन के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। 21वें ओवर में ही आखिरी गेंद पर राल्फी एल्बर्ट रन आउट हो गए। वह खाता नहीं खोल सके। इंग्लिश टीम पर खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल कैलेब फाल्कनर और फरहान अहमद क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 238 रन की दरकार है।
06:51 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड को तीसरा झटका

इंग्लैंड को 18वें ओवर में 142 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कनिष्क चौहान ने कप्तान थॉमस रियू को आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में 31 रन बना सके। फिलहाल बेन डॉकिंस और कैलेब फाल्कनर क्रीज पर हैं।
06:45 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: 17 ओवर का खेल हुआ

17 ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल थॉमस रियू और बेन डॉकिंस क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम 7.65 के रन रेट से रन बना रही है। डॉकिंस 45 रन और कप्तान रियू 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 282 रन और बनाने हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed