07:27 PM, 08-Apr-2023
राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम लगातार तीसरी हार के साथ नौवें स्थान पर है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। जोस बटलर ने 79, यशस्वी जायसवाल ने 60 और शिमरोन हेटमायर ने 39 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कप्तान वॉर्नर ने 65, ललित यादव ने 38 और राइली रूसो ने 14 रन बनाए।
दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो, कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेन्द्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। अश्विन को दो और संदीप शर्मा को एक विकेट मिला।
07:19 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: दिल्ली का नौवां विकेट गिरा
139 रन के स्कोर पर ही दिल्ली का नौवां विकेट गिर चुका है। संदीप शर्मा ने एनरिच नोर्त्जे को क्लीन बोल्ड किया।
07:17 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: दिल्ली का आठवां विकेट गिरा
139 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का आठवां विकेट गिरा है। युजवेन्द्र चहल ने डेविड वॉर्नर को विकेटों के सामने फंसाया। वॉर्नर 55 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।
07:12 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: दिल्ली का सातवां विकेट गिरा
138 रन के स्कोर पर दिल्ली का सातवां विकेट गिरा है। ईशान पोरेल सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब कप्तान वॉर्नर के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। अब दिल्ली की हार तय हो चुकी है। इस मैच में सिर्फ औपचारिकता बाकी है।
07:01 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: डेविड वॉर्नर को जीवनदान
61 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को जीवनदान मिला है। वह मुरुगन अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो चुके थे, लेकिन एक अतिरिक्त फील्डर 30 गज के दायरे से बाहर था। ऐसे में अश्विन की गेंद नो बॉल हो गई और वॉर्नर क्रीज पर मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर छह विकेट पर 129 रन है। हालांकि, इस टीम के लिए जीत बेहद मुश्किल है। दिल्ली को यह मैच जीतने के लिए 18 गेंद में 71 रन की जरूरत है।
06:52 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: 118 रन पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा
200 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 118 रन पर छठा विकेट खो दिया है। रोवमैन पॉवेल दो गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। अब दिल्ली के लिए यह मैच जीतना बेहद मुश्किल होगा।
06:50 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: डेविड वॉर्नर का अर्धशतक
डेविड वॉर्नर का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 44 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। हालांकि, उनकी टीम का स्कोर अभी भी 120 रन के करीब है और यह टीम जीत से काफी दूर है।
06:47 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: दिल्ली का आधी टीम पवेलियन लौटी
111 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अक्षर पटेल छह गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। युजवेन्द्र चहल की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने उन्हें स्टंप आउट किया। अब कप्तान वॉर्नर के साथ ऱोवमैन पॉवेल क्रीज पर हैं।
06:36 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
100 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का चौथा विकेट गिरा है। ललित यादव 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब कप्तान वॉर्नर के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 106 रन है। दिल्ली की टीम को जीत के लिए छह ओवर में 94 रन की जरूरत है।
06:29 PM, 08-Apr-2023
Live Score RR vs DC: ललित यादव और डेविड वॉर्नर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ललित यादव और डेविड वॉर्नर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। इन दोनों ने विकेट पर लगाम लगाकर आधा काम कर लिया है, लेकिन अब इन दोनों को तेजी से रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना होगा।