फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs GG Live Score : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दर्ज की जीत, गुजरात को सात विकेट से हराया

Sat, 09 Mar 2024 06:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Mar 2024 06:54 PM IST
खास बातें

WPL Live Cricket Score, MI vs GG Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का 16वां मैच  मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच दिल्ली में खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 190 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
MI vs GG WPL Live Score: Mumbai vs Gujarat Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात दिग्गज लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:57 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : मुंबई ने सात विकेट से दर्ज की जीत

महिला प्रीमियर लीग के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से गुजरात जाएंट्स को मात देकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम ने दिल्ली को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। वहीं, गुजरात की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है। छह मैचों में बेथ मूनी के नेतृत्व वाली टीम सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई। दो अंक और -1.111 के नेट रनरेट के साथ गुजरात आखिरी स्थान पर बनी हुई है।  

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर संकटमोचक साबित हुईं। कप्तान ने 95 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने 197.91 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और पांच छक्के जड़े। वह इस मैच में नाबाद रहीं। 

गुजरात के खिलाफ मुंबई की शुरूआत दमदार हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच 39 गेंदों में 50 रन की साझेदारी निभाई। टीम को पहला झटका मैथ्यूज के रूप में लगा। वह 21 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरे नंर पर बल्लेबाजी के लिए आईं नताली सिवर ब्रंट दो रन बना सकीं। वहीं, टीम को तीसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा जो 36 गेंदों में 49 रन बनाए। इस दौरान भारतीय महिला बल्लेबाज ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
10:36 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : हमरनप्रीत कौर का अर्धशतक पूरा

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का शतक पूरा हो गया। उन्होंने 33 गेंदों में तीन छह चौके और एक छक्के की मदद से पचासा ठोका। फिलहाल उनका साथ अमेलिया कर सात गेंदों में नौ रन बनाकर दे रही हैं। टीम को जीत के लिए 15 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:34 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : मुंबई को लगा तीसरा झटका

गुजरात के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजी क्रम को संघर्ष करते देखा जा रहा है। टीम को तीसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा जो जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही थीं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने आउट किया। वह 36 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुईं। 
09:53 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई नताली सिवर ब्रंट दो रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें शबनम ने अपना शिकार बनाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरमनप्रीत कौर आई हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 67/2 है।
09:47 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई का पहला विकेट हेली मैथ्यूज के रूप में लगा। वह 21 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नताली सिवर ब्रंट आई हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 51/1 है।
09:42 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : मुंबई के 50 रन पूरे

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरीं यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज दमदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। यास्तिका 28 और मैथ्यूज 18 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/0 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:23 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : मुंबई की पारी शुरू

गुजरात द्वारा दिए गए 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज उतरी हैं। उम्मीद है कि दोनों टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में कामयाब होंगी।
09:09 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : गुजरात ने दिया 191 रन का लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग को 16वें मैच में गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 191 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। गुजरात की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई थी। टीम को पहला झटका लौरा के रूप में लगा जो सिर्फ 13 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा दयालन हेमलता ने संभाला। कप्तान बेथ मूनी के साथ मिलकर धाकड़ बल्लेबाज ने शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 121 रन की पार्टनरशिप हुई।

मूनी आठ चौकों और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाने में कामयाब हुईं जबकि दयालन ने नौ चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाए। यह इस सीजन में उनकी पहली अर्धशतकीय पारी है।14वें ओवर में मिले इस झटके के बाद गुजरात का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिखा। फीबी ने तीन, एश्ले गार्डनर ने एक, कैथरान ब्राइस ने सात, स्नेह राणा ने एक रन बनाया। वहीं, भारती फुलमाली 21 रन और तनुजा बिना कोई रन बनाए नाबाद रहीं। मुंबई के लिए साइका इशाक ने दो विकेट लिए जबकि हेली, शबनिम, पूजा वस्त्राकर और सजीवन सजना को एक-एक विकेट मिला है।   
 
09:01 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : कैथराइन ब्राइस सात रन बनाकर आउट

गुजरात को छठा झटका कैथराइन ब्राइस के रूप में लगा। उन्हें सजना ने रन आउट किया। वह सिर्फ सात रन बना सकीं। 
08:54 PM, 09-Mar-2024

MI vs GG Live Score : गुजरात को लगा पांचवां झटका

गुजरात को पांचवां झटका दयालन हेमलता के रूप में लगा। कप्तान मूनी के बाद यह गुजरात का दूसरा बड़ा विकेट गिरा। उन्हें शबनिम इस्माइल ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वह 40 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हो गईं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैथराइन ब्राइस आई हैं। 18.3 ओवर के बाद स्कोर 174/5 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed