RCB vs SRH Live: हैदराबाद की लगातार पांचवीं जीत, आरसीबी को नौ विकेट से हराया, 72 गेंद शेष रहते जीता मैच
RCB vs SRH (Bangalore vs Hyderabad): सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नौ विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने बैंगलोर के 69 रन के छोटे से लक्ष्य को एक विकेट खोकर आठ ओवर में ही हासिल कर लिया। केन विलियमसन की अगुआई में हैदराबाद की यह इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
लाइव अपडेट
हैदराबाद की लगातार पांचवीं जीत
For picking up 3 key wickets, Marco Jansen is the Player of the Match in Match 36 as @SunRisers beat #RCB by 9 wickets 👌👌#TATAIPL #RCBvSRH pic.twitter.com/3xENNUif1K
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022
अभिषेक शर्मा अर्धशतक से चूके
अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब
अभिषेक शर्मा को रोक पाना बैगलोर के गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने हेजलवुड के तीसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाए और कुल 14 रन बटोरे। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 56/0, अभिषेक शर्मा (46*), केन विलियमसन (8*)अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह से खुलकर खेल रहे हैं और तेजी से स्कोर को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। शर्मा ने हर्षल की ओवर में भी दो चौके लगाए और कुल 9 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 42/0, अभिषेक शर्मा (37*), केन विलियमसन (3*)सिराज ने लुटाए 13 रन
मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में सिर्फ दो रन देने के बाद दूसरे ओवर में 13 रन खर्च दिए। उनके इस ओवर में अभिषेक शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 23/0, अभिषेक शर्मा (19*), केन विलियमसन (3*)हेजलवुड का महंगा ओवर
जोस हेजलवुड अपने पहले ओवर में थोड़े महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में हैदराबाद ने आठ रन बटोरे। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 10/0, अभिषेक शर्मा (8*), केन विलियमसन (1*)बैंगलोर की टीम 68 के स्कोर पर ढेर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल इतिहास का यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले आज ही के दिन 2017 में आरसीबी 49 के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी। वह चौथी बार 70 या उससे कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है।
After a superlative bowling performance, #SRH will be back for their run-chase
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022
Join us for all the action in a bit and follow the game here: https://t.co/f9ENkwNWAn#TATAIPL | #RCBvSRH | #IPL2022 pic.twitter.com/BPAQf5ZdLr