PAK vs AFG Match Highlights: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया, बाबर की टीम लगातार तीसरा मैच हारी
{"_id":"65361ec8ca6b246d3e067023","slug":"pak-vs-afg-live-cricket-score-pakistan-vs-afghanistan-wc-2023-22nd-match-at-ma-chidambaram-stadium-update-2023-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs AFG Match Highlights: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया, बाबर की टीम लगातार तीसरा मैच हारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 23 Oct 2023 10:11 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:11 PM IST
खास बातें
Cricket World Cup PAK vs AFG Match 2023 Highlights: विश्व कप के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। यह इस विश्व कप का तीसरा उलटफेर है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए और अफगानिस्तान ने दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:01 PM, 23-Oct-2023
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। इस विश्व कप का यह तीसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था और दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए।पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक लगाया। बाबर ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। अब्दुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 282 रन तक पहुंचाया। दोनों ने 40-40 रनों का योगदान दिया। सऊद शकील ने 25 और इमाम उल हक ने 17 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान आठ रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने तीन और नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक सफलता मिली।
283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की। गुरबाज और इब्राहिम ने पावरप्ले में ही 60 रन जोड़ लिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। गुरबाज 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम ने रहमत शाह के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। इब्राहिम 87 रन के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान का कोई विकेट नहीं गिरा। शहीदी और रहमत शाह ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 96 रन की साझेदारी कर अफगानिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिला दी। किसी विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान की टीम दो मैच जीती है। वहीं, वनडे में पहली बार पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है।
09:39 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 250 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी लय में हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। 45 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 253/2 है।
विज्ञापन
09:18 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: रहमत शाह का अर्धशतक
रहमत शाह ने 58 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। कप्तान शहीदी के साथ उन्होंने बेहतरीन साझेदारी की है। 43 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 239/2 है।09:12 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। शहीदी और रहमत क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और अफगानिस्तान की टीम धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। 40 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 221/2 है।08:44 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
190 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा है। इब्राहिम जादरान 113 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसन अली ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब रहमत शाह के साथ हशमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 191/2 है।08:41 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: रहमत-जादरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
रहमत शाह और इब्राहिम जादरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। जादरान अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं और दोनों बल्लेबाज मिलकर अफगानिस्तान को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 90 से कम रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:02 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। जादरान अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं, रहमत शाह उनका साथ दे रहे हैं। 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 152/1 है। अगले 25 ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 131 रन की जरूरत है, जबकि उसके नौ विकेट बचे हुए हैं। ऐसे में आज पाकिस्तान की टीम उलटफेर का शिकार हो सकती है।07:48 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा
130 रन पर अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा है। शाहीन अफरीदी ने रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट किया। गुरबाज ने 53 गेंद में 65 रन बनाए। ओसामा मिर ने उनका कैच पकड़ा। अब इब्राहिम जादरान के साथ रहमत शाह क्रीज पर हैं। 22 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 135/1 है।07:44 PM, 23-Oct-2023
PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार
अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी की है। 16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 105/0 है। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।07:41 PM, 23-Oct-2023