11:19 PM, 11-Apr-2022
हैदराबाद ने गुजरात को आठ विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 57 और अभिषेक शर्मा ने 42 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन 18 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
11:12 PM, 11-Apr-2022
आखिरी 12 गेंदों में 13 रन की जरूरत
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 13 रन की जरूरत है।
11:05 PM, 11-Apr-2022
आखिरी 18 गेंदों में 28 रन की दरकार
हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 28 रन की जरुरत है। पूरन और मारकरम क्रीज पर हैं।
11:02 PM, 11-Apr-2022
विलियमसन 57 रन बनाकर आउट
हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को हार्दिक पांड्या ने तेवतिया के हाथों कैच कराया। विलियमसन 46 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।
10:59 PM, 11-Apr-2022
विलियमसन का अर्धशतक
केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्के के साथ 42 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए।
10:48 PM, 11-Apr-2022
आखिरी 36 गेंदों का खेल बाकी
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों में 55 रनों की जरूरत है। केन विलियमसन और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 108/1, केन विलियमसन (44*), निकोलस पूरन (2*)
10:44 PM, 11-Apr-2022
राहुल त्रिपाठी रिटायर्ड हर्ट हुए
राहुल त्रिपाठी मैदान के बाहर चले गए हैं। वह छक्का लगाने के बाद पैरों में खिंचाव से कराहने लगे और रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर गए। उनकी जगह पर निकोलस पूरन मैदान पर पहुंचे हैं।

दर्द से कराहते राहुल त्रिपाठी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
10:39 PM, 11-Apr-2022
हार्दिक का महंगा ओवर
केन विलियमसन ने हार्दिक पांड्या के तीसरे ओवर में बटोरे 16 रन। विलियमसन ने हार्दिक की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 98/1, राहुल त्रिपाठी (11*), केन विलियमसन (42*)
10:28 PM, 11-Apr-2022
फर्ग्यूसन का किफायती ओवर
लॉकी फर्ग्यूसन ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी की और महज तीन रन दिए। उन्होंने इस ओवर में हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक के रखा।
11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 78/1, राहुल त्रिपाठी (8*), केन विलियमसन (25*)
10:15 PM, 11-Apr-2022
हैदराबाद ने गंवाया पहला विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शर्मा को सुदर्शन के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने आउट होने से पहले 32 गेदों में 42 रन बनाए।
नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 66/1, राहुल त्रिपाठी (2*), केन विलियमसन (22*)