LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया, सूर्यकुमार की कोशिश गई बेकार
{"_id":"67efd4de32ef7c7c460a58dc","slug":"lsg-vs-mi-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-mumbai-indians-ipl-2025-16th-match-updates-2025-04-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया, सूर्यकुमार की कोशिश गई बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 04 Apr 2025 11:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:24 PM IST
खास बातें
LSG vs MI Indian Premier League 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया और घरेलू मुकाबले में जीत हासिल की। मुंबई के लिए हार्दिक ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जबकि सूर्यकुमार ने भी दमदार पारी खेली, लेकिन टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:24 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: लखनऊ को मिली जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रन के अंदर विल जैक्स और रियान रिक्लेटन के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार और नमन धीर ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। नमन हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गए और 24 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तिलक वर्मा को उतारा जिन्होंने सूर्यकुमार का अच्छा साथ निभाया।
सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा। सूर्यकुमार को आवेश खान ने आउट किया। सूर्यकुमार के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या उतरे। अंतिम ओवर से ठीक पहले तिलक वर्मा 25 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए और उनकी जगह क्रीज पर मिचेल सैंटनर उतरे। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। हार्दिक ने आवेश की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन आवेश लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे। हार्दिक 16 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैंटनर भी दो रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश सिंह राठी को एक-एक विकेट मिले।
11:17 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: छह गेंद पर चाहिए 22 रन
तिलक वर्मा रिटायर होकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए। मुंबई और लखनऊ के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है और मुंबई को जीत के लिए छह गेंदों पर 22 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
11:02 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: सूर्यकुमार यादव आउट
आवेश खान ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया है। सूर्यकुमार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन वह 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए।10:48 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: सूर्यकुमार का पचासा
सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सूर्यकुमार ने नमन धीर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभाई और अब अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें बनाई रखी है। मुंबई ने 14 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 36 गेंदों पर 71 रन बनाने हैं।10:33 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: मुंबई का स्कोर 100 के पार
मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके हुए हैं और उनका साथ तिलक वर्मा दे रहे हैं। 11 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 111 रन है।10:19 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: नमन अर्धशतक से चूके
स्पिनर दिग्वेश राठी ने नमन धीर को आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। नमन अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन चार रन से चूक गए। नमन 24 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तिलक वर्मा को उतारा है जो विग्नेश पुथुर की जगह आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: मुंबई का स्कोर 85 के पार
नमन धीर और सूर्यकुमार यादव के बीच शानदार साझेदारी हो रही है जिससे मुंबई का स्कोर आठ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 86 रन हो गया है। लखनऊ ने मुंबई को शुरुआत में दो झटके दिए थे, लेकिन नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई जिससे टीम संभलने में सफल रही।10:00 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: नमन-सूर्यकुमार की साझेदारी
शुरुआती दो झटके लगने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की जिसकी मदद से मुंबई का स्कोर पांच ओवर बाद 50 रन के पार पहुंच गया है। मुंबई ने जैक्स और रिक्लेटन के विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन नमन और सूर्यकुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे मुंबई का स्कोर पांच ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 55 रन हो गया है।09:45 PM, 04-Apr-2025
LSG vs MI Live: रिक्लेटन पवेलियन लौटे
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने 17 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। आकाश दीप की गेंद पर पहले रवि बिश्नोई ने विल जैक्स का कैच पकड़ा। इसके बाद शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बिश्नोई ने ही रियान रिक्लेटन का कैच पकड़ा। रिक्लेटन पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।09:41 PM, 04-Apr-2025