PAK vs AFG: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान का किया क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में हराया; बाबर-रिजवान और शादाब चमके
{"_id":"64e9d6d3c7622d40ca05974b","slug":"pak-vs-afg-odi-live-2023-pakistan-vs-afghanistan-3rd-odi-match-scorecard-ball-by-ball-updates-2023-08-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs AFG: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान का किया क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में हराया; बाबर-रिजवान और शादाब चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 26 Aug 2023 11:30 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:30 PM IST
खास बातें
Afghanistan vs Pakistan ODI 2023 : पाकिस्तान vने अफगानिस्तान को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया। उसने शनिवार (26 अगस्त) को खेले गए तीसरे मुकाबले में 59 रन से जीत हासिल की। श्रीलंका के हंबनटोटा में खेले गए सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान बाबर आजम ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 268 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 48.4 ओवर में 209 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:26 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के काम नहीं आई मुजीब की पारी
पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया। उसने तीसरे वनडे को 59 रन से अपने नाम किया। पाकिस्तान ने सीरीज के पहले मुकाबले में 142 रन से जीत हासिल की थी। उसके बाद दूसरे वनडे को एक विकेट से जीता था। तीसरे वनडे में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को अपने नाम कर लिया। कप्तान बाबर आजम ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 268 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 48.4 ओवर में 209 रन पर सिमट गई।अफगानिस्तान के लिए शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। आखिरी ओवरों में स्पिनर मुजीब उर रहमान 37 गेंद पर 64 रन बनाकर दर्शकों मनोरंजन किया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। शाहिदुल्लाह कमाल ने 37 और रियाज हसन ने 34 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए। आगा सलमान को एक सफलता मिली।
बाबर और रिजवान ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारी खेली। रिजवान ने 67 और बाबर ने 60 रन बनाए। आगा सलमान ने 38 और मोहम्मद नवाज ने 30 रनों की पारी खेली। फखर जमान 27, इमाम उल हक 13, साउद शकील नौ, शादाब खान तीन और फहीम अशरफ दो रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद दो रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब और फरीद अहमद मलिक ने दो-दो विकेट लिए। फजहलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
10:44 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: हार की ओर अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने अपने आठ बल्लेबाज गंवा दिए हैं। उसने 42 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए हैं। मुजीब उर रहमान 24 गेंद पर 49 रन और फरीद अहमद मलिक 10 गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद नबी 15 गेंद पर तीन रन बनाकर मोहम्मद नवाज का शिकार बन गए। राशिद खान ने 12 गेंद पर 16 रन बनाए। उन्हें भी मोहम्मद नवाज ने आउट किया। शाहिदुल्लाह कमाल ने 65 गेंद पर 37 रन बनाए। उन्हें शादाब खान एलबीडब्ल्यू किया।
विज्ञापन
09:38 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: मुश्किल में अफगानिस्तान
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस मैच में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान के पांच विकेट गिर गए हैं। उसने 28 ओवर में पांच विकेट पर 74 रन बनाए हैं। शाहिदुल्लाह कमाल 11 और मोहम्मद नबी तीन रन बनाकर नाबाद हैं। रियाज हसन 66 गेंद पर 34 रन बनाकर शादाब खान का शिकार बने। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने 31 गेंद पर 13 रन बनाए। उन्हें भी शादाब ने आउट किया। गुलबदीन नईब ने तीन गेंदों का सामना किया और वह खाता नहीं खोल पाए। नईब को आगा सलमान ने आउट किया।08:35 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान को मिली दूसरी सफलता
पाकिस्तान को दूसरी सफलता भी फहीम अशरफ ने दिलाई। उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज के बाद अफगानिस्तान के दूसरे ओपनर इब्राहिम जादरान को भी आउट कर दिया। जादरान ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। इस बार वह 11 गेंदों पर खाता भी नहीं खोल सके। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच लिया। अफगानिस्तान ने 13 ओवर में दो विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। रियाज 27 और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी दो रन बनाकर नाबाद हैं।08:04 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछे करते हुए अफगानिस्तान ने खराब शुरुआत की है। उसे पहला झटका छठे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। फहीम अशरफ ने रहमनुल्लाह गुरबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया। गुरबाज ने पिछले मैच में 151 रन की शानदार पारी खेली थी। गुरबाज 15 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान ने सात ओवर में एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान और रियाज हसन क्रीज पर हैं।07:05 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 268 रन पर रोका
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 268 रन बनाए। अफगानिस्तान को जीत के लिए 269 रन का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारी खेली। रिजवान ने 67 और बाबर ने 60 रन बनाए। आगा सलमान ने 38 और मोहम्मद नवाज ने 30 रनों की पारी खेली। फखर जमान 27, इमाम उल हक 13, साउद शकील नौ, शादाब खान तीन और फहीम अशरफ दो रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद दो रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब और फरीद अहमद मलिक ने दो-दो विकेट लिए। फजहलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:48 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: बाबर और रिजवान ने की शतकीय साझेदारी
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। बाबर और रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। बाबर 86 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान 54 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान ने 37 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। रिजवान और बाबर ने 110 रन की साझेदारी की।04:50 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: बाबर और रिजवान टिके
दो विकेट गिर जाने के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 74 गेंद पर 28 रन की साझेदारी की। बाबर और रिजवान तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शिकंजा कस रखा है। पाकिस्तान ने 25 ओवर में दो विकेट पर 80 रन ही बनाए हैं। बाबर 21 और रिजवान 16 रन बनाकर नाबाद हैं।04:13 PM, 26-Aug-2023
PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 17 ओवर में 61/2
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि, उनका यह निर्णय अब तक टीम के पक्ष में नहीं गया है। पाकिस्तान ने 16 ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। उसने सिर्फ 61 रन बनाए हैं। पिछले मैच में 91 रन बनाने वाले इमाम उल हक 13 रन ही बना सके। इमाम को गुलबदीन नईब ने रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। गुलबदीन ने ही फखर जमान को पवेलियन भेजा। फखर ने 33 गेंद पर 27 रन बनाए। गुलबदीन की गेंद पर रियाज हसन ने उनका कैच लिया। कप्तान बाबर आजम 16 और मोहम्मद रिजवान तीन रन बनाकर नाबाद हैं।04:08 PM, 26-Aug-2023