LSG vs KKR: लखनऊ ने कोलकाता को 75 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची, रसेल की तूफानी पारी बेकार
{"_id":"62766efb061495194b629f57","slug":"lsg-vs-kkr-ipl-2022-live-cricket-score-lucknow-vs-kolkata-match-53-pune-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs KKR: लखनऊ ने कोलकाता को 75 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची, रसेल की तूफानी पारी बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 07 May 2022 11:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 07 May 2022 11:04 PM IST
खास बातें
LSG vs KKR (Lucknow vs Kolkata): कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कोलकाता की टीम 14.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:52 PM, 07-May-2022
लखनऊ ने कोलकाता को 75 रन से हराया
आईपीएल 2022 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रन से हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता की टीम 14.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। केकेआर के आंद्रे रसेल की तूफानी पारी बेकार गई।कोलकाता के 101 रन में रसेल का योगदान 45 रन का रहा। उन्होंने अपनी 19 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। आवेश खान ने 13वें ओवर में रसेल को पवेलियन भेजा। वहीं, 15वें ओवर में कोलकाता ने तीन विकेट गंवाए। होल्डर के इस ओवर की पहली दो गेंदों पर सुनील नरेन और टिम साउदी कैच आउट हुए। वहीं, तीसरी गेंद पर हर्षित राणा के रन आउट होते ही केकेआर की टीम मैच हार गई।
इस मैच में लखनऊ के दो गेंदबाजों ने विकेट मेडन फेंका। मोहसिन ने केकेआर की पारी का पहला ओवर विकेट मेडन डाला था। मोहसिन ने बिना कोई विकेट डाले बाबा इंद्रजीत को पवेलियन भेजा था। इसके बाद केकेआर की पारी का सातवां ओवर आवेश ने विकेट मेडन फेंका। इस ओवर में आवेश ने नीतीश को पवेलियन भेजा और कोई रन नहीं दिया।
लखनऊ की ओर से आवेश खान और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, मोहसिन खान ने तीन ओवर में एक मेडन और छह रन देकर एक विकेट लिया। दुष्मंथा चमीरा और रवि बिश्नोई को भी एक-एक विकेट मिला।
इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में गुजरात को हटाकर शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके 11 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक हैं। लखनऊ की टीम ने सिर्फ तीन मैच गंवाए हैं। गुजरात के भी 11 मैचों में 16 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में लखनऊ गुजरात से काफी आगे हैं। लखनऊ का नेट रन रेट +0.703 है। वहीं, गुजरात का नेट रन रेट +0.120 है।
वहीं, हार के साथ कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम लगभग प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है। केकेआर के 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक हैं।
10:40 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: आवेश खान ने एक ओवर में दो विकेट झटके
13वें ओवर में आवेश खान ने घातक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया है। उन्होंने इस ओवर में केकेआर के आंद्रे रसेल और अनुकूल रॉय को पवेलियन भेजा। रसेल की तूफानी पारी समाप्त हुई। वे 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए। आवेश की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के चक्कर में रसेल थर्ड मैन पर होल्डर के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं, ओवर की चौथी गेंद पर आवेश ने अनुकूल रॉय को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। वे खाता भी नहीं खोल सके। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर सात विकेट पर 88 रन है।
विज्ञापन
10:17 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: रसेल ने लगाए तीन छक्के
कोलकाता की पारी के नौवें ओवर में जेसन होल्डर गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर में आंद्रे रसेल का दम देखने को मिला। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़ा। इस ओवर में केकेआर ने कुल 25 रन बटोरे। नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 55 रन है। फिलहाल रसेल 11 गेंदों पर 28 रन और रिंकू सिंह तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता को 66 गेंदों पर 122 रन की जरूरत है।10:05 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: आवेश ने नीतीश को बोल्ड किया
