फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी फाइनल में पहुंची, पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया; फिल सॉल्ट का अर्धशतक

Thu, 29 May 2025 10:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 May 2025 10:13 PM IST
खास बातें

PBKS vs RCB Qualifier 1 Match  Highlights: गुरुवार को आईपीएल के मौजूदा सत्र का क्वालिफायर-1 खेला गया, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर 10 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाए और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
PBKS vs RCB Qualifier 1Match Highlights  IPL 2025: Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Scorecard
विराट कोहली - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:09 PM, 29-May-2025

आरसीबी फाइनल में पहुंची

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम 2009, 2011 और 2016 के बाद अब फाइनल में पहुंची है। गुरुवार को आईपीएल के मौजूदा सत्र का क्वालिफायर-1 खेला गया, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर 10 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम फाइनल में सीधे पहुंचने से भले ही चूक गई, लेकिन उन्हें एक और मौका मिलेगा। अब उन्हें क्वालिफायर-2 खेलना है। इस मैच में उनका सामना एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम से होगा। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इस सत्र का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलेगी। यह मैच एक जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। विराट कोहली को काइल जैमिसन ने जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में 12 रन बना पाए। इसके बाद मयंक अग्रवाल को मुशीर खान ने पवेलियन भेजा। वह 19 रन बनाकर लौटे। हालांकि, फिल सॉल्ट क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रजत पाटीदार ने 15* रन बनाए। पंजाब के लिए काइल जैमिसन और मुशीर खान ने एक-एक विकेट झटके।

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर-1 पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन के साथ पंजाब को तगड़ा झटका दिया। टीम 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई 18-18 रन बनाकर आउट हुए। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब की टीम इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम ओवर तक बल्लेबाजी करने वाली टीम बन गई है। उसने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के 2008 में बनाए इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उस वक्त दिल्ली की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर सकी थी। यह आईपीएल प्लेऑफ का संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम टोटल भी है। आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम है जिसने 2010 में आरसीबी के खिलाफ 82 रन बनाए थे। यह पंजाब किंग्स का भी आईपीएल का चौथा न्यूनतम स्कोर है। 
09:57 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: 23 गेंदों में फिल सॉल्ट ने जड़ा पचासा

23 गेंदों में फिल सॉल्ट ने अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम को जीत की तरफ ले जा रहे हैं। स्कोर 80 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
09:29 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका काइल जैमिसन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। वह 12 रन बनाकर आउट हुए। 
09:12 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
08:55 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब 101 रन पर ऑलआउट हुई

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर-1 पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन के साथ पंजाब को तगड़ा झटका दिया। टीम 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई 18-18 रन बनाकर आउट हुए। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब ने बनाया अपना चौथा न्यूनतम स्कोर
पंजाब की टीम इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम ओवर तक बल्लेबाजी करने वाली टीम बन गई है। उसने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के 2008 में बनाए इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उस वक्त दिल्ली की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर सकी थी। यह आईपीएल प्लेऑफ का संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम टोटल भी है। आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम है जिसने 2010 में आरसीबी के खिलाफ 82 रन बनाए थे। यह पंजाब किंग्स का भी आईपीएल का चौथा न्यूनतम स्कोर है। 
08:49 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को नौवां झटका

पंजाब को नौवां झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने हरप्रीत बराड़ को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को आठवां झटका

पंजाब को आठवां झटका भी सुयश शर्मा ने ही दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड किया। वह 17 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर हरप्रीत बराड़ और अजमतुल्लाह उमरजई मौजूद हैं।
08:23 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को सातवां झटका

पंजाब को सातवां झटका सुयश शर्मा ने ही दिया। उन्होंने मुशीर खान को उनके डेब्यू मैच में ही आउट कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 
08:16 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा छठा झटका

सुयश शर्मा ने शशांक सिंह को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। 
08:06 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: 50 पर पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

50 पर पंजाब का पांचवा विकेट गिर गया। यश दयाल ने नेहल वढेरा को बोल्ड किया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब क्रीज पर शशांक सिंह आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed