फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs GT Highlights : गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आईपीएल से किया बाहर, कोहली पर भारी पड़ा शुभमन गिल का शतक

Mon, 22 May 2023 12:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 May 2023 12:19 AM IST
खास बातें

RCB vs GT Highlights, RCB vs GT 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन के 70वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बना लिए। इस हार के बाद आरसीबी की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह मिल गई।

विज्ञापन
RCB vs GT Highlights Bangalore Vs Gujarat Today Match Scorecard Chinnaswamy Stadium
शुभमन गिल और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

12:12 AM, 22-May-2023

RCB vs GT Live Score: गुजरात ने तोड़ा आरसीबी का सपना

गुजरात टाइंटस ने आरसीबी का सपना तोड़ दिया। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर खिताब से काफी दूर रह गई। पिछली बार प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी इस बार पांचवें स्थान पर रही। गुजरात की जीत फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ। वह 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। वहीं, आरसीबी को 14 अंकों से संतोष करना पड़ा। उसका नेट रनरेट मुंबई से काफी बेहतर था। ऐसे में टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत की आवश्यकता थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बना लिए। इस मैच में दो शतक लगे। आरसीबी के लिए दिग्गज विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए। वहीं, युवा स्टार शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस बार अनुभवी कोहली के शतक पर युवा गिल का सैकड़ा भारी पड़ गया।

गुजरात के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन बनाए। उन्होंने 52 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। विजय शंकर ने 35 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। ऋद्धिमान साहा 12 और डेविड मिलर छह रन बनाकर आउट हुए। दसुन शनाका खाता नहीं खोल पाए। राहुल तेवतिया ने नाबाद चार रन बनाए। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। विजयकुमार और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और अनुज रावत ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 11 और महिपाल लोमरोर एक रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल पाए। गुजरात के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, राशिद खान और यश दयाल को एक-एक सफलता मिली।
11:40 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को मिली दोहरी सफलता

आरसीबी को दूसरी सफलता विजयकुमार व्यशक ने दिलाई। उन्होंने विजय शंकर को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। शंकर ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। शंकर के बाद बल्लेबाजी के लिए दसुन शनाका कुछ खास नहीं कर सके। वह 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। हर्षल पटेल की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
11:24 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 13 ओवर में 125/1

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ 13 ओवर में एक विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और विजय शंकर ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर ली है। दोनों ने आरसीबी से मैच करीब-करीब छीन लिया है। गिल 38 गेंद पर 69 और विजय शंकर 26 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:56 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: गुजरात की पारी का पावरप्ले समाप्त

गुजरात टाइटंस की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 11 गेंद पर 18 और विजय शंकर 11 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:45 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को मिली पहली सफलता

आरसीबी को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को आउट कर दिया। साहा 14 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। वेन पार्नेल ने उनका कैच लिया। गुजरात टाइटंस ने चार ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल नौ और विजय शंकर चार रन बनाकर नाबाद हैं।
10:11 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने गुजरात को दिया मुश्किल लक्ष्य

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 198 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और अनुज रावत ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 11 और महिपाल लोमरोर एक रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल पाए। गुजरात के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, राशिद खान और यश दयाल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:04 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: विराट का सातवां शतक

विराट कोहली ने लगातार दूसरे आईपीएल मैच में शतक लगा दिया है। विराट ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। कोहली का आईपीएल में यह सातवां शतक है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट ने सर्वाधिक शतक के मामले में अपने पूर्व साथी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने छह शतक लगाए थे।
09:58 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी का स्कोर 18 ओवर में 169/5

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और अनुज रावत क्रीज पर हैं। कोहली इस सीजन में अपने दूसरे और आईपीएल में छठे शतक के करीब हैं। विराट ने 55 गेंद पर 89 रन बना लिए हैं। अनुज रावत नौ गेंद पर सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:40 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: दिनेश कार्तिक का नहीं खुला खाता

दिनेश कार्तिक का खराब फॉर्म जारी है। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। कार्तिक 15वें ओवर में यश दयाल का शिकार बन गए। वह एक गेंद का ही सामना कर पाए। कार्तिक के आउट होने के बाद अनुज रावत क्रीज पर आए हैं। 
09:38 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका

आरसीबी को चौथा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को आउट कर दिया। शमी ने उनका कैच लिया। ब्रेसवेल ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके लगाए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed