PBKS vs GT: गुजरात ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, तीन विकेट से हराया, तेवतिया ने खेली 36 रनों की मैच जिताऊ पारी
{"_id":"66250e473af92161a10f904b","slug":"pbks-vs-gt-live-cricket-score-punjab-kings-vs-gujarat-titans-ipl-2024-37th-match-updates-2024-04-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs GT: गुजरात ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, तीन विकेट से हराया, तेवतिया ने खेली 36 रनों की मैच जिताऊ पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 21 Apr 2024 11:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:26 PM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, PBKS vs GT Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पंजाब ने गुजरात को 143 रनों का लक्ष्य थमाया। गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:11 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया
गुजरात टाइंटस ने रविवार को खेले गए 37वें मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वह छठे स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है। गुजरात की इस जीत में राहुल तेवतिया का अहम योगदान रहा। उन्होंने 36 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को इस सीजन की चौथी जीत दिलाई।पंजाब द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने साहा को आउट किया। वह 13 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, गिल 35 रन बनाकर लौटे। इस मैच में साई सुदर्शन ने 31 रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर चार, अजमतुल्लाह उमरजई 13, शाहरुख खान तीन रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर बिना खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने तीन और लियाम लिविंगस्टोन ने दो विकेट चटकाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।
10:41 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : उमरजई लौटे पवेलियन
गुजरात को पांचवां झटका हर्षल पटेल ने दिया। उन्होंने अजमातुल्लाह उमरजई को 103 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाहरुख खान उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 39 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
10:39 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : गुजरात को लगा चौथा झटका
गुजरात को चौथा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा जो 31 रन बनाकरल लौटे। उन्हें सैम करन ने बोल्ड किया।10:24 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : मिलर चार रन बनाकर आउट हुए
गुजरात को तीसरा झटका डेविड मिलर के रूप में लगा जो सिर्फ तीन रन बना सके। गुजरात के बल्लेबाजों को पंजाब के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। लियाम लिविंगस्टोन ने टीम को तीसरा झटका दिया है। गुजरात को जीत के लिए 47 गेंदों में 65 रन की जरूरत है।10:14 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : गिल 35 रन बनाकर आउट हुए
गुजरात का दूसरा विकेट 66 रन के स्कोर पर गिरा। लिविंगस्टोन ने रबाडा के हाथों कप्तान गिल को कैच आउट कराया। वह पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद टीम का स्को 68/2 है।10:06 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 58/1
गुजरात टाइटंस तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। सलामी बल्लेबाजी के लि आए शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 25 गेंदों में 34 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन उतरे हैं। वह नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 58/1 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:47 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात को पहला झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा जो सिर्फ 13 रन बना सके। उन्हें अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। साहा ने गिल के साथ 25 रन की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन उतरे हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 29/1 है।09:17 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : पंजाब ने गुजरात को दिया 143 रन का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। टीम 20 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब का बल्लेबाजी क्रम इस मैच में फ्लॉप साबित हुआ। प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बराड़ के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। दोनों ने क्रमश: 35 और 29 रन बनाए। वहीं, सैम करन 20, राइली रूसो नौ, जितेश शर्मा 13, लियाम लिविंगस्टोन छह, शशांक सिंह आठ, आशुतोष शर्मा तीन, हरप्रीत सिंह 14, हर्षल पटेल शून्य और कगिसो रबाडा एक (नाबाद) रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर ने चार विकेट लिए। वहीं, मोहित शर्मा और नूर अहमद को दो-दो विकेट मिले जबकि राशिद खान को एक सफलता मिली।08:50 PM, 21-Apr-2024
PBKS vs GT Live Score : पंजाब का सातवां विकेट भी गिरा
पंजाब को सातवां झटका शशांक सिंह के रूप में लगा जो सिर्फ आठ रन बना सके। उन्हें साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरप्रीत बराड़ उतरे हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 107/7 है।08:43 PM, 21-Apr-2024