LLC Ten10: ब्रज वारियर्स ने रोमांचक मुकाबले में इनवर्टिस सुपरकिंग्स को हराया, एक गेंद शेष रहते जीता मैच
{"_id":"67b417c0f6b1ec84cb0caaf7","slug":"lucknow-panthers-vs-venkateshwara-lions-and-braj-warriors-vs-invertis-super-kings-llc-ten10-live-score-2025-02-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"LLC Ten10: ब्रज वारियर्स ने रोमांचक मुकाबले में इनवर्टिस सुपरकिंग्स को हराया, एक गेंद शेष रहते जीता मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 18 Feb 2025 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:29 PM IST
खास बातें
एलएलसी टेन10 में मंगलवार को भी चार मैच खेले जा रहे हैं जिसमें पहले मैच में लखनऊ पैंथर्स का सामना वेंकटेश्वर लायंस से हुआ। इस मैच में वेंकटेश्वर लायंस ने जीत दर्ज की। फिर दूसरे मैच में ब्रज वारियर्स ने इन्वर्टिस सुपर किंग्स को रोमांचक मैच में मात दी।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10
- फोटो : Screen Grab
लाइव अपडेट
04:27 PM, 18-Feb-2025
ब्रज वारियर्स की जीत
ब्रज वारियर्स ने एलएलसी टेन10 के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को इनवर्टिस सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। ब्रज वारियर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम ने एक गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। इनवर्टिस सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में ब्रज वारियर्स ने 9.5 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। ब्रज वारियर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बशरत हुसैन वानी ने 12 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाए।बशरत ने भले ही टीम को संभाला, लेकिन अंतिम ओवर में सनी राठी ने दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर नाबाद 10 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सनी के अलावा अभिषेक सिंह तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से छह रन बनाकर नाबाद लौटे। इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए धीरेंद्र यादव और अक्षय सिंह ने दो-दो विकेट लिए, जबकि बंटी खान को एक विकेट मिला।
03:49 PM, 18-Feb-2025
ब्रज वारियर्स की सधी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रज वारियर्स ने सधी हुई शुरुआत की है और पांच ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। इनवर्टिस सुपर किंग्स ने ब्रज वारियर्स को 119 रनों का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रज वारियर्स को कप्तान कृष्णा गावली के रूप में पहला झटका लगा जो आठ रन बनाकर आउट हुए। अक्षय सिंह ने फिर जयदीप कुमार दोयला को आउट किया जिन्होंने 14 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 24 रन बनाए।इसके बाद विक्रांत रन आउट हुए जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। विक्रांत ने नौ गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाए।
विज्ञापन
03:11 PM, 18-Feb-2025
इनवर्टिस की पारी समाप्त
कार्तिक की दमदार पारी से इनवर्टिस सुपर किंग्स ने ब्रज वारियर्स के सामने जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इनवर्टिस सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 50 ओवर से भी कम के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कार्तिक ने 21 गेंदों पर एक चौके और छह छक्कों की मदद से 45 रन बनाए जिसके दम पर इनवर्टिस सुपर किंग्स 10 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाने में सफल रही। ब्रज वारियर्स की ओर से वकार हैदर ने तीन विकेट लिए, जबकि कुणाल ठाकुर को दो विकेट मिले। वहीं, धीरज सिंह, दीपांशु बहुगुणा और हर्ष यादव को एक-एक विकेट मिला।पहले बल्लेबाजी करने उतरी इनवर्टिस सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत की। ब्रज वारियर्स ने पहली ही गेंद पर नयुम को आउट किया और इसके कुछ देर बाद दीपांशु बहुगुणा ने बंटी खान को पवेलियन भेजा। बंटी चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। इनवर्टिस सुपर किंग्स की पारी लड़खड़ा गई और उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए उलटा पड़ता नजर आ रहा था, लेकिन कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को संभाला। कार्तिक के अलावा अक्षय सिंह ने छह गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाए, जबकि दुर्गविजय यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान धीरेंद्र यादव खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे।
02:39 PM, 18-Feb-2025
इनवर्टिस सुपर किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौटी
इनवर्टिस सुपर किंग्स की पारी लड़खड़ा गई है और उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए उलटा पड़ता नजर आ रहा है और टीम का स्कोर छह ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 46 रन है। ब्रज वारियर्स के लिए वकार हैदर ने गेंदबाजी में प्रभावित किया है और वह अब तक तीन विकेट ले चुके हैं। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे दुर्गविजय यादव 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि कप्तान धीरेंद्र यादव खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे।02:22 PM, 18-Feb-2025
इनवर्टिस सुपर किंग्स की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इनवर्टिस सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत की है। टीम का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 20 रन है। ब्रज वारियर्स ने पहली ही गेंद पर नयुम को आउट किया और इसके कुछ देर बाद दीपांशु बहुगुणा ने बंटी खान को पवेलियन भेजा। बंटी चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए।02:02 PM, 18-Feb-2025
इनवर्टिस सुपर किंग्स की पारी शुरू
एलएलसी टेन10 में दिन के दूसरे मैच में इनवर्टिस सुपर किंग्स का सामना ब्रज वारियर्स से हो रहा है। इस मैच में इनवर्टिस सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे पहली ही गेंद पर झटका लगा है। धीरज सिंह ने मैच की पहली गेंद पर नायुम सिसोदिया को आउट किया जो खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:08 PM, 18-Feb-2025
वेंकटेश्वर लायंस की जीत
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन की बदौलत वेंकटेश्वर लायंस ने एलएलसी टेन10 के मुकाबले में लखनऊ पैंथर्स को 73 रनों से हराया। वेंकटेश्वर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ पैंथर्स की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 62 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के लिए अनिल मीणा ने सर्वाधिक 13 रन बनाए, जबकि वेंकटेश्वर के लिए रोहित शर्मा ने तीन विकेट झटके।वेंकटेश्वर की टीम ने इस मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया। लखनऊ की बल्लेबाजी काफी खराब रही और अनिल को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सका। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम किसी भी समय अच्छी स्थिति में नजर नहीं आई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। वेंकटेश्वर के लिए रोहित के अलावा कप्तान धर्मेंद्र यादव ने दो और विशाल यादव ने दो विकेट लिए, जबकि सलमान मिर्जा को एक विकेट मिला।
12:52 PM, 18-Feb-2025
लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौटी
लखनऊ पैंथर्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वेंकटेश्वर लायंस के खिलाफ लखनऊ की बल्लेबाजी काफी खराब रही है और लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की पारी लड़खड़ा गई है। लखनऊ ने सात ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 48 रन बनाए हैं और उसे अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 88 रन बनाने हैं। तीन झटके लगने के बाद आशीष आशु यादव एक रन बनाकर और अनिल मीणा 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। आशीष को सलमान मिर्जा ने बोल्ड किया।12:28 PM, 18-Feb-2025
लखनऊ की खराब शुरुआत
वेंकटेश्वर लायंस ने लखनऊ पैंथर्स को शुरुआती झटके दिए हैं जिससे तीन ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 25 रन है। लखनऊ को सबसे पहले झटका कप्तान सुमित सिंह के रूप में लगा जिन्हें रोहित शर्मा ने बोल्ड कर आउट किया। सुमित चार गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धर्मेंद्र यादव ने पहले श्रेयस वाजपेयी और फिर शिवम कंबोज को अपना शिकार बनाया। श्रेयस छह रन और शिवम आठ रन बनाकर आउट हुए।12:02 PM, 18-Feb-2025
वेंकटेश्वर लायंस की पारी समाप्त
शानू अलीगढ़ के अर्धशतक और वसिक रजा की शानदार पारी के दम पर वेंकटेश्वर लायंस ने लखनऊ पैंथर्स को एलएलसी टेन10 के मुकाबले में 136 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश्वर ने 10 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। वेंकटेश्वर के लिए शानू अलीगढ़ ने 18 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज वसिक ने 23 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 47 रन बनाए।दो झटके लगने के बाद वसिक ने शानू के साथ मिलकर वेंकटेश्वर की पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। शानू और वसिक के बीच इस साझेदारी को प्रतीक त्रिपाठी ने शानू को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर में प्रतीक ने वसिक को भी अपना शिकार बनाया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। इसके बाद लायंस ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। प्रदीप यादव तीन रन और हर्षित यादव खाता खोले बिना रन आउट हुए, जबकि गगन तीन गेंदों पर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। सलमान मिर्जा एक रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ पैंथर्स की ओर से श्रेयश वाजपेयी और प्रतीक को दो-दो विकेट मिले, जबकि सलमान ने एक विकेट लिया।