SRH vs LSG Highlights: लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, हैदराबाद को 12 रन से हराया, आवेश खान ने लगातार दो विकेट लेकर पलटा मैच
{"_id":"624aec3ac79a7b017d440ec5","slug":"srh-vs-lsg-ipl-2022-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-lucknow-supergiants-match-12-at-dr-dy-patil-sports-academy-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs LSG Highlights: लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, हैदराबाद को 12 रन से हराया, आवेश खान ने लगातार दो विकेट लेकर पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 05 Apr 2022 04:29 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:29 AM IST
खास बातें
SRH vs LSG: हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
आवेश खान
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:21 PM, 04-Apr-2022
लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रन से हराया
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 18वें ओवर में मैच पलट दिया।तब हैदराबाद को 18 गेंदों पर 33 रन की जरूरत थी। उस वक्त निकोलस पूरन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर थे। इस ओवर में आवेश ने लगातार दो गेंदों पर निकोलस पूरन (34) और अब्दुल समद (0) को पवेलियन भेजा। इस ओवर में आवेश ने सात रन भी दिए। इसके बाद हैदराबाद की टीम उबर नहीं सकी और हार गई।
लखनऊ की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम ने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं। पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लखनऊ ने वापसी करते हुए चेन्नई और हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की। इस जीत के साथ लखनऊ टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी हार है। एसआरएच की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर मौजूद है।
11:09 PM, 04-Apr-2022
आवेश ने पलटा मैच का समीकरण
18वें ओवर में आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर आवेश ने निकोलस पूरन को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। वे 24 गेंदों पर 34 रन बना सके। वहीं, अगली ही गेंद पर चार करोड़ रुपये में रिटेन किए गए अब्दुल समद को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। समद का आईपीएल में खराब फॉर्म जारी है। आवेश हैट्रिक से चूक गए। 18 ओवर के बाद हैदराबाद ने छह विकेट गंवाकर 144 रन बना लिए हैं। अब हैदराबाद को 12 गेंदों पर 26 रन की जरूरत है। आवेश ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। यह उनकी बेस्ट बॉलिंग है। इससे पहले 2021 में आवेश ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शारजाह में 13 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
विज्ञापन
11:01 PM, 04-Apr-2022
हैदराबाद के बल्लेबाज फिर विफल रहे
17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने चार विकेट गंवाकर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोलस पूरन 21 गेंदों पर 28 रन और वॉशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हैदराबाद को अब 18 गेंदों पर 33 रन की जरूरत है।10:52 PM, 04-Apr-2022
SRH vs LSG Live: हैदराबाद को 24 गेंदों पर 41 रन की जरूरत
16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने चार विकेट गंवाकर 129 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोलस पूरन 18 गेंदों पर 26 रन और वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हैदराबाद को अब 24 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है।10:47 PM, 04-Apr-2022
SRH vs LSG Live: 15 ओवर के बाद हैदराबाद 120/4
15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने चार विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोलस पूरन 16 गेंदों पर 21 रन और वॉशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। हैदराबाद को अब 30 गेंदों पर 50 रन की जरूरत है।10:34 PM, 04-Apr-2022
SRH vs LSG Live: क्रुणाल ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा
13 ओवर तक हैदराबाद ने तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। त्रिपाठी 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। क्रुणाल ने इससे पहले मार्करम को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। हैदराबाद को अब 36 गेंदों पर 65 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 04-Apr-2022
SRH vs LSG Live: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। 11वें ओवर में 82 के स्कोर पर ही टीम को तीसरा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने एडेन मार्करम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। मार्करम और त्रिपाठी के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों प 44 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल निकोलस पूरन और राहुल त्रिपाठी 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट गंवाकर 83 रन है। हैदराबाद को अब 54 गेंदों पर 87 रन की जरूरत है।09:58 PM, 04-Apr-2022
SRH vs LSG Live: दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे
38 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन और अभिषेक शर्मा खराब शॉट खेलकर आउट हुए। दोनों बड़े शॉट लगाना चाहते थे और कैच आउट हो गए। विलियम्सन 16 गेंदों पर 16 रन और अभिषेक शर्मा 13 रन बना सके। दोनों को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। छह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 40 रन है। फिलहाल राहुल त्रिपाठी पांच रन और एडेन मार्करम एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:50 PM, 04-Apr-2022
SRH vs LSG Live: हैदराबाद को पहला झटका
25 के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आवेश खान ने एंड्र्यू टाय के हाथों कैच कराया। विलियम्सन खराब शॉट खेलकर आउट हुए। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है। फिलहाल अभिषेक शर्मा आठ रन और राहुल त्रिपाठी तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:43 PM, 04-Apr-2022