कोलकाता को सातवें ओवर में चौथा झटका लगा। आवेश खान ने नीतीश राणा को क्लीन बोल्ड किया। नीतीश 11 गेंदों पर दो रन बना सके। इस ओवर में आवेश ने कोई रन भी नहीं दिया। यह इस मैच का दूसरा विकेट मेडन है। इससे पहले लखनऊ के ही मोहसिन खान ने पहले ओवर में विकेट मेडन डाला था। उन्होंने बाबा इंद्रजीत को पवेलियन भेजा था। सात ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 25 रन है। फिलहाल रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं।09:58 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में तीसरा झटका लगा। बाबा इंद्रजीत और कप्तान श्रेयस अय्यर के बाद एरॉन फिंच भी फेल रहे। छठे ओवर में जेसन होल्डर ने फिंच को डिकॉक के हाथों कैच कराया। फिंच 14 गेंदों पर 14 रन बना सके। इंद्रजीत शून्य और श्रेयस छह रन बनाकर आउट हुए थे। होल्डर के अलावा मोहसिन खान और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक विकेट मिला।09:49 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: कोलकाता ने दो विकेट गंवाए
कोलकाता की शुरुआत खराब हुई है। चार ओवर के अंदर ही टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर और ओपनर बाबा इंद्रजीत के विकेट गंवा दिए हैं। इंद्रजीत तो खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, श्रेयस नौ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। मोहसिन ने इंद्रजीत को केकेआर की पारी के पहले ओवर में ही पवेलियन भेजा था। वहीं, चौथे ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने श्रेयस को बदोनी के हाथों कैच कराया। बदोनी ने ही दोनों कैच लपके हैं। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 11 रन है। फिलहाल नीतीश राणा और एरॉन फिंच क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: कोलकाता की धीमी शुरुआत
कोलकाता की शुरुआत धीमी रही है। पहले ओवर में शून्य पर विकेट गंवाने के बाद टीम अब तक उबर नहीं सकी है। तीन ओवर में कोलकाता ने एक विकेट गंवाकर छह रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और एरॉन फिंच क्रीज पर हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में एक रन देकर एक विकेट लिए हैं। पहले ओवर में ही मोहसिन ने विकेट मेडन फेंका था। उन्होंने बाबा इंद्रजीत को शून्य पर आउट किया था।09:39 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: मोहसिन का विकेट मेडन
लखनऊ की तरह कोलकाता को भी पहले ओवर में ही झटका लगा। लखनऊ की पारी के दौरान केएल राहुल रन आउट हुए थे। वहीं, कोलकाता को बाबा इंद्रजीत के रूप में पहला झटका लगा। मोहसिन खान ने उन्हें आयुष बदोनी के हाथों कैच कराया। इंद्रजीत छह गेंदों पर खाता भी नहीं खोल सके। पहला ओवर में मोहसिन ने विकेट मेडन फेंका। फिलहाल क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और एरॉन फिंच मौजूद हैं।09:15 PM, 07-May-2022
LSG vs KKR Live: लखनऊ ने कोलकाता को 177 रन का लक्ष्य दिया
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 177 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। इसमें 19वें ओवर में आए 30 रन शामिल हैं। तेज गेंदबाज शिवम मावी के इस ओवर में लखनऊ के मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर ने मिलकर पांच छक्के लगाए। इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस ने तीन छक्के लगाए। चौथी गेंद पर भी छक्का लगाने के चक्कर में वह श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। स्टोइनिस ने 14 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर जेसन होल्डर ने दो छक्के लगाए। यह केकेआर के किसी गेंदबाज द्वारा आईपीएल में लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2018 में कोलकाता ने दिल्ली के खिलाफ एक ओवर में 28 रन लुटाए थे। आखिरी पांच ओवर में लखनऊ ने 53 रन बनाए और तीन विकेट गंवा दिए। लखनऊ की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। वहीं, दीपक हुड्डा ने 41 रन बनाए। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।
पांच छक्के लगने के बाद शिवम मावी
09:13 PM, 07-May-2022