Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SMAT Final Highlights: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से रौंदा, पहली बार जीता खिताब; ईशान-कुशाग्र चमके

Thu, 18 Dec 2025 08:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 18 Dec 2025 08:21 PM IST
खास बातें

झारखंड ने हरियाणा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 69 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह उनकी इस टूर्नामेंट की पहली ट्रॉफी है।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy Final Live Update Haryana vs Jharkhand toss scorecard Pune SMAT Final
झारखंड बनाम हरियाणा - फोटो : BCCI- videograb

लाइव अपडेट

08:20 PM, 18-Dec-2025

झारखंड ने जीता फाइनल, खिताब नाम किया

झारखंड ने हरियाणा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 69 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह उनकी इस टूर्नामेंट की पहली ट्रॉफी है। गुरुवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 
08:00 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: झारखंड जीत के करीब

हरियाणा के नौ विकेट गिर चुके हैं। झारखंड जीत के करीब है।
विज्ञापन
07:47 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: 136 पर हरियाणा को सातवां झटका

हरियाणा को सातवां झटका बाल कृष्ण ने दिया। उन्होंने सुमित कुमार को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब समंत का सात देने अंशुल कंबोज आए हैं।
07:36 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: छठा झटका

हरियाणा को छठा झटका सुशांत मिश्रा ने दिया। उन्होंने 11वें ओवर में पार्थ वत्स को अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब समंत का साथ देने सुमित कुमार आए हैं।
07:32 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: 104 पर हरियाणा की आधी टीम लौटी पवेलियन

अनुकूल रॉय ने हरियाणा को पारी के 10वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने पहले निशांत सिंधु को अपना शिकार बनाया। वह 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रॉय ने यशवर्धन दलाल को रजनदीप के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब समंत जाखर का साथ देने पार्थ वत्स आए हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 107 रन है।
07:26 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: यशवर्धन का 19 गेंदों में अर्धशतक

हरियाणा के यशवर्धन ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह 260 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं और निशांत सिंधु के साथ चौथे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। नौ ओवर के बाद हरियाणा का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:07 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: 36 पर हरियाणा को तीसरा झटका

36 पर हरियाणा को तीसरा झटका लगा है। सुशांत मिश्रा ने अर्श रंगा को अपना शिकार बनाया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब यशवर्धन दलाल का साथ देने निशांत सिंधू आए हैं। 
06:44 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: हरियाणा की खराब शुरुआत

हरियाणा की खराब शुरुआत हुई है। पहले ओवर में विकास सिंह ने उन्हें दो झटके दिए। कप्तान अंकित कुमार और आशीष सिवाच खाता भी नहीं खोल पाए।
06:39 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: हरियाणा की पारी शुरू

हरियाणा की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान अंकित कुमार और अर्श रंगा क्रीज पर मौजूद हैं।
06:30 PM, 18-Dec-2025

SMAT Final Live Score: झारखंड की पारी समाप्त

ईशान किशन के शतक और कुमार कुशाग्र के अर्धशतक की मदद से झारखंड ने हरियाणा के सामने 263 रनों का लक्ष्य रखा है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

झारखंड की शुरुआत इस मैच में झटके साथ हुई। पहले ही ओवर में अंशुल कंबोज ने विराट सिंह को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को कुमार कुशाग्र का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ईशान किशन ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम इस टूर्नामेंट में पांच-पांच शतक दर्ज हैं। 

सुमित कुमार ने ईशान और कुशाग्र की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने कप्तान ईशान को बोल्ड किया। वह 49 गेंदों में छह चौके और 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुशाग्र को जाखर ने अपना शिकार बनाया। वह 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा अनुकूल रॉय और रॉबिन मिंज ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 75 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। अनुकूल 20 गेंदों में 40 और रॉबिन 14 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। हरियाणा के लिए अंशुल कंबोज, सुमित कुमार और समंत जाखर ने एक-एक विकेट लिया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed