IND A vs PAK A Highlights: पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रनों से हराया, तिलक का शतक गया बेकार
{"_id":"6b0291ad4de705ab6206f198","slug":"ind-a-vs-pak-a-live-score-india-a-vs-pakistan-a-asia-cup-rising-stars-2026-live-scorecard-updates-2026-11-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND A vs PAK A Highlights: पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रनों से हराया, तिलक का शतक गया बेकार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Mon, 23 Nov 2026 12:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:21 AM IST
खास बातें
India A vs Pakistan A: भारत ए को पाकिस्तान ए के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ए के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
तिलक और शहबाज अहमद
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
12:20 AM, 23-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए की जीत
पाकिस्तान ए ने राइजिंग स्टार एशिया कप के मुकाबले में भारत ए को 48 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाए थे। जवाब में भारत ए की टीम 49.1 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ए के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने एक बार फिर शानदार शतक जड़ा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। तिलक 149 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। टीम ने 129 रन के स्कोर पर छह विकेट गिरा दिए थे। लग रहा था कि भारत ए बड़े अंतर से ये मुकाबला गंवा देगी, लेकिन तिलक और शहबाज अहमद ने सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। इस दौरान इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। शहबाज अहमद को अली रजा ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शहबाज 49 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक भले ही मैच को अंतिम ओवर तक खींच ले गए, लेकिन जीत नहीं दिला सके। उन्होंने हालांकि, शतक पूरा किया।
तिलक और शहबाज के अलावा अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर छह चौकों और छह छक्के की मदद से 70 रन बनाए। तीन बल्लेबाजों की शानदार पारी के बावजूद भारत ए मैच अपने नाम नहीं कर सका। भारत ए का अगला मुकाबला 24 नवंबर को यूएई से होगा। भारत ए के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 11, रिंकू सिंह ने 6, कुमार कुशाग्र ने 2 रन बनाए और आयुष बदोनी खाता खोले बिना आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से अली रजा और हसन नवाज को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि मोहम्मद इमरान रंधावा को दो और अहमद दानियाल और सुफ्यान मोकिम को एक-एक विकेट मिला।
11:46 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: नौवें विकेट के रूप में हर्षित राणा आउट
भारत ए की टीम 314 रन के लक्ष्य के सामने बल्लेबाजी के समय दबाव में दिखी। अंतिम छह ओवरों में रन रेट अधिक होने के कारण तीन बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। नौवें विकेट के रूप में हर्षित राणा आउट हुए। कप्तान तिलक क्रीज पर मौजूद हैं। दबाव बनाने में सफल रही पाकिस्तान ए की टीम अब जीत की दहलीज पर आ चुकी है।
विज्ञापन
11:40 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: एक ओवर में गिरे दो विकेट, कप्तान तिलक क्रीज पर मौजूद
44वें ओवर में पाकिस्तान के गेंदबाज अली रजा ने खेल में पाकिस्तान की वापसी कराई। उन्होंने पहले शहबाज को कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने विप्रज निगम को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल कप्तान तिलक क्रीज पर मौजूद हैं। अंतिम छह ओवर के खेल में भारत को जीत के लिए 71 रन चाहिए।11:16 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: शहबाज का अर्धशतक
शहबाज अहमद ने पाकिस्तान ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। शहबाज ने तिलक वर्मा के साथ शानदार साझेदारी की है। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी होने जा रही है।10:44 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: तिलक का अर्धशतक
भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने पाकिस्तान ए के खिलाफ 95 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। तिलक और शहबाज अहमद के बीच साझेदारी जारी है। भारत ए ने 35 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। उसे अभी 90 गेंदों पर 133 रन और बनाने हैं।10:22 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: भारत ए का स्कोर 150 के पार
कप्तान तिलक वर्मा और शहबाज अहमद के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे भारत ए का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। भारत ए ने 31 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 153 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 161 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: सूर्यांश पवेलियन लौटे
भारत ए को सूर्यांश शेडगे के रूप में छठा झटका लगा है। सूर्यांश तीन रन बनाकर हसन नवाज की गेंद पर आउट हुए। भारत ए ने 129 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं।09:49 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: भारत ए को पांचवां झटका
पाकिस्तान ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए की पारी लड़खड़ा गई है। भारत ए ने 115 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। हसन नवाज ने रिंकू सिंह को बोल्ड किया जो 14 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए।09:35 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को चौथा झटका
सुफ्यान मोकिम ने कुमार कुशाग्र को आउट कर भारत ए को चौथा झटका दिया है। कुशाग्र दो रन बनाकर आउट हुए।09:25 PM, 22-Nov-2026
