11:49 PM, 05-Apr-2023
पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया
पंजाब किंग्स ने राजस्थान को पांच रन से हरा दिया है। पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। पंजाब के लिए शिखर धवन ने नाबाद 86 और प्रभसिमरन सिंह ने 60 रन बनाए। वहीं, राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। हेटमायर ने 36 और ध्रुव जूरेल ने 32 रन की पारी खेली। यह पंजाब की टीम की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान की पहली हार है।
11:47 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान का सातवां विकेट गिरा
186 रन के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा। ध्रुव जूरेल और शिमरोन हेटमायर के बीच गलतफहमी के चलते हेटमायर को अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने 18 गेंद में 36 रन बनाए।
11:31 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: जूरेल-हेटमायर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ध्रुव जूरेल और शिमरोन हेटमायर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं और राजस्थान की टीम को मैच में वापस ले आए हैं। राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत है।
11:23 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान का स्कोर 150 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शिमरोन हेटमायर अपने दम पर राजस्थान की टीम को मैच में बनाए हुए हैं। वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
11:09 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा
124 रन के स्कोर पर राजस्थान की टीम का छठा विकेट गिरा है। देवदत्त पडीक्कल 26 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शिमरोन हेटमायर पर ही राजस्थान को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए आखिरी पांच ओवर में 74 रन की जरूरत है।
11:06 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौटी
121 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। नाथन एलिस ने रियान पराग को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। पराग ने 12 गेंद में 20 रन बनाए। अब देवदत्त पडीक्कल के साथ शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं।
10:46 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा
91 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा है। संजू सैमसन 25 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। सैमसन ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। अब देवदत्त पडीक्कल के साथ रियान पराग क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 102 रन है।
10:41 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान का स्कोर 90 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 90 रन के पार जा चुका है। संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और राजस्थान की टीम मैच में बनी हुई है। ये दोनों मैच को अंत तक ले जाना चाहेंगे।
10:25 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान ने पावरप्ले में 57 रन बनाए
राजस्थान रॉयल्स ने 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 57 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन आउट हो चुके हैं। अब सैमसन और पडीक्कल बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। सात ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 63 रन है।
10:20 PM, 05-Apr-2023
RR vs PBKS Live score: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा
57 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा है। जोस बटलर 11 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच पकड़ा। अब संजू सैमसन के साथ देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं।