PAK vs USA Highlights: पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, विश्व कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
{"_id":"698b2906838c16079903b012","slug":"pak-vs-usa-live-score-icc-t20-world-cup-pakistan-vs-usa-today-match-scorecard-result-news-in-hindi-2026-02-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs USA Highlights: पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, विश्व कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 10 Feb 2026 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:28 PM IST
खास बातें
PAK vs USA T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अमेरिका ने पिछली बार पाकिस्तान को उलटफेर का शिकार बनाया था, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने वो गलती दोबारा नहीं दोहराई।
विज्ञापन
साहिबजादा फरहान
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
10:27 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की जीत
उस्मान तारिक की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में अमेरिका को 32 रनों से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। अमेरिका के लिए शुभम रंजन ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।अमेरिका की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत अच्छी रही और आंद्रिस और जहांगीर ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। आंद्रिस के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ जो 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल भी तीन बनाकर आउट हुए। जहांगीर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अमेरिका ने नियमित रूप से विकेट गंवाए। शुभम एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन अंत में वह भी आउट हो गए। शुभम ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। मिलिंद कुमार 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभम, मिलिंद और जहांगीर के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। पाकिस्तान की ओर से उस्मान ने तीन विकेट लिए, जबकि शादाब खान को दो सफलता मिली। वहीं, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला।
पाकिस्तान के लिए फरहान की शानदार बल्लेबाजी
पाकिस्तान के लिए फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा बाबर आजम ने 32 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने 12 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। सईम अयूब 19, मोहम्मद नवाज पांच, सलमान आगा एक और फहीम अशरफ ने एक रन बनाए। वहीं, शाहीन अफरीदी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अमेरिका की ओर से शाल्कविक के चार विकेटों के अलावा सौरव नेत्रवल्कर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।
10:25 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: शुभम अर्धशतक लगाकर आउट
अमेरिका को शुभम रंजने के रूप में आठवां झटका लगा जो अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। शुभम ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।
विज्ञापन
10:08 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: अमेरिका की आधी टीम पवेलियन लौटी
अमेरिका की आधी टीम 124 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। अबरार अहमद ने संजय कृष्णमूर्ती को आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके।10:05 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: अमेरिका को चौथा झटका
अमेरिका को मिलिंद कुमार के रूप में चौथा झटका लगा है। मिलिंद 29 रन बनाकर आउट हुए।09:41 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: जहांगीर पवेलियन लौटे
शादाब खान ने शायन जहांगीर को आउट कर अमेरिका को तीसरा झटका दिया। जहांगीर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गए। जहांगीर ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।09:34 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: कप्तान मोनांक आउट
पाकिस्तान ने कप्तान मोनांक पटेल को आउट कर दूसरी सफलता हासिल की। मोनांक 10 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: अमेरिका को पहला झटका
अमेरिका को आंद्रियस गोउस के तौर पर पहला झटका लगा है। आंद्रियस और शयान जहांगीर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी और दोनों ने अमेरिका को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस साझेदारी को मोहम्मद नवाज ने तोड़ा। आंद्रियस 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।08:42 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की पारी समाप्त
पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से अमेरिका के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। अमेरिका के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने बेहतरीन गेंदबाजी की और कुल चार विकेट झटके जिससे पाकिस्तान की टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी।पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा बाबर आजम ने 32 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने 12 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। सईम अयूब 19, मोहम्मद नवाज पांच, सलमान आगा एक और फहीम अशरफ ने एक रन बनाए। वहीं, शाहीन अफरीदी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अमेरिका की ओर से शाल्कविक के चार विकेटों के अलावा सौरव नेत्रवल्कर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।
08:34 PM, 10-Feb-2026
Live Score PAK vs USA: शाल्कविक को चौथी सफलता
शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए पाकिस्तान को छठा झटका दिया। फहीम अशरफ दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नेत्रवल्कर ने मोहम्मद नवाज को आउट किया जो पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे।08:31 PM, 10-Feb-2026